#सीनियर_सिटीजन_पुलिस_पंचायत में 08 प्रकरणों की सुनवाई कर भूमि, भरण-पोषण एवं पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया।एक मामले में दिवंगत भाई के परिवार को ₹7,000 प्रतिमाह सहायता दिलाने पर सहमति बनी।#विदिशा_पुलिस वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं सम्मान की सुरक्षा हेतु कार्य कर रही है।
#विदिशा_पुलिस के #आरोह_2026 समर कैंप का भव्य समापन। एक माह तक चले इस शिविर में 350+ बच्चों ने खेल, व्यक्तित्व विकास एवं साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण प्राप्त किया।एसपी विदिशा ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
#MPPolice#VidishaPolice
#विदिशा_पुलिस द्वारा #ई_ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एसपी विदिशा की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ई-फाइल, डिजिटल हस्ताक्षर एवं ऑनलाइन कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
#MPPolice#VidishaPolice#EOffice#DigitalIndia
कुरवाई पुलिस ने तालाब किनारे से चोरी हुई बोलेरो पिकअप चोरी का सफल खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग ₹12 लाख मूल्य की चोरी गई बोलेरो पिकअप बरामद की। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं सतत पुलिस प्रयासों से सफलता प्राप्त हुई।
#MPPolice#VidishaPolice
लटेरी पुलिस ने डकैती का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों के कब्जे से ₹5 लाख नगद,4 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹8 लाख का मशरूका बरामद किया।"360° दृष्टि अभियान" के तहत CCTV फुटेज का विश्लेषण,लोगों से पूछताछ और 100 सदस्यीय पुलिस टीम के सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन से इस वारदात का खुलासा हुआ।
#MPPolice
उदयपुर पहाड़ी हत्याकांड का गंजबासौदा शहर पुलिस ने किया खुलासा। गुमशुदगी की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
#MPPolice#VidishaPolice
#सिंहस्थ_2028 की तैयारियों को लेकर विदिशा में 6 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में अभिसूचना संकलन, आतंकवादी एवं नक्सली गतिविधियों से सुरक्षा एवं वीआईपी आगमन व्यवस्थाएं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
#MPPolice
रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एसपी विदिशा ने देर रात थाना कुरवाई, चौकी मेंहलुआ, चौकी लायरा एवं थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण कर गश्त, डायल-112 एवं थाना व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
#MPPolice#VidishaPolice
सिरोंज पुलिस ने न्यायालय परिसर के सामने रोती हुई मिली 3 वर्षीय बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर तत्परता से परिजनों की तलाश की। महज दो घंटे के भीतर बालिका को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया। परिजनों ने #विदिशा_पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
#MPPolice
एसपी विदिशा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाइकिल व नगदी सहित कुल ₹1.44 लाख से अधिक का मशरूका जप्त किया। अवैध गतिविधियों के खिलाफ #विदिशा_पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
#MPPolice#VidishaPolice
#सिंहस्थ_2028 की तैयारियों के तहत #विदिशा_पुलिस के 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न।प्रशिक्षण में मेला व्यवस्था, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, CPR, AI कैमरा, CCTNS,डायल-112 एवं हार्टफुलनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी विदिशा के निर्देशन में मुगलसराय पुलिस ने दुष्कर्म एवं #पॉक्सो_एक्ट के गंभीर प्रकरण में लगभग 02 माह से फरार ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना सिरोंज का निगरानी बदमाश है तथा अन्य मामलों में भी फरार चल रहा था।
#MPPolice#VidishaPolice#POCSOAct
घर का रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को #Dial112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से सकुशल उसके परिवार से मिलाया गया। सिरोंज क्षेत्र में सूचना मिलते ही डायल-112 स्टाफ ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों का पता लगाया और परिजनों के सुपुर्द किया।
#MPPolice#VidishaPolice
#बासौदा_शहर_पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर लड्डा एजेंसी गली, रविदास कॉलोनी एवं अरिहंत विहार क्षेत्र की कुल 4 चोरियों का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी सहित करीब ₹5 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद किया।
#MPPolice
#विदिशा_पुलिस द्वारा नव आरक्षक से आरक्षक बने कर्मचारियों हेतु 10 दिवसीय #CCTNS प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।एसपी विदिशा ने CCTNS, ICJS, e-Rakshak, e-Sakshya, एवं e-Vivechana की जानकारी देते हुए #FIR से चालान तक की डिजिटल प्रक्रिया एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण पर जोर दिया।
गुलाबगंज पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की दो घटनाओं का मात्र 6 घंटे में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी गई मोटर, केबिल, गेहूं, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल सहित ₹1.50 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया।
#MPPolice#VidishaPolice
आयोजित #जनसुनवाई में एसपी विदिशा ने जिलेभर से पहुंचे 30 से अधिक आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।#विदिशा_पुलिस आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
@DIG_BPL_RURAL एवं एसपी विदिशा ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। आयोजित प्रशिक्षण में यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं श्रद्धालु सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस बल को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
#MPPolice
@DIG_BPL_RURAL एवं एसपी विदिशा ने जिले के विवेचकों को टैबलेट वितरित किए।e-Vivechana कार्य हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला विदिशा को 253 टैबलेट आवंटित किए गए हैं। जिससे अनुसंधान कार्य और अधिक प्रभावी व पारदर्शी होगा। विदिशा लगातार प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल है।
#MPPolice