डाक्टर मनमोहन सिंह नें जनवरी 2014में कहा था,
कि नरेंद्र मोदी, देश को बर्बाद तबाह करनें वाला
प्रधानमंत्री सिद्ध होगा। मैं इससे सहमत हूं,
क्या आप सहमत हैं?
नसीरुद्दीन शाह ने ग़ज़ब धोया बीजेपी को 😂😂
नसीरुद्दीन शाह कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सामने आए हैं। 🙏🏽
भाई साहब! 😂
खुद की तारीफ़ की भूख है या कोई असीमित भंडारा चल रहा है?
अब तो स्वर्गलोक से भी तारीफ़ का इंतज़ाम हो गया! चिन्मय स्वामी जी के होलोग्राम से बाकायदा लिखी-पढ़ी स्क्रिप्ट के मुताबिक महिमा-मंडन करवाया जा रहा है!😂😂😂
वाह रे विश्वगुरु।
चुनाव आयोग भाजपा की मदद के लिए की गई सुनियोजित साज़िश का ठीकरा सॉफ़्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।
मतदाता का नाम - ‘राम ने यादव को मारा’ और पिता का नाम - ‘मूर्ख चंद्र यादव’। किसी मतदाता के पिता का नाम ‘बी. कॉम’, तो किसी का नाम ‘राम ने शर्मा का नाम’… ये प्रविष्टियाँ हैं शुक्रवार को हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में।
जब ये ‘ग़लतियाँ’ उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सामने आई हैं, तो यह कैसे कहा जा सकता है कि ऐसा दूसरे चुनावों में नहीं हुआ?
क्या भारत के लोकतंत्र और मतदाता सूची की शुद्धता को सॉफ़्टवेयर और ECINET के भरोसे छोड़ दिया गया है? ज़िम्मेदारी चुनाव आयोग की है, सॉफ़्टवेयर की नहीं।
चुनाव अधिकारी का यह बयान दो चुनाव आयुक्तों के प्रश्नों और विपक्ष के इस विश्वास को पुख़्ता करता है कि चुनाव आयोग को संविधान के प्रावधानों के विपरीत, असंवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है। मतदाता सूचियों को हर तरह की गड़बड़ी से मुक्त रखना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है, ताकि किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में परेशानी न हो।
इससे पहले पीलीभीत में वोट चोरी का मामला सामने आया था, जहाँ फ़ॉर्म 8 के ज़रिए 10,470 मतदाताओं के विवरण में बदलाव किए गए, जबकि इन बदलावों के समर्थन में कोई सहायक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। जिन मतदाताओं के विवरण बदले गए, उनमें अधिकांश एक विशेष समुदाय से हैं, जिन्हें भाजपा ने लगातार प्रताड़ित किया है। ऐसी विसंगतियों के कारण मतदान के समय उन्हें मताधिकार से वंचित किए जाने की साज़िश की आशंका है। इसके अलावा, एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची से नाम ग़ायब होने और ऑनलाइन EPIC नंबर खोजने पर ग़लत विवरण सामने आने की शिकायतें भी मिली हैं।
अभी तक चुनाव आयोग ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की माँग के अनुसार मशीन-रीडेबल डेटा भी उपलब्ध नहीं कराया है। पूरा डेटा सामने आने पर मतदाता सूची की गड़बड़ियों की व्यापकता और जवाबदेही से जुड़े सवालों की और स्पष्ट जाँच हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष हैं, लेकिन सामने आ रहे ये मामले मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में निर्धारित नोटिस और सुनवाई के नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।
जिस एसआईआर का घोषित उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध करना था, उसी ने उनकी विश्वसनीयता को संदेह के घेरे में ला दिया है। देश के लोगों के मन में पहले हुए लोकसभा और हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में चुनाव चोरी होने का शक अब विश्वास में बदलता जा रहा है। हमारा स्पष्ट मानना है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत करके चुनाव चोरी करके जीते हैं।
वोट चोरी पर श्री राहुल गांधी के सवालों से बौखलाए प्रधानमंत्री और भाजपा जनता के असली सवालों का जवाब देने के बजाय लगातार राहुल गांधी जी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। भाजपा यह जान ले कि देश पिछले बारह वर्षों में उसके ओछे हथकंडों को पहचान चुका है। अब यह काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी।
हमारी स्पष्ट माँग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, भाजपा को फ़ायदा पहुँचाने के मक़सद से चलाई जा रही इस फ़र्ज़ी एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। मतदाता सूची की निष्पक्ष जाँच हो, पूरा मशीन-रीडेबल डेटा सार्वजनिक किया जाए और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
📍 महराजगंज, यूपी
आज गोरखपुर मंडल के ज़िला अध्यक्षों के साथ पदयात्रा के उपरांत राष्ट्रीय सचिव @duttabhishek जी के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महामार्च की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई
पूर्वांचल के योद्धा दिल्ली में राहुल जी के साथ वोट चोरी के ख़िलाफ़ इस लड़ाई का बड़ी संख्या में हिस्सा बनेंगे 🇮🇳
Naseeruddin Shah has come out in support of the student movement at Kolkata’s Satyajit Ray Film and Television Institute.✊🏽🙏🏽
He criticised the BJP in strong terms.
नेता विपक्ष @RahulGandhi के वियतनाम दौरे पर कुतर्क करने वाले यह ज़रूर देखें
@arunsingh4775 ने क्या रेला है उन “पत्रकारों” को जिनको “ राहुल जी के दौरे पर BJP से भी ज़्यादा दिक़्क़त है”
🤣😂👍👍
पंजाब में AAP का 'जंगलराज' कायम है। यहां पिछले 24 घंटे में हत्या की तीन खबरें सामने आ चुकी हैं 👇
1. पटियाला: 27 साल के नवाब खान की किडनैपिंग कर हत्या
2. लुधियाना: घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक का मर्डर
3. अमृतसर: अमित सभरवाल की सरेराह गोली मारकर हत्या
AAP सरकार ने पंजाब को 'अपराध का अड्डा' बना दिया है, जहां हत्या, लूट, किडनैपिंग, फिरौती, नशे का नेक्सस अब आम बात हो चुकी है।
केजरीवाल और CM भगवंत मान पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर बेशर्मी से झूठ बोलते हैं, लेकिन ये तमाम घटनाएं उनके झूठ की पोल खोल रही हैं।
पंजाब को अपराध के अंधेरे में धकेलने के लिए AAP और केजरीवाल को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु एवं एक बच्ची के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस मुश्किल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। साथ ही, घायल बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।