@myogiadityanath अब चुनाव सामने हैं तो खिलाड़ियों के कंधों का स्तेमाल किया जा रहा है जो काम सरकार को करना होता है उसे आम जनता ही करेगी तो सरकार क्या करेगी इससे पहले देश के प्रधानमंत्री जी और सांसदों ने भी गाँव गोद लिए थे उन गांवों के क्या हाल हैं ? कोई नहीं बताना चाहता।
जयपुर की सड़कों पर अंधविश्वास की भीड़ जिसने सारे रिकार्ड तोड़ दिए !!!! दिलो दिमाग में पढ़ाई लिखाई और विज्ञान को भुला कर अंधविश्वास इस कदर हावी हो चुका है जिसमें कई प्रदेशों के लोगों ने आकर जयपुर को जाम कर दिया है एक मंदिर से मेहन्दी प्राप्त करते ही उन सभी की शादी हो जाएगी ऐसी गलतफहमी पाल कर हज़ारों लोगों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा कर जयपुर के मंदिर से मेहन्दी प्राप्त करने के लिए जयपुर की सड़कों को जाम कर दिया है कई सालों पहले भी एक अफवाह से देश विदेश में गणेश जी को दूध पिलाने और गणेश जी को दूध पीते हुए देखने के लिए मंदिरों में हज़ारों लोगों की भीड़ इकठ्ठा कर दी थी देश एकबार फिर से गणेश जी को दूध पिलाने की तरह मंदिर से मेहंदी प्राप्त कर अपनी शादी का पुख्ता प्रमाणपत्र लेने के लिए जयपुर में आ धमके हैं देश की सरकार के द्वारा 94000 हजार विद्यालयों को बन्द कर आने वाले पीढ़ियों के शिक्षित होने के रास्ते बन्द कर दिए जाने की चिंता इस भीड़ के लोगों को नहीं है उन्हें तो सिर्फ मेहंदी की पुड़िया मिल जाए जिससे कि उसकी शादी हो कर उसका घर बस जाए कैसी विडंबना है !!!! भारत देश के लोग रोजाना किसी ना किसी अफवाह के शिकार होते रहते हैं लेकिन फिर भी वे नहीं समझ पाते हैं कि उनकी भावनाओं का दोहन चंद स्वार्थी लोग कर रहे हैं और इस सब की जड़ में अंधविश्वास ही है जिसको लोग समझना ही नहीं चाहते हैं और अंधी दौड़ का हिस्सा बन रहे हैं।
ऐसे दरिंदों को तो गिरफ्तार कर न्यायालयों में तत्काल सुनवाई कर फांसी के फंदे पर लटकाना चाहिए समाज में यह संक्रमण इतने गहरे तक घुस गया है जिसमें लोग इतने जघन्य अपराध करते हुए नहीं डर रहे हैं ऐसे अपराधियों के परिवारों में भी बेटी, बहन, माँ होती हैं लेकिन इन दरिंदों में जरा भी शर्म नहीं होती है जो फूल सी मासूम बच्चियों को अपना शिकार बना कर उनका जीवन बर्बाद कर रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान #BhajanlalSharmaCM जी से आग्रह है कि मासूम बच्ची के इन गुनहगारों की तत्काल गिरफ्तारी करवा कर फास्ट कोर्ट के माध्यम से तत्काल सुनवाई करवा कर इनको कड़ी से कड़ी सजा फांसी दिलाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन को आदेशित करें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी एवं शिक्षामंत्री @madandilawar जी आप से आग्रह है कि प्रदेश के तृतीय श्रेणी अध्यापकों के गृह जिलों में स्थानांतरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें ताकि लंबे समय से पीड़ा झेल रहे अध्यापकों को राहत मिल सके
@BhajanlalBjp
यह वीडियो कहाँ का है भाई ?? बहुत ही दर्दनाक तरीके से मार रहे हैं ये पुलिस वाले एक युवक को भारत देश की पुलिस एक भारतीय नागरिक को इस तरह से कैसे मार सकती है देश के गृहमंत्री अमित शाह जी तत्काल इस पर एक्सन लें।
@AmitShah
https://t.co/rn3NmSENr7
मेरी आपसे और आपकी सरकार से यह माँग है कि आप इन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को इनके ग्रह जिलों में लाने के लिए तत्काल स्थानांतरण पॉलिसी बनाएं और इन सब को इनके ग्रह जिलों में पहुँचने का रास्ता साफ करें।
4/4
@madandilawar@BhajanlalBjp
