नागरिक सुरक्षा संगठन, जोधपुर मंडल द्वारा आज मनाए गए वार्षिक उत्सव में संगठन के सदस्यों द्वारा आपदा के समय किये जाने वाले बचाव कार्यों सम्बंधी विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गई ।
@NWRailways@RailwaySeva@GMNWRailway
भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के परिसर में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित करने हेतु शिलान्यास किया गया ।
@NWRailways@RailwaySeva@GMNWRailway
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुरूप जोधपुर रेलवे स्टेशन पर खादी स्टॉल लगाई गई है। स्टॉल पर आम जनता व युवापीढ़ी के लिये चरखे से धागा बनाने का प्रदर्शन किया जा रहा है।इस स्टॉल पर चरखा चलाने का अनुभव लिया। @AshwiniVaishnaw@NWRailways@RailMinIndia
देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के प्रागंण में सभी अधिकारीगण तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर सामूहिक रुप से राष्ट्रगान गाया गया। @AshwiniVaishnaw@NWRailways@RailMinIndia@GMNWRailway
विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर मंडल पर 250 से ज्यादा स्थानों पर 4700 से ज्यादा पौधारोपण किया गया।इनकी उचित देखभाल पर्यावरण को बेहतर बनायेगी।वेबिनार में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों का आदान-प्रदान हुआ। रेलवे समपार फाटकों पर पौधारोपण करना विशेषता रहा। @PiyushGoyalOffc@NWRailways
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी द्वारा रेलवे अस्पताल जोधपुर को भेंट की गई 2ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन प्राप्त करते हुए बेहद खुशी हुई।रेलवे कर्मचारियों के लिए इस सहायता पर श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी का हार्दिक आभार। @PiyushGoyalOffc@NWRailways@RailMinIndia
जोधपुर मंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया।250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने की क्षमता वाले उत्तर पश्चिम रेलवे के पहले प्लांट को रिकार्ड समय में लगाया व परीक्षण शुरू किया गया।शीघ्र ही 25 पोर्ट से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की जायेगी। @PiyushGoyalOffc@NWRailways@GMNWRailway
निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक #RohitSardana जी के स्वर्गवास से स्तब्ध और दुखी हूँ। आज के युग की पत्रकारिता में वह एक आदर्श थे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों व मित्रों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें, और दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। ॐ शांतिः
जोधपुर डिवीजन ने खाली कॉरिडोर बनाकर ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में फलौदी से भीलडी पहुंचाया। ऑक्सीजन लेने जा रहे एक खाली रैक को खाली कॉरिडोर और लगातार निगरानी रखते हुए अहमदाबाद मंडल को रिकार्ड समय में सौंपा। @PiyushGoyalOffc@NWRailways@GMNWRailway
जोधपुर रेल मंडल ने एक दिन में 14 रैक माल लदान करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। कुल 629 वैगन में 31130 टन माल लदान किया गया। इससे एक दिन में 5 करोड़ 12 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। @NWRailways@PiyushGoyalOffc@RailMinIndia@GMNWRailway
जोधपुर रेल मंडल ने समय पालन में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जोधपुर मंडल 99.21% समय पालन के साथ अव्वल रहा है।उल्लेखनीय है कि स्वच्छता में भी जोधपुर रेलवे स्टेशन पूर्व में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। @PiyushGoyalOffc@NWRailways@GMNWRailway@RailMinIndia
जोधपुर रेल मंडल पर वर्तमान में 50 रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की कोई अतिरिक्त भीड़ नहीं है ।कृपया अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।जोधपुर रेलवे स्टेशन के खाली वेटिंग एरिया तथा प्लेटफार्म।
गायों को ट्रेन से दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया।सुपरफास्ट ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर गायों का झुण्ड देख कर इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर दुर्घटना बचाने वाले लोको पायलट सीताराम व सहायक सुरेन्द्र कुमार मीणा को पुरस्कृत किया। @PiyushGoyalOffc@NWRailways
जोधपुर स्टेशन पर RTPCR रिपोर्ट वाले यात्रियों की सुगम निकासी के लिए ग्रीन चैनल बनाया है।यात्री हरे गोले की लाइन पर रिपोर्ट दिखाते हुए आसानी से बाहर निकलते हैं।बिना रिपोर्ट वाले यात्री येलो लाइन में अपना सैम्पल देते हुए बाहर जा रहें हैं।@PiyushGoyalOffc@NWRailways@GMNWRailway