"शिव रोजगार मेला" ने इतिहास बना दिया 🔥
500+ इंटरव्यू, 401 युवाओं को सीधा रोजगार -- ये सिर्फ आंकड़े नहीं, सैकड़ों परिवारों की ज़िंदगी बदलने वाला काम है।
निर्दलीय और पहला कार्यकाल...फिर भी इतना दमदार प्रदर्शन -यही असली जनसेवा है।
भाटी साहब — आपने सच में कमाल कर दिया 👏
पूज्य श्री तनसिंह जी द्वारा स्थापित संस्कार निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और मानव कर्त्तव्यों की राह दिखाने वाले विशुद्ध सांस्कृतिक संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 80 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#श्री_क्षत्रिय_युवक_संघ
भारतवर्ष को नृशंस अरबी आक्रांताओं से भयमुक्त करने वाले प्रभु श्रीराम के भ्राता सौमित्र(लक्ष्मण)के वंशज,उत्तर भारत पर एकछत्र राज स्थापित करने वाले प्रतिहार वंश के प्रतापी शासक आदिवराह क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार की जयंती पर उनको कोटिशः नमन🙏
#Rajput_Samrat_Mihirbhoj_pratihar
गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों से भरे प्लैन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
|| ॐ शांति ||💐🙏
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्रद्धेय श्री भगवानसिंह जी रोलसाहबसर का देहावसान हम सबके लिए पीड़ादायक हैं।
सामाजिक चेतना के पुरोधा ऐसी महान शख्सियत का परलोकगमन अनुशासन,निष्ठा और सरलता के एक युग का अवसान हैं।
परमपिता परमात्मा उन्हे अपने धाम में उच्च स्थान दे।
||हरि ॐ||
#ShriKYS