कि जो काम पिछली सरकारने नहीं किया उसे आपकी सरकार करेगी और उन सभी तृतीय श्रेणी अध्यापकों को अपने ग्रह जिलों में लाया जाएगा लेकिन सरकार का तीसरा साल पूरा होने को जा रहा है फिर भी अभी तक आपने और आपकी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है
3/4
@madandilawar@BhajanlalBjp
क्यों नहीं इनके स्थानांतरण की पॉलिसी बनारहे हैं ? इन सब को इनके मूलजिलों में कबलेकर आयेंगे ? या योंही सरकार के 5 साल निकालदेना चाहते हो ? इन सभी तृतीयश्रेणी शिक्षकों ने और इनके परिजनों ने आपकी सरकार बनवाने में बहुतबड़ी भूमिका इस उम्मीद से निभाई थी
2/3
@madandilawar@BhajanlalBjp
राजस्थान के माननीय शिक्षामंत्री मदन दिलावर जी राजस्थान प्रदेश के थर्ड ग्रेड अध्यापकों ने क्या बिगाड़ा है आपका ? क्यों नहीं इनके स्थानांतरण की सोच रहे आप ? इन्हें अपने अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर नौकरी करने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है ?
1/3
@madandilawar@BhajanlalBjp
भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस की आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं भारत के लोकतंत्र एवं संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय नागरिक की है हम सब मिलकर देश के संविधान की रक्षा करें एवं लोकतंत्र को सुरक्षित बनाए रखने में अपना संपूर्ण योगदान दें।
।। जय हिन्द ।।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी
राजस्थान सरकार जयपुर
महोदय,
पहले पेपर लीक करवा कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया जाता रहा है लेकिन अब तो युवाओं के भविष्य पर सीधा ही डाका डाला जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री श्री #bhanlalsharma जी आपकी सरकार है अब तो सत्ता में आने से पहले युवाओं का भविष्य बनाए जाने के बहुत सपने दिखाये थे लेकिन अब तो युवाओं का भविष्य चौपट होता दिखाई दे रहा है आपसे आग्रह है कि OMR सीट बदलकर धोखाधड़ी करने वाले सभी कार्मिकों और जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश के युवाओं को कुछ भरोसा हो सके और भविष्य के प्रति आशान्वित हों।
दिनाँक :- 21.1.2026
सुभाष शर्मा पूर्व विधायक कोटपुतली
मोबाइल नंबर 9414009955
@BhajanlalBjp@RajCMO
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी
राजस्थान सरकार जयपुर
महोदय,
पहले पेपर लीक करवा कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया जाता रहा है लेकिन अब तो युवाओं के भविष्य पर सीधा ही डाका डाला जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री श्री #bhanlalsharma जी आपकी सरकार है अब तो सत्ता में आने से पहले युवाओं का भविष्य बनाए जाने के बहुत सपने दिखाये थे लेकिन अब तो युवाओं का भविष्य चौपट होता दिखाई दे रहा है आपसे आग्रह है कि OMR सीट बदलकर धोखाधड़ी करने वाले सभी कार्मिकों और जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश के युवाओं को कुछ भरोसा हो सके और भविष्य के प्रति आशान्वित हों।
दिनाँक :- 21.1.2026
सुभाष शर्मा पूर्व विधायक कोटपुतली
मोबाइल नंबर 9414009955
https://t.co/KChoRMinOT
