मप्र सरकार को युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए।
प्रदेश में वर्षों से वर्ग-3 के 25,000 पदों की भर्ती का इंतज़ार कर रहे लाखों युवा आज भी अनिश्चितता और बेरोज़गारी से जूझ रहे हैं।
भर्ती प्रक्रिया अधूरी, पद कम, परीक्षाएँ टलती रहती हैं और सरकार सिर्फ घोषणाओं में उलझी रहती है। जब प्रदेश में 70,000 से ज़्यादा शिक्षक पद खाली हों, अस्पतालों में स्टाफ न हो, दफ्तरों में कर्मचारी कम हों—तब युवाओं को नौकरी देने के बजाय सिर्फ बातों से काम नहीं चलता।
युवा सिर्फ एक मांग कर रहे हैं—
#VARG3_post_25000_karo
#VARG3_post_25000_karo
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में वर्ग 3 भर्ती परीक्षा में पद वृद्धि को लेकर कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन दिए गए जिसमें मंदसौर जिले के अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।।
#VARG3_post_25000_karo
प्रिय शिक्षक साथियों हमारे पास समय बहुत कम है यदि पद वृद्धि इस बार नहीं हुई तो उसका खामियाजा हमें जीवन भर भुगतना होगा।।
सरकार की तानाशाही नीतियां हमारे भविष्य को निचोड़ कर रख देगी क्योंकि वर्तमान में CM Rise और PM shree विद्यालयों का प्रलोभन देकर स्थानीय.
देकर स्थानीय विद्यालयों को भी बंद किया जा रहा है और शिक्षकों के भविष्य को खराब किया जा रहा है।। आपको इस बात को और नीति को समझकर सरकार को तानाशाही से रोकना होगा यह मेरे अकेले के भविष्य नहीं अपितु हर वो शिक्षक जो सामान्य परिवार से आ रहे उसके भविष्य का सवाल है..