उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया हेतु "One Time Registration (OTR)" की प्रणाली दिनांक 31.07.2025 से लागू है। विभिन्न स्तरों से प्राप्त हो रहे आग्रह के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु ओ०टी०आर० में दिए गए विवरण में संशोधन (Modification) किये जाने हेतु मात्र एक अवसर प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अभ्यर्थी दिए गये लिंक https://t.co/b6P7azgV11 पर जाकर रजिस्टर्ड एकाउण्ट में लॉगिन करने के उपरान्त, "Modify OTR Details" टैब / सेक्शन में जाकर अपने विवरण को संशोधित (Modify) कर सकते हैं।
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें।
परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@Uppolice