चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद का काम साफ़ सफाई का नहीं है परन्तु कई विभागों में कई जगह आपसे यह काम करवाया जायेगा, परंतु यह काम आपका नहीं है।
आप बिना ड़रे जॉब चार्ट के अनुसार अपना कार्य करते रहना फिर भी कहीं दिक्कत आएं तो हम आपका हर स्तर पर साथ देंगे।
बाड़मेर के रोडवेज बस स्टैंड में 2nd Grade परीक्षा देने जा रहे छात्र और बस कंडक्टर के बीच हुई झड़प...!!
परीक्षाएं देने के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थी के साथ ऐसा व्यावहार गलत है, बस का कन्डक्टर बस स्टैंड का मालिक है क्या? जो ऐसे मार रहा है..!
@8PMnoCM
आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।
मुझे संतोष है कि हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई परियोजना आज क्रियाशील होने जा रही है।
2008 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में रिफाइनरी लगाने के गंभीर प्रयास शुरू किए गए। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विशेष सहयोग के कारण राजस्थान को रिफाइनरी मिल सकी। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री रहे श्री मुरली देवड़ा और श्री वीरप्पा मोइली के साथ लगातार संपर्क रखकर एचपीएसीएल को रिफाइनरी के लिए सहमत किया गया।
वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि राजनीतिक कारणों से पांच साल तक रिफाइनरी का काम बन्द रहा जिससे इसकी लागत बढ़ती गई। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रिफाइनरी के काम को प्राथमिकता पर शुरू किया गया एवं कोविड जैसी विपरीत परिस्थिति के बावजूद लगभग 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार में पूरा किया गया।
कांग्रेस सरकार का विजन रिफाइनरी के साथ पेट्रो केमिकल जोन बनाने का था जिसमें रिफाइनरी से निकलने वाले बाई प्रोडक्ट्स के प्लास्टिक आधारित उद्योग लगें जिससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। कांग्रेस सरकार के दौरान इसके लिए जमीन आवंटन भी किया गया परन्तु अभी यह ठंडे बस्ते में है। आज रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ इस पेट्रो केमिकल जोन का काम तेजी से शुरू किया जाए और इसे राजस्थानी लोगों के लिए आरक्षित किया जाए जिससे बाहर के व्यवसायियों की बजाय स्थानीय लोगों को प्लास्टिक आधारित उद्योग लगाने एवं रोजगार में प्राथमिकता मिल सके।
चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी होते ही सचिवालय ओर RPSC ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए लेकिन ARD अभी तक विभाग आवंटन भी नहीं कर पाया हैं.
#DOIT_विभाग_आवंटन_करो@RajCMO
चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी होते ही सचिवालय ओर RPSC ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए लेकिन ARD अभी तक विभाग आवंटन भी नहीं कर पाया हैं.
#DOIT_विभाग_आवंटन_करो@RajCMO
कल 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर जॉइनिंग लेटर बांटने का जो भद्दा तमाशा रचा जा रहा है, वह युवाओं के स्वाभिमान पर चोट है।
जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ इकट्ठी करना, उनके आने, जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले- आप युवाओं को नौकरी देकर कोई 'एहसान' नहीं कर रहे हैं। इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके कंप्टीशन पास कर अपना हक प्राप्त किया है। हमारी सरकार ने भी रिकॉर्ड लाखों नौकरियां दीं, लेकिन अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी युवाओं का ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।
शर्मनाक बात यह है कि प्रदेश में भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रहीं, जो कैलेंडर जारी किए गए उनके अनुरूप परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, लेकिन वीआईपी दौरों के नाम पर इनके नौटंकीनुमा इवेंट एकदम समय पर हो जाते हैं। वाहवाही लूटने के लिए मंच से फोटो खिंचवाकर लेटर तो बांट दिए जाते हैं, पर वास्तविक जॉइनिंग के लिए युवा महीनों दर-दर भटकते रहते हैं।
पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक, भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी सिस्टम को मजाक बनाकर रख दिया है। राजस्थान का युवा इस झांसा तंत्र को देख रहा है और वक्त आने पर इस एहसान जताने के अपमान का करारा जवाब देगा।
कड़वा सच🔥
हम केवल ख़बर दिखाते ही नहीं हैं, हमारी मंशा होती हैं कि कामयाबी भी मिले:– आदरणीय @sharatjpr जी
साथ ही @sharatjpr जी ने चुटकी लेते हुए कहा कि सबसे पहले किसी भी दफ़्तर में काम 4th ग्रेड से ही पड़ता हैं इसलिए ईमानदारी और सच्चाई से काम करे और वहां के वातावरण को सुधारे✍️
विशाल जी, ये सब ईश्वर की अनुकम्पा है। धन्यवाद तो मुझे देना चाहिए सभी 21 लाख उपस्थित कैंडिडेट्स को जिन्होंने इतने अनुशासित तरीके से इतनी बड़ी परीक्षा दी, कोई गड़बड़ नहीं की और सबसे बड़ी बात हम पर भरोसा किया, और अंत तक धैर्य बनाए रखा।
जय हिंद!
बोर्ड ने आज Class IV Final Result का अनुमोदन किया।
माननीय कोर्ट के आदेश की पालना में लगभग 5750 का रिजल्ट होल्ड करते हुए बाकी लगभग 48,000 का रिजल्ट का अनुमोदन किया।
सभी सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हार्दिक बधाई।
रिजल्ट pdf हम आज कल में शेयर करेंगे।