आज एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। हम सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन पुलिस हमें पीट रही है
बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, लेकिन सरकार सुनना नहीं चाहती
— बिहार के युवाओं का दर्द 💔
वर्दी का इज्जत कर रहे है नही तो छाती पर चढ़ के करेजा तोड़ देंगे।
ये पुलिस वाले का नाम संजीव कुमार है , लड़की सबको भी बुरी तरह से कुटाई किया था!
लड़का लोग के मां- बहन को गाली दिया था और जानवर के तरह कुटाई किया था।
धिक्कार है ऐसे पुलिस प्रशासन पर।#BPSC_PAPER_LEAK
दिखा दी औकात अब छात्रों ने ही खान सर को खदेड़ दिया😂😂
पिछले कुछ दिनों से पटना में BPSC को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है, इसमें मशहूर कोचिंग कारोबारी खान सर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ शामिल होने आए थे मगर
अभ्यर्थियों ने उन्हें प्रदर्शनस्थल से तगड़े में खदेड़ दिया😂
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि खान सर अपने सुरक्षाकर्मियों के सहारे जल्दी जल्दी निकल रहे हैं।
बीपीएससी 70वीं परीक्षा के परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशांत किशोर से उच्चतम स्तर पर सहयोग की अपेक्षा करते हुए एक पत्र सौंपा। परीक्षार्थियों के संघर्ष और उनके साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए जन सुराज पार्टी ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। जन सुराज की मांग है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से बात करें और उनकी मांगों पर न्यायसंगत निर्णय लें। अगर कल दिनांक 28 दिसंबर 2024, दोपहर 12 बजे तक वे परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करते हैं और कोई उचित समाधान नहीं निकालते हैं तो जन सुराज, छात्रों के इस आंदोलन को पूरी तरह से सहयोग करेगा और परीक्षार्थियों को लेकर जन सुराज, मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचेगा। (1/2)
BPSC धरनास्थल से ख़ान सर भाग रहें हैं।
पीछे उनको रोकने के लिए छात्र दौड़ रहें हैं।
अभ्यर्थी इल्ज़ाम लगा रहें हैं,
“ख़ान सर ने आंदोलन को बर्बाद कर दिया है।”
#BPSCReExamForAll
देश का भविष्य "युवा और किसान" सड़कों पर रौंदे जा रहे और हम दो हमारे दो मलाई खा रहे?
इस दृश्य को देख अंग्रेजो की याद ताजा होती है जो भारतीय स्वतंत्र सेनानियों पर लठ चलाते थे!
हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। यूपी हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश - युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उनके साथ बर्बरता की जाती है।
दुनिया के सबसे युवा देश के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उसके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है। लेकिन भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का विजन है। जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।