॥सुंदर कांड॥
काठ रचु चिता बनाई। मातु अनल पुनि देहि लगाई॥ सत्य करहि मम प्रीति सयानी। सुनै को श्रवन सूल सम बानी॥
भावार्थ- काठ लाकर चिता बनाकर सजा दे। हे माता! फिर उसमें आग लगा दे। हे सयानी! तू मेरी प्रीति को सत्य कर दे। रावण की शूल के समान दुःख देने वाली वाणी कानों से कौन सुने?॥
#RamCharitManas
#SundarKand
"ताजिया के लिए नहीं टूटेगी गरीब की झोपड़ी।
प्रदेश में लगभग 12 हजार जुलूस निकले, लेकिन कहीं कोई दंगा, उपद्रव या कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई।
अब वह दौर खत्म हो गया है जब सड़कों पर अराजकता होती थी।
सरकार ने तय किया है कि गरीब की झोपड़ी और उसका मकान महत्वपूर्ण है।
आप ताजिया का आकार छोटा कर दीजिए, लेकिन किसी गरीब का मकान हटना नहीं चाहिए।
न तो किसी का छज्जा टूटेगा और न ही हाईटेंशन तार हटाए जाएंगे।"
: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
भारत की ज्ञान परम्परा का उद्देश्य किसी पर प्रभुत्व स्थापित करना नहीं है - डॉ. मोहन भागवत जी
भारतीय शिक्षण मण्डल की अखिल भारतीय प्रान्त टोली बैठक में नवीन वेबसाइट का लोकार्पण एवं ‘विविभा’ पुस्तक का विमोचन
https://t.co/1utCKNcWdy
#vskmalwa
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं 'द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से विख्यात दादाभाई नौरोजी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
दादाभाई नौरोजी जी ने अपने दूरदर्शी चिंतन और राष्ट्रवादी विचारों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण तथा जनजागरण के लिए उनके प्रयास सदैव पथप्रदर्शक बना रहेगा।
30 जून 1855 का हूल आंदोलन केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध आदिवासी स्वाभिमान, अस्मिता और स्वतंत्रता का अद्भुत उद्घोष था
आज हूल दिवस के पावन अवसर पर हम अमर क्रांतिकारी सिदो, कान्हू, चाँद, भैरव, फूलो और झानो सहित उन सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को शत-शत नमन करते हैं, जिन्होंने "अबुआ दिशोम, अबुआ राज" के स्वाभिमानी उद्घोष के साथ जल, जंगल, जमीन और अपनी संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया
हूल दिवस के अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन 💐🙏🏻
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@shivprakashbjp@sunilbansalbjp
#हूलदिवस #HulDiwas #SidhoKanho #TribalPride #जनजातीयगौरव #जलजंगलजमीन #भारत
पुण्यतिथि पर नमन, उदयपुर के दर्ज़ी कन्हैया लाल साहू की हत्या को 4 साल बीत गए , हम शर्मिंदा है कि अदालत आज तक हत्यारों को फाँसी के फंदे पर नहीं लटका पायी, आँख में आँसू है और दिल में तकलीफ़ ..
उदयपुर फाइल्स के समय देश में कन्हैयालाल जी की खूब चर्चा की मगर आज फिर देश को फिर से उनके लिए खड़े होने की आवश्यकता है
UP में जो भी गलत करता है उसे बाबा सजा देते हैं।
हमें अखिलेश यादव जी का 40 हजार रुपया नहीं चाहिए,
हमारे लिए हमारी सुरक्षा 40 हजार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, और सुरक्षा योगी जी दे रहे हैं।
: उत्तर प्रदेश की महिलाएं
वसुधैव कुटुम्बकम् का असली अर्थ है सब कुछ हमसे जुड़ा हुआ है। हमारी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों की यही सीख हमें एक सूत्र में बांधती है।
- डॉ मोहन भागवत जी
अब तक "सेकुलर जमात" वाले बंगाल में UCC आयेगा इसी से परेशान थे। पर समान नागरिक कानून ही नहीं, पश्चिम बंगाल में धर्मांतरण और लव जेहाद के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाएगी शुभेंदु अधिकारी की सरकार।
जब बात निकली है तो दूर तक जायेगी जब श्री राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था तो स्वघोषित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने रामालय ट्रस्ट के अंदर मंदिर चाहते थे और उसके नाम से चंदा लेने लगे , कई गाँवों से चंदा और सोना चाँदी चंदा के रूप में ट्रस्ट में जमा हुआ था । अब जब उसके बारे में पूछा जाने लगा है तो महोदय क्रोधित हो जा रहे हैं और कोई ब्योरा नहीं देना चाहते है । दूसरे पर उँगली उठाने वाले खुद मंदिर के नाम पर अपने ट्रस्ट में चंदा लपेट कर बैठे है
राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी करने वाले पकड़े गए हैं और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। चांदी की ईंट और काकभुशुंडि की चोरी की बात अफवाह निकली।
जैसा पहले से माना जा रहा था, चोरी नीचे के स्तर पर हुई, जहाँ सबसे पहले चढ़ावे का पैसा पहुँचता है। लेकिन इससे प्रबंधन की जिम्मेदारी कम नहीं होती। व्यवस्था में कमी होगी, तभी ऐसे लोग सफल होंगे।
खैर...
