निराशा में आँख का पानी
जब समुंदर बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
कोई अपनी ताक़त पर
जब सर उठा इठलाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
हुक़ूमतों का घमंड-गुरूर
जब पर्वत सा बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
दौर जब नाइंसाफ़ी का
हद ही पार कर जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
जब-जब देश का भविष्य
पूरा दांव पर लग जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
"युवाओं को बड़े पैमाने पर चोट लगी है, बड़े पैमाने पर घायल हुए हैं, ये सबसे बड़ा फेलियर है। आप नीट की परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं, जो परीक्षा कराई उसमें जो धांधली हुई उसमें सब बीजेपी के लोग शामिल हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए सभी आगंतुकों व संपूर्ण विश्व से संदेश भेजनेवाले शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद!
इस अवसर पर जिन लोगों ने समाज सेवा के माध्यम से विभिन्न आयोजन किये हैं या भंडारे या साइकिल वितरण आदि के माध्यम से अपनी सहृदयता का परिचय दिया है, उन सबको भी जन-सेवा करने के लिए दिल से शुक्रिया।
‘पीडीए प्रसार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ!
आज 1 जुलाई 2026 से समाजवादी पार्टी के नये सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के App के माध्यम से ‘ऑनलाइन’ सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। ये एक अनवरत अभियान है जो हर ’पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को हमारे समाजवादी मूल्यों से जोड़ेगा और ‘पीडीए परिवार’ को सशक्त करेगा।
प्रदेश-देश के सभी जागरूक नागरिकों से हमारा आग्रह है कि इस ऐप के माध्यम से घर-बैठे आप स्वयं तो सदस्य बनें ही साथ ही और लोगों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें और अन्य लोगों की सदस्य बनने में मदद भी करें। प्रदेश-देश के युवाओं से हमारी विशेष अपील है कि वो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सदस्यता ग्रहण करें और अपने परिवार और अन्य परिजनों को भी प्रेरित करें।
नये सदस्य ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के माध्यम से समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और संकल्पों का प्रचार-प्रसार करेंगे और हमें ‘प्रेम, दया और अपनापन’ से संपन्न एकता की वो ‘सकारात्मक शक्ति’ भी प्रदान करेंगे जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने और देश को ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने के हमारे परम लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करेगी।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 30.06.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। बढ़ती महंगाई के कारण खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण किसानों की समस्या बढ़ गयी है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों की आय दुगनी का वादा किया था लेकिन बढ़ती लागत मूल्य के कारण आय पहले से भी कम हो गई। भाजपा सरकार किसानों की फसलों के लिए समय से खाद-बीज का इंतजाम नहीं कर रही है। किसान परेशान है। फसलों को लेकर सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं है। किसानों पर एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ सरकार बिजली नहीं दे पा रही है। कम बारिश के अंदेशा से किसान बेहद चिन्तित है। धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। भाजपा सरकार में किसान हर तरफ से मारा जा रहा हैं। न खाद-बीज की व्यवस्था है और न बिजली-पानी का इंतजाम है। जो बीज मिलते भी हैं। वे नकली निकल जाते हैं। दवाएं भी नकली बिक रही है। किसानों को फसलों को सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए फसलों की लूट कर लेते है। इस सरकार में किसान ठगा महसूस कर रहा है।
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का खामियाजा किसान भुगत रहा है। भाजपा के धोखे से किसानों में आक्रोश है। किसान 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के हित में फैसले होंगे। किसानों की फसलों का सही मूल्य मिलेगा। समय पर खाद-बीज का इंतजाम होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसान सर्वोपरि रहा है। समाजवादी पार्टी ही किसानों की पार्टी है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
शिक्षा अच्छी होगी,
परीक्षा सच्ची होगी,
तो तरक़्की पक्की होगी।
शिक्षा की वजह से हिंदुस्तानियत व इंसानियत ख़तरे में है।
हम सकारात्मक शिक्षा लाएंगे और ‘बंधु राष्ट्र’ बनाएंगे।
‘शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था’ का कायाकल्प युवाओं का भविष्य बचाएगा, देश का भविष्य बनाएगा।
#VISION_INDIA_PDA_SUMMIT_PRAYAGRAJ
आज प्रयागराज में ‘भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर प्रेस वार्ता :
- जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक।
- भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है।
- सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगानेवालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी।
- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं; DONATION FIRST है।
- चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई
- अब जनता भाजपाइयों को देखकर कह रही है:
देखो जा रहा वो भाजपाई
जिसने खाई राम की पाई
- अब भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान, न वोट।
- कोई भी सच्चा सनातनी भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेगा क्योंकि न तो कोई हारने के लिए लड़ना चाहता है, न जनता के आक्रोश का शिकार होने के लिए।
- चढ़ावा-चंदा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं। कर्नाटक में बैठे जो संगी-साथी ठेके पर चुनावी प्रचारक और नक़ली वोटर भेजते थे, उनका भंडाफोड़ हो गया है, अब यूपी में न वो घुस पायेंगे न उनके लोग। अयोध्या ही नहीं पूरे उप्र में आक्रोशित जनता उनके इंतज़ार में बैठी है।
- अब यूपी में महाराष्ट्र और कर्नाटकवाले संगी-साथियों का काला-राज नहीं चलेगा। जनता उनसे चोरी किये ‘चढ़ावे-चंदे-दान’ का हिसाब माँगेगी।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः24.06.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी महापाप हुआ है। आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। पूरे देश से जो चढ़ावा आया उसकी लूट हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा का धर्म बन गया है। अयोध्या में जमीनों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। धन ही भाजपा का धर्म है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आस्था, सनातन धर्म की परम्परा प्रभु श्रीराम के स्थान पर हुए भ्रष्टाचार और चढ़ावा चोरी की भगवान ने पोल खुलवा दी। अभी तो कुछ ही चीजों का खुलासा हुआ है। लोगों ने संस्थाओं और व्यक्तिगत तौर पर जो चढ़ावा दिया है उसकी जानकारी के माध्यम से दे रहे है। अयोध्या में चढ़ावा चोरी के खुलासे से देश और दुनिया के सामने बहुत खराब संदेश गया है।
चढ़ावा चोरी पर एसआईटी के गठन पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में लोगों के विश्वास में सेंध लगी है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में चोरी होती रही और जिन्होंने वहां सबसे ज्यादा बार दौरा किया वे क्या करने जाते थे। उन्होंने क्या किया?
श्री यादव ने कहा कि कुछ न्यूज चैनल अयोध्या में चढ़ावा चोरी की खबरों को लेकर भेदभाव कर रहे हैं। उन्हें आस्था और सनातनी परम्परा के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। सच्चाई सामने लानी चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की घटना में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हुआ। अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो छात्रों-नौजवानों की जान बचायी जा सकती थी। अलीगंज अग्निकांड की घटना सामान्य घटना नहीं है। अगर लखनऊ में होटलों में हुए अग्निकांड की घटनाओं से सरकार पहले जाग गयी होती तो यह घटना नहीं होती। महाकुंभ में भी कई बार आग लगी लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। जब हजरतगंज के होटल में आग लगी थी तो सरकार ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चल जाएगा चूंकि होटल सरकार समर्थक का था, इसलिए बुलडोजर नहीं चला।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में दस साल से भाजपा सरकार है। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। इसीलिए यह घटना हुई। समाजवादी सरकार में डायल 100 बनाया गया था। उस समय सरकार की कोशिश थी कि सभी आपात कालीन सेवाएं उस पर आ जायं। फायर, मेडिकल, पुलिस एमरजेंसी सब कुछ डायल 100 पर लाया जा रहा था। हमारी कोशिश थी कि आपात कालीन सेवाएं लोगों को 5 मिनट में मिल जाए, लेकिन भाजपा सरकार ने डायल 100 को बर्बाद कर दिया। अलीगंज की घटना में इमरजेंसी सेवाओं का पहले तो फोन नहीं उठा, जब उठा भी तो कहा गया कि हम ये काम नहीं करते हैं। अमृत काल और विश्वगुरू बनने वाली सरकार के पास इमरजेंसी में दीवार तोड़ने के लिए हथियार नहीं थे। दीवार काटने के लिए मशीन नहीं थी। अगर समय पर दीवार काट दी जाती तो बहुत बच्चों की जान बच जाती।
श्री यादव ने कहा कि बच्चे खोने के दुःख से बड़ा कोई दुःख नहीं होता है। सरकार के जो लोग अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए जी रहे है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। छात्र-छात्राएं और नौजवान बच्चों की जान चली गयी। सरकार मदद के नाम पर कुछ नहीं कर रही है।
श्री यादव ने मांग की कि सरकार जान गवांने वाले नौजवानों के परिवारों को अगर दे सकती है तो नौकरी दे, नहीं तो एक-एक करोड़ रूपये दें। जो घायल है, उनका पूरा इलाज कराये और पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनके वेतन बराबर धनराशि हर महीने दें उन्होंने कहा कि कुछ लाग कैमरे के सामने दिखावटी आंसू बहा रहे थें जब कैमरा बंद हुआ तो आसू बंद हो गये।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि घटना की जांच हो। पीड़ितों की पूरी मदद हो, सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो। जिससे भविष्य में दोबार इस तरह की घटना न हो। अलग-अलग पार्टियों के सांसदों के टूटने पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने अपने वोट के अधिकार से भाजपा के संविधान बदलने की साजिश को रोक दिया तो अब वे सांसदों को खरीद रहे हैं। सांसदों को डरा रहे है। भाजपा संविधान बदलने के लिए सांसदों को इकट्ठा कर रही है।
https://t.co/TpTA3aYFDu