"डॉ. साहब, जब 2007 में पूरे मीणा समाज का मामला अटका था, तब आपने मंत्री पद का त्याग कर समाज की लाज रखी थी। अंबा माता के मुद्दे पर भी आपने समाज के सम्मान की रक्षा की। आज फिर मीणा समाज की अस्मिता और सम्मान का प्रश्न खड़ा है, इसलिए पूरा समाज आपकी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। हमें विश्वास है कि आप इस विवाद का सम्मानजनक समाधान निकालेंगे।
अब यह मसला केवल पानी का नहीं रहा, बल्कि पूरे समाज के आत्मसम्मान और अस्मिता का प्रश्न बन चुका है। जो निर्णय आज होगा, उसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक जाएगा। समाज को भरोसा है कि आप उसके सम्मान, अधिकारों और गौरव की रक्षा के लिए पहले की तरह दृढ़ता से खड़े रहेंगे। यही कारण है कि समाज आपको अपना सर्वोपरि नेता मानता है, और इस संघर्ष में आपकी भूमिका इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। @DrKirodilalBJP
हम शरीफ है लेकिन कोई हमारी शराफ़त को हमारी कमज़ोरी समझने लगे तो ऐसे नफ़रती उपद्रवी खटमलों को जवाब देना जरूरी हो जाता है.! सौ बातों की एक बात है कि पानी ये क्या इनके बाप भी देंगे; बस समाजनीति को मजबूत रखो.! जय जवान-जय किसान..! इंकलाब जिंदाबाद.!
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जब-जब मज़बूत होकर जनता की आवाज़ बनते हैं, तब-तब सरकारें उन्हें कमज़ोर करने का प्रयास करती हैं। नकली खाद-बीज के मामले में भी ऐसा प्रतीत होता है कि Bhajan Lal Sharma की सरकार उन्हें घेरने और फँसाने का प्रयास कर रही है।
डॉ. साहब की ईमानदारी, संघर्ष और जनसेवा पर हमें कोई संदेह नहीं है। वे हमेशा किसानों, युवाओं और आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाते आए हैं। आज उन्होंने खुद ACB से साफ़ कहा है कि यदि मेरी कोई संलिप्तता है तो मुझे गिरफ्तार करो, अन्यथा जनता के सामने स्पष्ट करो कि इस मामले में मेरा क्या रोल है और मुझे क्यों बदनाम किया जा रहा है।
यह साफ़ दिखाता है कि डॉ. साहब सच से पीछे हटने वाले नहीं हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार उन्हें बदनाम कर उनका इस्तीफ़ा लेने की रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन पाँचना बाँध की लड़ाई हो या किसानों के हक़ की लड़ाई — समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। इस संघर्ष में वे जो भी फैसला करेंगे, समाज कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ रहेगा @DrKirodilalBJP@BhajanlalBjp
बीते दिनों हाकिम बैंसला ने जिस तरह पूरे मीणा समाज पर टिप्पणी की थी, आज उसी भाषा में उन्हें जवाब दिया गया है।
अब कुछ लोग इस बयानबाज़ी से तिलमिला रहे हैं — सवाल यह है कि जब मीणा समाज पर लगातार टिप्पणी हो रही थी तब सब खामोश क्यों थे, और आज इतनी बेचैनी क्यों है?
#भाईचारा
#खंडिप_महापंचायत