दिव्यांग संगोष्ठी व जागरूकता अभियान कादीपुर, कंदवा, वाराणसी जिसमें ब्लॉक प्रमुख सर्वेश पटेल, एन एल आर इंडिया से विपिन पटेल, सूर्या फाउंडेशन से दीपचंद कुमार आदि लोगों उपस्थित रहें। जिसमें दिव्यांगों का UDID कार्ड एवं अंगों के उपकरण को देने हेतु सर्वे कर लाभ देने का कार्य किया गया
आप दोनों लोगों को बहुत-बहुत बधाई। आप पर सदैव विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे। आप दोनों लोग सदैव स्वस्थ एवं खुश रहें।
Congratulations niece💐
पश्चिम बंगाल एवं असम की जनता को जीत की बहुत-बहुत बधाई। यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। जिनके अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है की, एक स्थिर सरकार सत्ता में आ रही है। आप सभी को पुनः जीत की बहुत-बहुत बधाई।
#WestBengal#Assam#Congratulations
"एक पहल शिक्षा की" दिशा कान्वेंट स्कूल महमूरगंज, वाराणसी द्वारा आयोजित सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह स्कूल बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ, बच्चों के अंदर बौद्धिक एवं आध्यात्मिक गुणों को भी विकसित करता है।
आप सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र श्री हनुमान जी सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें।
"संकट मोचन हनुमान जी की जय"
विश्व जल दिवस पर शहिद उद्यान, सिगरा, वाराणसी में आयोजित सुंदर प्रस्तुति। जिसमें अर्पणा फाउंडेशन, दिशा कान्वेंट स्कूल, कंपोजिट विद्यालय एवं यू.एस.एस.फाउंडेशन के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने चित्रकार के माध्यम से समाज व राष्ट्र को जल बचाने के लिए जागरूक किया।
आप सभी देशवासियों को जगज्जननी माँ भगवती की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र तथा नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) की अनंत शुभकामनाएं। माँ दुर्गा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। यह नव संवत्सर आप सभी के लिए शुभ एवं मंगलकारी हो।
"आह्वान" कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्री उदय शंकर सिंह सर (सीईओ विश्व युवा केंद्र चाणक्यपुरी, नई दिल्ली) एवं श्री बृजेश कुमार पटेल जी
आप सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें। हर हृदय में शांति, हर जीवन में शक्ति और हर पथ में मंगल का संचार हो। भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।
।। हर हर महादेव ।।
आप सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक, यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
।। जय हिंद, जय भारत ।।
#RepublicDay2026
आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।
जय माँ शारदे
#Shashishankarpatel
आप सभी देशवासियों को आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की हार्दिक बधाई। दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले मोक्षदायिनी माँ गंगा और सूर्यदेव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, आपके जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह एवं नव उमंग का संचार हो।
"हर-हर गंगे"
"नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव"
आप सभी देशवासियों को मकर संक्रांति (खिचड़ी) की अनेकानेक शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा यह महापर्व, हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं नए उत्साह का संचार हो। भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।
#MakarSankranti2026