Establishing the pride of the martyrs, the praise of the sacrifices, mission to build a harmonious and mighty India of the dreams of the martyrs since 2007.
प्रेरणा शहीदों से गर हम नहीं लेंगे तो आज़ादी ढलती साँझ हो जाएगी।
और पूजे ना गए यह वीर तो सच कहता हूँ कि नौजवानी बाँझ हो जाएगी।
जब तक शहीदों के सपनों का #समरस एवं सशक्त #भारत का निर्माण नहीं हो जाता संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
@imohannarayan@LtGenGurmit
#Bihar के #Samastipur के गौरव "जवान सीताराम यादव" ने राष्ट्र रक्षार्थ अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. वीर पिता ने अपने बेटे को जमीन बेचकर मातृभूमि की सेवा करने योग्य बनाकर सेना में भेजा, जहां से बहादुर बेटा वीरगति को प्राप्त कर तिरंगे में लिपटकर वापस आया!
वीर परिवार की आंखें नम है ले��िन सीना गर्व से तना हुआ है. 8 साल के साहसी वीर बेटे ने अपने बहादुर सैनिक पिता को मुखाग्नि दी!
राष्ट्र को गर्व है ऐसे वीर पिता और सैनिक परिवारों पर जो अपना सर्वस्व राष्ट्र पर न्योछावर करने के बाद भी देश से कोई अपेक्षा नहीं रखते बल्कि सदैव इस ध्येय को लेकर आतुर रहते हैं कि - मातृ भू तुझको अभी कुछ और भी दूं!
राष्ट्र सशक्त, समृद्ध और मृत्युजंय बनता है, जब कुछ लोग उसके लिए अपने प्राणों को आहुत करने को आतुर हो, कुछ लोग उसके और उस पर न्योछावर हो गए विरले बलिदानियों के लिए समर्पित हो और कुछ लोग उस राष्ट्र की यशस्वी बलिदान परंपरा को पोषित करने हेतु सदैव तत्पर रहे...
अमर बलिदानी सीताराम याद�� की अंतिम विदाई का यह दृश्य विश्व को मृत्युंजय भारत के सामर्थ्य और साहसी भावी पीढ़ी की मनोस्थिति का बोध कराता है.
जय हिंद 🇮🇳
"सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान"
#Bihar #Samastipur #IndianArmy
"संकल्प के सफल 19 वर्ष"
नमन है सरदार भगतसिंह, शिवराम हरि राजगुरु, सुखदेव थापर के अमर बलिदान को जिन्होंने मां भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.
एवं साधुवाद है उनके सच्चे वारिस के रूप में आज भी क्रांति की मशाल लिए उन राष्ट्रनायकों के सपनों के समरस अखंड भारत निर्माण के लिए संघर्षरत @ssmbharat के प्रत्येक साथी का.
आज उन महाबलिदानियों के इस पवित्र दिवस पर "सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान" के प्रेरक विचार ने अपनी 19 वर्षों की यात्रा सिद्ध की है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मृत्युंजय भारत के अमर बलिदानियों की विरासत को यह युवा राष्ट्र और उनके वारिस रक्त की अंतिम बूंद तक संजो कर रखेंगे.
जय हिंद 🇮🇳
भारत माता की जय 🚩
इंकलाब जिंदाबाद ✊
#SardarBhagatSingh #BhagatSingh #BalidanDiwas
मध्यप्रदेश | रतलाम जिले के वीर सपूत लोकेश कुमावत ने 22 वर्ष की अल्प आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. मां भारती के इस लाल के राष्ट्र शक्ति स्थल निर्माण हेतु वीरांगना बहन @PratibhaRYadav जी के नेतृत्व एवं वीर माता-पिता के मार्गदर्शन में प्राथमिक बैठक संपन्न हुई.