मामला अब सुलझता दिख रहा है।
लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थकों का इस मुद्दे पर हंगामा देखकर सवाल उठता है कि ये लोग कभी यह क्यों नहीं बताते..
● शनि शिंगणापुर से चोरी हुआ 6 किलो सोना कहाँ गया?
● नेताजी सुभाष चंद्र बोस की INA का खजाना कहाँ है? सिंगापुर अभिलेखागार की रिपोर्ट में अंग्रेजों ने चचा के पास INA के खजाने के 40 किलो सोने का जिक्र किया है। बाकी खजाने का भी आज तक कोई पता नहीं चला।
● आपातकाल के दौरान जयगढ़ किले से ट्रकों में भरकर ले जाए गए बताए जाने वाले खजाने का क्या हुआ?
● तमिलनाडु के पुराने मंदिरों से चोरी हुई करोड़ों की मूर्तियों की जांच कहाँ पहुँची?
हमारे मंदिरों में अपार चढ़ावा और संपत्ति है। विदेशी हमलावर भी इन्हीं खजानों के लालच में आए थे। आजादी के बाद भी लूट होती रही, लेकिन मामलों को दबाया जाता रहा।
पहली बार जांच हुई है और दोषी पकड़े गए हैं।
अब जरूरत ऐसी पारदर्शी व्यवस्था की है, जिसमें देश की ऐतिहासिक, धार्मिक और राष्ट्रीय धरोहरों का पूरा हिसाब-किताब जनता के सामने हो।
उम्मीद योगी जी और मोदीजी से ही है कि वह ऐसी व्यवस्था जरूर बनाएंगे।
जय श्रीराम 🙏🚩
आस्था सबसे बड़ी होती है....
और प्रभु श्रीराम मे आस्था तो 500 सालों की कठिनाइयों इंतजार और संघर्ष से नहीं टूटी।
कुछ लोगों को लगाने था कि मंदिर के दान चोरी के विवाद के बहाने लोगों की आस्था को तोडा जा सकता है, कोशिश खूब हुई, लेकिन हुआ उसका उल्टा....
खबर है कि विवाद के बाद राम मंदिर के चढ़ावे मे भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। विवाद से पहले जहां प्रतिदिन 16-17 लाख का चढावा चढ़ता था। वो अब बढ़कर 22-25 लाख तक पहुंच गया है। किसी किसी विशेष दिन तो ये 50 लाख से भी ऊपर गया है।
आस्था जब दिल से जुड़ी हो तो उसे किसी परिस्थिति मे तोड़ा नहीं जा सकता, साजिश से तो बिल्कुल भी नहीं....
-साभार
जय श्रीराम 🙏🚩
#हूल_क्रांति#संथालो_का_बलिदान
संथालो का बलिदान
संथालों को आत्मसमर्पण जैसे किसी शब्द का ज्ञान नहीं था जब तक उनका ड्रम बजता रहता था वे लड़ते रहते थे। जब तक उनमें से एक भी शेष रहा वह लड़ता रहा। ब्रिटिश सेना में एक भी ऐसा सैनिक नहीं था जो इस साहसपूर्ण बलिदान पर शर्मिन्दा न हुआ हो
रथयात्रा का आद्य पर्व – देव स्नान पूर्णिमा
आज पवित्र देव स्नान पूर्णिमा के साथ ही पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा पर्व का शुभारंभ हो गया। इसे भगवान का जन्म उत्सव भी कहा जाता है। रथ यात्रा के अतिरिक्त यही एक दिन होता है, जब भक्तगण भगवान जगन्नाथ को खुले में दर्शन कर पाते हैं। हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन भगवान अपने रत्न सिंहासन छोड़कर मंदिर परिसर में खुले में निर्मित स्नान वेदी पर आते हैं और वहां उन्हें 108 घड़ों के जल से स्नान कराया जाता है। इसे देव स्नान पूर्णिमा कहते हैं।
https://t.co/FaXw6WAHu2