अपने अंतिम क्षणों में भी सुभाष खुद को दुनिया और अपनों द्वारा बस एक बार ठीक से सुने जाने का जतन करता रहा.
1.5 घंटे का वीडियो
24 पेज का सुसाइड नोट
कितनी यातना और भावनात्मक दर्द से गुजरा होगा.
न्याय व्यवस्था और जीवन साथी की यातना से तंग आकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुना.
न्यायिक प्रणाली और जीवन साथी। दोनों ही इंसान के जीवन में शक्ति , सांत्वना और न्याय के स्रोत हैं, लेकिन अतुल सुभाष के मामले में, वे उसे बेहद निराश कर गए।
इतना निराश कि उसने भावशून्य अंत का रास्ता चुना.
अतुल सुभाष की आत्मा को शांति मिले!!
ॐ शांति
#JusticeForAtulSubhash
न्यूरोलॉजिस्ट विजय नाथ मिश्रा पिछले 25 सालों में 70 हज़ार मिर्गी के मरीज़ों का इलाज कर चुके हैं। इसका इलाज और लोगों के मन से Epilepsy से जुड़े अन्धविश्वास को दूर करना ही उनका मकसद है।
मोबाइल पर शादी का कार्ड, कहीं ठगी तो नहीं?: खोलते ही बैंक खाता खाली हुआ; जानिए शादियों के सीजन में साइबर चोरों की नई चाल
#Rajasthan
https://t.co/2ADKXRRppU
*मुंबई ताज होटल पर ऐसा हमला किया था, जिसकी फिल्म वीडियो सामने आई है आपने अभी तक नहीं देखी होगी। कितना खतरनाक खौफ था जिसने भी उस वक्त यह सब अपनी आखों से देखा होगा। ये था कांग्रेस सरकार का भारत, जो लोग बीजेपी का विरोध करते हैं उन्हें ये वीडियो देखना चाहिए*
.@BMSkendra के सौजन्य से रेलवे कर्मचारी Trackmaintainer Association तथा All India Station Master Association के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। संज्ञान में आये विषयों पर @RailMinIndia जल्द काम शुरू करेगी।
आज डायट पर मेरे द्वारा UPS की खामियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।OPS की बहाली के लिए अटेवा का सहयोग करने की अपील की गई।।उपस्थित लोगों ने एकस्वर से UPS का विरोध किया तथा OPS का समर्थन किया।
जय अटेवा
मेरे परदादा,
संस्कृत और हिंदी जानते थे। माथे पे तिलक,और सर पर पगड़ी
बाँधते थे।।
फिर मेरे दादा जी का, दौर आया।
उन्होंने पगड़ी उतारी, पर जनेऊ बचाया।।
मेरे दादा जी, अंग्रेजी बिलकुल नहीं जानते थे।
जानना तो दूर,अंग्रेजी के नाम से कन्नी काटते थे।।
मेरे पिताजी को अंग्रेजी, थोड़ी थोड़ी समझ में आई।
कुछ खुद समझे,कुछ अर्थ चक्र ने समझाई।।
पर वो अंग्रेजी का प्रयोग, मज़बूरी में करते थे।
यानि सभी सरकारी फार्म, हिन्दी में ही भरते थे।।
जनेऊ उनका भी, अक्षुण्य था।
पर संस्कृत का प्रयोग, नगण्य था।।
वही दौर था,जब संस्कृत के साथ,संस्कृति खो रही थी।
इसीलिए संस्कृत, मृत भाषा घोषित हो रही थी।।
धीरे धीरे समय बदला, और नया दौर आया।
मैंने अंग्रेजी को पढ़ा ही नहीं, अच्छे से चबाया।।
मैंने खुद को, हिन्दी से अंग्रेजी में लिफ्ट किया।
साथ ही जनेऊ को, पूजा घर में शिफ्ट किया।।
मै बेवजह ही दो चार वाक्य, अंग्रेजी में झाड जाता हूँ।
शायद इसीलिए समाज में, पढ़ा लिखा कहलाता हूँ।।
और तो और, मैंने बदल लिए कई रिश्ते नाते हैं।
मामा, चाचा, फूफा, अब अंकल नाम से जाने जाते हैं।।
मै टोन बदल कर वेद को वेदा, और राम को रामा कहता हूँ।
और अपनी इस तथा कथित, सफलता पर गर्वित रहता हूँ।।
मेरे बच्चे,
और भी आगे जा रहे हैं।
मैंने संस्कार चबाया था, वो अंग्रेजी में पचा रहे हैं।।
यानि उन्हें दादी का मतलब, ग्रैनी बताया जाता है।
रामा वाज ए हिन्दू गॉड, गर्व से सिखाया जाता है।।
जब श्रीमती जी उन्हें, पानी मतलब वाटर बताती हैं।
और अपनी इस प्रगति पर, मंद मंद मुस्काती हैं।।
जाने क्यों मेरे पूजा घर की, जीर्ण जनेऊ चिल्लाती है।
और मंद मंद,कुछ मन्त्र यूँ ही बुदबुदाती है।।
कहती है - ये विकास, भारत को कहाँ ले जा रहा है।
संस्कार तो गल गए, अब भाषा को भी पचा रहा है।।
संस्कृत की तरह हिन्दी भी, एक दिन मृत घोषित हो जाएगी।
शायद उस दिन भारत भूमि, पूर्ण विकसित हो जाएगी।।
जयति सनातन💐
जयतु भारतं💐
हर हर महादेव💐