जय हिंद 🇮🇳
निश्चित ही, भारतीय सनातन संस्कृति ने हर कालखंड में स्वयं को परिष्कृत किया है. इसके बाद भी मूलरुप से हमारे लिए सब एक है और यह सत्य है. अब मीडिया किस प्रयोजन से भिन्नता का भ्रम समाज में फैला रहा होता है, उसका आत्मबोध उसे होना चाहिए. हिंदू समाज और देश के प्रति उसे अपनी जिम्मेदारी का बोध होना चाहिए.
#MohanBhagwat #RashtriyaSwayamsevakSangh #RSS100Years
देश ��नता और चलता है...
कुछ लोगों के उस पर मरने से,
और कुछ लोगों के उसके लिए जीने से!
राष्ट्र के लिए जीने-मरने वाले इन्हीं लोगों के त्याग, समर्पण और बलिदान से हम मृत्युंजय भारत के रूप में स्थापित हुए है. जहां @ssmbharat के रूप में संत, सैनिक और समाज एक साथ राष्ट्र सर्वोपरि के ध्येय के आगे बढ़ रहे है.
जय हिंद 🇮🇳
#RakshaBandhan2025 #RakshaBandhan
सम्माननीय साथियों,
सादर वंदे मातरम्,
राष्ट्र शक्ति मंदिर लोकार्पण के इस पवित्र, गरिमामय एवं आलौकिक क्षणों के साक्षी बनने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।
जय हिंद 🇮🇳
सैनिक का परिवार हमारा परिव��र
सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान
@LtGenGurmit @ssmbharat
#Ujjain #RakshaBandhan2025 #IndependenceDay2025
#RakshaBandhan
‘Bharat Raksha Parv’ – Rakhi for the Nation’s Shield
रक्षक को राखी
On the auspicious occasion of #RakshaBandhan, symbolising the sacred bond of protection, children from across the Nation tied ‘Rakhi—the eternal thread of trust and gratitude' to #GeneralUpendraDwivedi, #COAS.
This solemn and heartfelt gesture carries the prayers of the Nation, reflecting the unbreakable bond of faith and affection that every citizen holds towards the #IndianArmy.
#IndianArmy
@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India
राष्ट्र रक्षक अमर बलिदानियों से रक्षा का यह बंधन सर्वदा से अटूट था, है और रहेगा...
आप सभी परिवारजनों को शुभ रक्षांबधन.. हम ऋणी है उन बहनों के जिन्होंने अपने भाइयों को देश पर न्योछावर कर दिया.
रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व पर प्रकृति से कामना है कि - राष्ट्र, धर्म, संस्कृति रक्षार्थ स्वयं को आहुत कर देने वाले क्रांतिकारी एवं वीर सैनिक परिवारों के विश्वास का ये धागा कभी ना टूटे.. हम इ��ी प्रकार उनकी सेवा में समर्पित बने रहें.
जय हिंद 🇮🇳
सैनिक का परिवार हमारा परिवार
सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान
#RakshaBandan #RakshaBandhan2025 #rakshabandhanspecial
शुभ रक्षाबंधन 🪔
राष्ट्र धर्म संस्कृति पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहने वाली इन वीरांगना बहनों के स्नेह और विश्वास का धागा कभी न टूट��.. निष्ठा और समर्पण का भाव लिए हम भाई-बहन हर नए दिन राष्ट्रनायकों और वीर सैन्य परिवारों की सेवा में समर्पित रहे.. प्रकृति से यही कामना है.
जय हिंद 🇮🇳
सैनिक का परिवार हमारा परिवार
#RakshaBandhan2025 #RakshaBandan
उज्जैन | बलिदानी गजेंद्र राव सुर्वे जी के वीर परिवार के साथ मिशन के संस्थापक @imohannarayan जी समेत वीरांगना बहनों एवं साथियों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया. साथ ह�� वीर माता-पिता के लिए तैयार हुए "राष्ट्र शक्ति मंदिर" पर कारसेवा करके समाज में कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए।
||भव्य लोकार्पण : राष्ट्र शक्ति मंदिर||
उज्जैन | अत्यंत ह���्ष और गौरव का क्षण है कि प्रकृति की अनुकंपा, अमर बलिदानियों और वीर परिवारों के आशीर्वाद से श्रद्धेय श्री @imohannarayan जी के नेतृत्व में @ssmbharat के साथियों द्वारा लिया एक और संकल्प सिद्धि को प्राप्त होने जा रहा है.
