।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।
भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य, दुर्योधन के साथ थे लेकिन हृदय से तो अर्जुन की विजय चाहते थे
ऐसे सैंकड़ों योद्धा कौरवों की ओर से लड़ें किन्तु उनकी भी अंतिम इच्छा थी पाण्डवों की विजय
क्योंकि पांडवों ने धर्म को आत्मसात किया था ।
भाइयों विजय तो धर्म की ही होनी निश्चित है
#लक्ष्मी_नारायण_मंदिर_भोपाल
भोपाल के अरेरा पहाड़ी पर पाँच दशक पूर्व स्थापित बिड़ला मंदिर वर्षों से धार्मिक आस्था का केन्द्र रहा है।
मंदिर में स्थापित भगवान श्रीहरि विष्णु एवं लक्ष्मीजी की मनोहारी प्रतिमाएँ बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकृष्ट कर रही हैं।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
मंदिर के अंदर विष्णुजी व लक्ष्मीजी की प्रतिमाओं के अलावा एक ओर शिव तथा दूसरी ओर माँ जगदम्बा की प्रतिमा विराजमान हैं। मंदिर परिसर में हनुमानजी एवं शिवलिंग स्थापित हैं। वहीं मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बना विशाल शंख भी दर्शनीय है।
#शुभ_संध्या 🥀
#जय_श्री_लक्ष्मी_नारायण🙏🚩
रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र को भाजपा से टिकट नहीं मिला इसलिए अब वो सपा में शामिल होकर लखनऊ कैंट से चुनाव लडकर जनता की सेवा करेंगे।
पर सेवा करके मानेंगे,
जनता की सेवा की ऐसी ललक देख में भावविभोर हु,
इसे कहते है असली सेवा भावी नेता
इनके लिए विचारधारा कोई मायने नहीं रखती।
😄🤣🤣
हमारे गौरवशाली अतीत के अवशेष !
आदिदेव महादेव और
#श्रीगणेश भगवान का भव्य मंदिर
एक चट्टान में नक्काशीदार, यह मंदिर प्राचीन भारत में प्रचलित पत्थरों से मूर्तिकलाओं की नक्काशी का बेहतरीन कला का उदाहरण है
#हरिश्चंद्रेश्वर_मंदिर
हरिश्चंद्रगढ़ किला, इगतपुरी, महाराष्ट्र
#शुभ_संध्या 🙏
नील मेघ के समान श्याम शरीर वाले सगुण रूप श्रीरामजी, सीताजी और छोटे भाई लक्ष्मण जी सहित प्रभु 'आप' निरंतर मेरे हृदय में निवास कीजिए
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी एवं संकट मोचन श्री हनुमान जी की अनंत कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। आपका दिवस शुभ एवं मंगलमय हो
#जय_श्रीराम
श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर, करवीर निवासिनी कोल्हापुर से आज #किरणोत्सव के दर्शन कीजिये !
1300 वर्ष पुराने इस महालक्ष्मी मंदिर का वास्तु अद्भुत है..
साल में दो बार नवंबर और जनवरी में तीन दिनों तक सूर्य की किरणें मंदिर के गर्भगृह में आई महालक्ष्मी की प्रतिमा को स्पर्श करती हैं.
यह जनवरी माह का किरणोत्सव है...पहले दिन सूर्य किरणें महालक्ष्मी अंबाबाई के चरणों को स्पर्श करती हैं, दूसरे दिन कमर तक आती हैं और... तीसरे दिन मुखमंडल को आलोकित करते हुए एक निश्चित समय बाद सूर्य और पृथ्वी की स्थिति बदलने पर अदृश्य हो जाती है... इसे किरणोत्सव कहा जाता है !
@prashantp_2011 भैया
आप सदैव जीवन में उन्नति.... विद्वत्ता.... और समृद्धि के मार्ग पर प्रशस्त हो...
भगवान आपको दीर्घायु प्रदान करें.... और जीवन में सदा खुशहाली रखें....
इन्हीं प्रार्थनाओं के साथ आपको जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं 🌷🌷
समस्त दोषों को दूर करने वाले, समस्त लोकों का पालन करने वाले और समस्त ब्रजवासियों के हृदय तथा नन्द यशोदा की वात्सल्य लालसा के आधार श्रीकृष्ण चन्द्र जी को मैं नमस्कार करता हूं
#शुभ_संध्या 🌹🌷
#जय_श्री_राधे_कृष्ण 🙏🚩
भगवान शंकर गोदावरी नदी के पवित्र तट पर स्थित स्वच्छ सह्याद्रि पर्वत के शिखर पर निवास करते हैं, जिनके दर्शन से शीघ्र सारे पाप नष्ट हो जाते हैं,
उन्हीं #त्रयम्बकेश्वर भगवान की मैं स्तुति करता हूं
देवों के देव बाबा #महादेव त्र्यम्बकेश्वर जी की अनंत कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
सिकंदराबाद में एक स्टेपवेल है याने सीढ़ीदार कुंवा।
ऐतिहासिक महत्व का कुंवा है। नाम है बंशीलालपेट।
अस्सी के दशक में ये कुंवा कूड़ादान में तब्दील हो गया। जो कभी आस पास के कॉलोनी में वाटर सप्लाई का एक स्रोत था।
इसमें लोग इतने कूड़े डाल दिये कि ये कूड़े से समतल हो गया।
अभी कुछ महीने पहले बारिश के पानी के संग्रह पे काम करने वाली कल्पना रमेश ने इस कुंवे को जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया।
और इसपे काम शुरू हुआ।
अब तक 500 टन कूड़ा करकट यहाँ से निकाले जा चुके है। करीब 20-25 फीट की गहराई में इन्हें पानी की एक धारा मिली जिसका प्रवाह काफी अच्छा है।
ये कुंवा 57 फीट गहरा है। और अभी साफ करना जारी है। और चूंकि कुंवे का साफ करने का क्रम जारी ही है तो हर रात 5-6 फीट पानी रोज भर जाता है जो कि नेचुरली स्रावित होता है कुंवे से।
इसके आरंभ और अभी तक का ट्रांसफॉर्मेशन आप स्वयं देख सकते है।
कलयुग में न तो कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान है, केवल #राम नाम ही एकमात्र आधार है। जिस प्रकार कपटी कालनेमि को मारने में हनुमान जी समर्थ हैं, उसी प्रकार बुद्धिमान मनुष्य कलयुग में कालनेमी रुपी कपट को #राम नाम से मारकर कपट रहित हो जाते हैं।
#शुभ_संध्या 🌷🌹
#जय_सियाराम🙏🚩