Chief Minister के बेड रूम में धरना…
मेरा बचपन मुख्यमंत्री निवास में बीता । बहुत छोटा था जब श्री राजेंद्र मिर्धा अपहरणकांड और उसके बाद जयपुर में नामी आतंकवादियों के एनकाउंटर और उसके बाद के घटनाक्रम की वजह से पूरा बचपन Security Guards और RAC के Commandoes के घेरे में ज्या��ातर घर पर ही बिताना पड़ा ।
सिविल लाइंस का आठ नंबर बंगला ही पूरी दुनिया थी । Security और CMO स्टाफ ही दोस्त । उन्ही के साथ क्रिकेट खेलना और CM House में कभी इधर तो कभी उधर घूमते रहना । उस दौरान सबसे ज़्यादा मज़ा तब आता था जब CM House के बा��र कोई धरना प्रदर्शन होता । हम संतरी की चौकी में जाते, कोई हमे गोद में उठाता ताकि हम धरना और नारेबाज़ी देखें । उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, सर्वश्री परसराम जी मदेरणा, पंडित नवल किशोर जी शर्मा, शिवचरण जी माथुर और युवा अध्यक्ष के रूप में अशोक जी गहलोत CM हाउस के बाहर कभी धरने पर तो कभी सिर्फ नारेबाजी करने आते थे । नानोसा की परछाईं की तरह साथ रहने वाले सुरक्षा अधिकारी भोपाल सिंह जी हमे अक्सर वो ��ब दिखाने ले जाते ।
आगे की कहानी कुछ याद है, कुछ घर में सुन सुन के बड़ा हुआ …हमने पूछा यह सब यहाँ क्यों चिल्ला रहे हैं ? मांगे पूरी करो मांगे पूरी करो ? तो भोपाल जी ने कहा “ आने साहब हुकुम सूं कोई चीज चावे है इन वास्ते हाका कर रिया है”
इसका ��तलब अगर नानोसा से कुछ चाहिए तो ऐसे नारेबाज़ी करनी पड़ेगी । अब पता नहीं किसने ज्ञान दिया, मूमल जीजा और विकी दादा के पीछे पीछे मैं भी सीधा नानोसा के bedroom में जाकर बैठ गए । कुछ देर में नानोसा आए तो हम ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने हमारी मांगे पूरी करो पूरी करो ! दिन भर की राजनीति, अटूट मेहनत से परेशान CM साहब ताली मार कर ज़ोर से हसने लगे ।आज आ काईं शैतानी कर रिया हो ? हमने कहा “ हमे पता है आप से जो चाहिए वो ऐसे करने पर ही मिलेगा ….”
नानोसा ने नानीसा और मामा को बुलवाया देखो भई, बारे आलो धरणो तो मैं उठवा देश्यूँ । ओ धरनों तो थे ही उठवाओ “
नानीसा ने हमेशा के तरह हमारा पक्ष लिया “ सग्ला कीं मांगा मानो हो तो आँकी भी मानो “
नानोसा ने हमे देख कर कहा “ बताइए , क्या मांगे हैं आपकी ? कोई ज्ञापन लाए हो ?
अब कोई मांगे होतीं तो पता होता … कुछ समझ नहीं आया तो हम नानोसा को देख कर हसने लग गए …. इतने में मामा ( माँ ) ने कहा पापा आने एक एक फ्रूटी दे दो …आँकी तो इत्ती सी ही मांगा हैं
फ्रूटी ? उस समय के बच्चों के लिए फ्रूटी से बढ़ कर और कुछ था ही नहीं ।
तुरंत फ्रूटी मंगवाई गई, तीनों के हाथ मे आते ही धरना समाप्त… लेकिन फिर क्या, कुछ दिन बाद फिर फ्रूटी का मन होता, और फिर CM साहब के bedroom में धरना लग जाता ।
एक बार धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी तो अखबार में गिरफ्तार होते नेताओं की फोटो छपी । उसकी कॉपी माँ को देते हुए नानोसा ने कहा “ टाबरा ने दिखा दीजिए, बार बार धरणों देवे तो जेल भी जानो पड़े …
लेकिन हमारा धरना जारी रहा… एक एक फ़्रूटी के लिए ।
करोड़ों राजस्थानवासियों के बाबोसा बन जाने के बावजूद, हर दिन कुछ पल हमारे लिए ज़रूर निकाल लेने वाले हमारे नानोसा की 103वीं जयंती पर, एक और अमिट याद के साथ, कोटिशः नमन 🙏🏻
#BhaironSinghShekhawat