बाबा महाकाल के वीर बलिदानी बेटे श्री गजेंद्र सुर्वे जी अमर रहे..
साथियों,
इस बार का रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पूरे राष्ट्र के लिए विशेष एवं अविस्मरणीय बनने वाला है. 23 जनवरी 2023 को #शौर्यांजलि, उज्जैन के मंच से अमर बलिदानी श्री गजेंद्र सुर्वे जी के वीर माता-पिता को तय सीमा में 'राष्ट्र शक्ति मंदिर' (सर्वसुविधा युक्त घर) समर्पित करने को लेकर लिए अपने संकल्प को हम इस 13 अगस्त 2025 को पूरा करने जा रहे हैं.
'राष्ट्र शक्ति मंदिर' के इस भव्य लोकार्पण में आप सभी सादर आमंत्रित है. साथ ही मैं इस संकल्प की सिद्धता हेतु @ssmbharat के सभी साथियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से सहयोगी रहे सभी राष्ट्र भक्तजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं.
जय हिंद 🇮🇳
सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान
सैनिक का परिवार, ���मारा परिवार
#करगिल_विजय_दिवस
हम पूर्णतः आश्वस्त है कि शहीद समरसता मिशन की पूर्ववत मांगों के अनुरूप हमारी इस प्रमुख मांग को भी सरकार अमर राष्ट्रनायकों एवं वीर परिवारों के सम्मान में विचार कर अमल में लाएगी.
जय हिंद 🇮🇳
सर्��ोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान 🫡
#KargilVijayDiwas2025 #KargilWar
#IndianArmy के वीर नायकों के परम त्याग, बलिदान, शौर्य और पराक्रम की अमर गाथा के अविस्मरणीय प्रतीक #KargilVijayDivas की आप सभी राष्ट्रवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं..
हम कृतज्ञ रहेंगे उन सभी अमर बलिदानि��ों और वीर सैन्य परिवारों के जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. विभिन्न कालखंडों में हुए युद्धों और ऑपरेशनों में वीरगति को प्राप्त हुए जवान और उनके वीर परिवार मृत्युंजय भारत की अमूल्य निधि है, जो हमारी यशस्वी बलिदान परंपरा को संरक्षित एवं पोषित करती आ रही है.
#KargilVijayDiwas2025 पर मैं @ssmbharat के अपने साथियों के साथ पुन: अपनी मांग को ���ोहराते हुए देश की संसद और सरकार से अनुरोध करता हूं कि राष्ट्र की धरोहर हमारे वीर बलिदानियों की शौर्य स्मृतियों को संजोने और वीर परिवारों के संरक्षण, भरण-पोषण और सम्मान के लिए हर बलिदानी सैनिक के वीर परिवार को 1 करोड़ की समर्पण निधि सम्मानपूर्वक सौंपने को लेकर कानून बनाए और स्वतंत्रता से अब तक वीरगति को प्राप्त हुए हर सैनिक के वीर परिवार को इसका त्वरित लाभ दें.
मैं पूर्णत: आश्वस्त हूं कि हम��री विभिन्न मांगों पर देश की सरकार ने जिस गंभीरता से विचार कर उन्हें स्वीकारा है. इस पर भी वे अवश्य ही न केवल वितार करेंगे बल्कि इसके सुखद परिणाम भी हमें निकट भविष्य में जल्द ही देखने को मिलेंगे. इस दौरान मैं उन राज्य सरकारों को भी साधुवाद देता हूं जो शहीद समरसता मिशन के विचार व मांग अनुरुप वर्तमान में वीर सैनिक परिवारों को यह समर्पण निधि उपलब्ध करा रही है.
