सारण फाउंडेशन के तहत छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे सारण खेल महोत्सव के ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छपरा ने गोरखपुर को हराकर ट्राॅफी जीता। इस अवसर पर विधायकगण जनक सिंह, विनय कुमार सिंह, महेश पासवान, छोटी कुमारी के साथ शैलेन्द्र सेंगर उपस्थित रहे।#sarankhelmahotsava
सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव के फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में रहना हुआ। यह आयोजन निश्चित रूप से जिले के बच्चों को खेलकूद में भाग लेने को प्रेरित करेगा। #sarankhelmahotsava
जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।
उनका त्याग, संघर्ष व सांस्कृतिक चेतना हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। #भगवानबिरसामुंडा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अन्तर्गत मलमलिया में सिवान पूर्वी जिले के वर्ग में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां और उनके समाधान पर अपना विषय रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले की वरिष्ठ नेत्री रेणु जी ने किया। #पंडितदीनदयालउपाध्यायप्रशिक्षणमहाअभियान2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अन्तर्गत बनियापुर में सारण पश्चिम जिले के वर्ग में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां और उनके समाधान पर अपना विषय रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र पांडेय जी ने किया। #पंडितदीनदयालउपाध्यायप्रशिक्षणमहाअभियान2026
भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गांवों और वंचित वर्गों के उत्थान एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#chaudharycharansinghji
सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव के तहत होने वाले सारण प्लेयर्स लीग का फाइनल मैच छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में खेला गया। मैच में नैनी वॉरियर्स ने सांगा क्लब छपरा को हराया। मैच के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पांडेय थे। इस अवसर पर सोनपुर के विधायक विनय सिंह, डा• एस• के• पांडेय, प्रमेन्द्र रंजन जी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। #sarankhelmahotsava
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अन्तर्गत जिरादेई में सिवान जिले के वर्ग में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां और उनके समाधान पर अपना विषय रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवान भाजपा के उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुशवाहा जी ने किया। #पंडितदीनदयालउपाध्यायप्रशिक्षणमहाभियान2026
सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव के तहत होने वाले सारण प्लेयर्स लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में खेला गया। मैच में सांगा क्रिकेट क्लब ने स्टार इलेवन छपरा को हराया। प्रशांत सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह थे। #sarankhelmahotsava
सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव के तहत होने वाले सारण प्लेयर्स लीग का सेमीफाइनल मैच आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में खेला गया। मैच में नैनी वॉरियर्स ने एलीट प्लेयर्स छपरा को हराया। हसरत खान मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के मुख्य अतिथि सीए अमित कुमार थे। #sarankhelmahotsava
क्षत्रिय संकल्प, स्वाभिमान और अदम्य राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप जी का अद्वितीय साहस, वीरता और मातृभूमि के प्रति समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में भी कभी न झुकने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा हेतु सदैव दृढ़ रहने का संदेश देता है। #राणाप्रताप #मेवाड़
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का जीवन हमें यह सिखाता है कि वैचारिक शुद्धता और करुणा ही विश्व कल्याण का एकमात्र आधार है। आज के समय में उनके विचार और भी प्रासंगिक हैं।
#BuddhaPurnima#बुद्धपूर्णिमा
आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में सारण खेल महोत्सव के तहत सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह में रहना हुआ। #sarankhelmahotsava
लखनऊ में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में बिहार भाजपा के साथियों के साथ रहना हुआ जहां आगे की कार्य-योजना पर विचार विमर्श हुआ। #pandideendayalprashikshanyojana
भृगुदेव कुलं भानुं, सहस्रबाहुर्मर्दनम्।
रेणुका नयनानंदं, परशुं वन्दे विप्रधनम्।।
भगवान परशुराम जी की जयंती एवं अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
#ParshuramJayanti