यही तो इस भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खोलने के काम गये तेल लेने।
दारू भट्टी खोल रहे, स्कूल बंद कर रहे और मेडिकल कॉलेज खोल नहीं पा रहे हैं।
1. आदरणीय रेल मंत्री जी,
मैंने पूर्व में मथुरा रेलवे स्टेशन की यात्रियों के प्रति संवेदनहीनता की बात लिखी है।
2. मेेरे साथ आज फिर झांसी रेलवे स्टेशन पर चढ़ते हुए एक घटना हो गई जिसमें कोई अपराधी नहीं है बल्कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है।
3. झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी निकलवाए जाएं मैं झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के पहले आ गई थी और यह ट्रेन निर्धारित समय से पूर्व टाइम पर झांसी आ गई और निर्धारित समय से पूर्व प्रस्थान हो गई।
4. मुझे बैटरी गाड़ी में बैठाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 नंबर की तरफ ले जाया जा रहा था इतने में जिस ट्रैक को हमें पर करना था उस पर से एक गाड़ी लंबे समय तक गुजरी और हम खड़े रहे फिर जब थोड़ा आगे बढ़े तो एक हाथ ठेला ट्रैक में फंसा हुआ था उसको निकालने में मेरे सुरक्षाकर्मियों ने सहयोग किया फिर जब मैं 4 नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तथा जिस ट्रेन पंजाब मेल में मुझे बैठना था वह चलती जा रही थी फिर किसने चेन खींची जिसका मुझे अंदाज नहीं है और मुझे ट्रेन में बैठा दिया गया।
5. मैं समय पर स्टेशन पहुंची,तेजी से नहीं चल पाने की मेरी असमर्थता के कारण थोड़ा पहले रेलवे-स्टेशन पहुंची, झांसी रेलवे विभाग के अधिकारी मेरी इस शारीरिक असमर्थता से सालों से परिचित हैं इसलिए उन्होंने मेरे लिए बैटरी गाड़ी की व्यवस्था की थी क्योंकि एक्सीलेटर पर भी मुझे तकलीफ हो सकती थी।
6. सब कुछ समय के अनुसार था किसी से कोई भूल नहीं थी फिर भी ट्रेन के तीन-चार मिनट मेरे लिए खराब हुए इसमें पहला कारण था ट्रेन का समय से पहले पहुंचना तथा समय से 2 मिनट पहले निकल जाना, फिर जिस ट्रैक को मुझे पार करना था उस पर अचानक लंबे समय तक ट्रेन का गुजरना तथा इस ट्रैक पर एक हाथ ठेले का फंसा हुआ होना इसके लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है सिवाय इसके कि हमें रेलवे का आधुनिकरण करना चाहिए लेकिन पुरानी व्यवस्थाओं को सजग भी रखना चाहिए। मैं मथुरा और झांसी की इन घटनाओं के बारे में मैं आपसे मिलकर बात करूंगी।
7. मेरा तो छोड़ दीजिए लेकिन आमजन, दिव्यांगजन, वृद्ध, स्त्री पुरुष बहुत सारा सामान एवं गोद में बच्चे लिए महिलाएं अव्यवस्था का शिकार होते हैं।
8. मैं झांसी रेलवे के अधिकारियों की बिल्कुल गलती नहीं मानती और अपनी भी नहीं मानती यह पूरी की पूरी व्यवस्था रेल के अंदर रेल को संचालित करने वाले अधिकारियों के द्वारा हुई। मैं आपसे फिर कहूंगी कि आप इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान दीजिए। @AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RailwaySeva
यह माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO हैं, जो कि अमूमन आईएएस होते हैं...
माता वैष्णों देवी ,कटरा से जुड़े एक संस्थान के उद्घाटन के लिए इन्हें ससम्मान बुलाया गया था, फीता काटने और पूजा अर्चना से पूर्व इनसे पंडित जी ने CEO साहब से जो हिन्दू ही हैं, जूते उतारने का निवेदन किया... CEO साहब अनमने हो गए, बोले..." इसी लिए तो मैं यहां नहीं आता "....
सर,आप ... माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO हैं...जिनका कर्तव्य है कि माता का वैभव,वहां से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं और माता का सम्मान चाक चौबंद रहे...
बस्तर के आदिवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शासक, महाराजा बस्तर स्व. प्रवीर चन्द्र भंजदेव जी के बलिदान दिवस पर उन्हे कोटि कोटि नमन.. मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद सदा बना रहे..🙏🙏🙏
@kcbbastar 🙏
15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है, संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है । यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Breaking –
पटना से टाटानगर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में जो अमूल दही परोसी गई, उसमें कीड़े तैर रहे थे।
यात्री रितेश कुमार की कंप्लेंट पर रेल मंत्रालय ने ICRTC पर 10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।
वृंदावन की पावन धरा केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि दिव्यता और भक्ति का जीवंत अनुभव है, जहाँ प्रत्येक कण में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की गूंज सुनाई देती है।
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी पूज्य महाराज जी से मिलने पधारीं।
.
.
भजन मार्ग | परम पूज्य वृन्दावन रसिक संत श्री हित प्रेमानन्द गोविन्द शरण जी महाराज
श्री हित राधा केली कुंज, वराह घाट, वृन्दावन धाम
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#Mahashivratri2026#DeshkaPehlaChannelDeshkaApnaChannel