जय हिंद 🇮🇳
भारत माता की जय 🚩
@rashtrapatibhvn
@adgpi @IAF_MCC @indiannavy @BSF_India @firefurycorps @Whiteknight_IA @salute2soldier
@narendramodi @rajnathsingh @LtGenGurmit @PMOIndia
#KargilWarHeroes #KargilWar #Kargil
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, शहीद समरसता मिशन के केंद्रीय संरक्षक एवं देवभूमि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल श्रद्धेय श्री @LtGenGurmit जी ने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय हिंद 🇮🇳
सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान
On the occasion of Kargil Vijay Diwas, I paid tribute to the brave soldiers who sacrificed their lives in the defense of the nation, by laying a wreath at the Shaheed Smarak at Shaurya Sthal in Dehradun.
The Indian Army displayed indomitable courage, resolve and unique strategic skills to defeat the enemy, thereby achieving a historic victory. This is not only a symbol of the valor of the Indian Army, but is also a matter of great pride for every Indian citizen.
The contribution of the brave soldiers of #Uttarakhand in the Kargil war has been immensely glorious. We remain deeply committed to the welfare of our soldiers, veterans, and the families of our martyrs.
#KargilVijayDiwas2025 #IndianArmy #JaiHind
@rashtrapatibhvn@PMOIndia@narendramodi@HMOIndia@AmitShah@adgpi@DIPR_UK
My heartfelt congratulations to Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji on being conferred The Officer of the Order of the Star of Ghana — one of the highest civilian honours of the Republic of #Ghana.
This recognition is a proud moment for the entire nation. It reflects not only the Hon’ble Prime Minister’s visionary leadership on the global stage but also the enduring strength of India’s ties with Ghana and the African continent. The honour stands as a tribute to our shared values, growing partnership, and commitment to mutual progress.
Jai Hind.
"भगवान को भगवान बनाए रखने के लिए भी बलिदान की आवश्यकता होती है.."
सनातन संस्कृति की अध्यात्मिक धरोहरों में प्रमुख श्री बाबा ���र्फानी के मनोहारिक दर्शन हेतु कुच कर रहे सभी श्रद्धालुओं को सफल, मंगलमयी और सार्थक श्री अमरनाथ यात्रा की शुभकामनाएं..
राष्ट्र हमारे बहादुर जवानों के प्रति कृतज्ञ है, जिसके शौर्य और पराक्रम के कारण कभी दुर्गम और आतंकी साए में रहने वाली अमरनाथ यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित संभव हो पायी है. यात्रा मार्ग में पग-पग पर हमारे सैनिकों की चौकसी निश्चित ही यात्रियों को आत्मिक बल, सुरक्षा ��र शांति का भरोसा देती है. जिसके कारण भक्तों की यह पुण्य यात्रा सार्थकता के उत्कर्ष को प्राप्त कर पाती है.
अमरनाथ यात्रा मार्ग में भक्तों के लिए भंडारा सेवा उपलब्ध कराने वाले सेवाभावियों को भी ढेर सारी बधाई एवं साधुवाद.. शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं में आप सभी सहयोग करें और मृत्युंजय भारत के इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पर्व को मंगलमयी बनाए.
जय हो बाबा बर्फानी की 🚩
#BabaBarfani #AmarnathYatra
विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति का उद्घोष करने वाले, महान विचार��, समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
स्वामी जी का जीवन दर्शन न केवल भारत के सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए ज्ञान, सेवा और आत्मबल का अमूल्य संदेश भी है। उनके विचार आज भी हमें आत्मविकास, राष्ट्रसेवा और वैश्विक भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं।
#SwamiVivekanand