आमजन को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 22 दिसंबर को कोटपुतली के मोरीजावाला धर्मशाला में मोतियाबिन्द रोगियों की जाँच एवं निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा मोतियाबिन्द रोगियों की जाँच कर भर्ती किए जायेंगे उसके पश्चात उनके ऑपरेशन जयपुर ले जाकर सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी में किए जायेंगे मोतियाबिन्द रोगियों को जयपुर लेकर जाने और आने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी सभी मोतियाबिन्द रोगियों को खाना, दवाईयां, चश्में आदि निःशुल्क दिए जाएंगे अतः ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिनाँक 22.12.2025 को कोटपुतली के मोरीजावाला धर्मशाला में पहुँचा कर उनके मोतियाबिन्द का ऑपरेशन करवाने में मदद करें आमजन द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग अपेक्षित है इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा मोतियाबिन्द रोगियों तक पहुंचाकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
:- सुभाष शर्मा पूर्व विधायक कोटपुतली पावटा मोबाइल नंबर 9414009955
आमजन को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 22 दिसंबर को पावटा उप जिला अस्पताल में मोतियाबिन्द रोगियों की जाँच एवं निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा मोतियाबिन्द रोगियों की जाँच कर भर्ती किए जायेंगे उसके पश्चात उनके ऑपरेशन जयपुर ले जाकर सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी में किए जायेंगे मोतियाबिन्द रोगियों को जयपुर लेकर जाने और आने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी सभी मोतियाबिन्द रोगियों को खाना, दवाईयां, चश्में आदि निःशुल्क दिए जाएंगे अतः ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिनाँक 22.12.2025 को पावटा उप जिला अस्पताल में पहुँचा कर उनके मोतियाबिन्द का ऑपरेशन करवाने में मदद करें आमजन द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग अपेक्षित है इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा मोतियाबिन्द रोगियों तक पहुंचाकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
:- सुभाष शर्मा पूर्व विधायक कोटपुतली पावटा मोबाइल नंबर 9414009955
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री घनश्याम तिवारी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रभु से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ एवं निरोगी बनाए रखें।
साउथ कोरिया की दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग को अखिरकार घुटनों पर आना पड़ा :-
इसके बाद सैमसंग कम्पनी के इंजीनियरों की लाईन लग गई जो राजस्थान के हेड थे वे लगातार मुझ से संपर्क करने लगे तथा आग्रह करने लगे कि हम सब सैमसंग कम्पनी के विरुद्ध ऐसा कदम ना उठाएं सैमसंग कम्पनी उपभोक्ताओं के सहयोग के लिए काम कर रही है सैमसंग कम्पनी को मेरे द्वारा एक दिन बाद ही की जाने वाली प्रेस कांफ्रेंस, सभी पीड़ितों द्वारा सैमसंग के फोन की होली जलाने और उपभोक्ता अदालत में मामले को ले जाने की जानकारी लगते ही सैमसंग कम्पनी घुटनों पर आने को मजबूर हो गई और आनन-फानन में आज ही एक नया सॉफ्टवेयर वर्जन UI 8 Android 16 1 December 2025 अपडेट कर दिया है जैसे ही यह नया सॉफ्टवेयर वर्जन सभी उपभोक्ताओं के फोन में अपडेट हुआ वैसे ही फोन में आ रही सभी समस्याएं अपने आप दूर हो गई और सैमसंग के सभी मोबाइल फोन पुनः काम करने लग गए यहाँ सवाल यह उठता है कि अपनी गाढ़ी कमाई का धन खर्च कर बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा उत्पादित माल के उपभोक्ता उत्पाद की कमी के चलते आखिर करें तो क्या करें ?? क्योंकि सरकारें उपभोक्ताओं को दरकिनार कर बड़ी बड़ी कंपनियों को ही ज्यादा तवज्जो देती हैं उपभोक्ताओं के पास कंज्यूमर कोर्ट में जाने के अलावा कोई और विकल्प शेष नहीं रहता है जो एक लंबी और थकाऊ उबाऊ प्रक्रिया है जिसके कारण ज्यादातर उपभोक्ता परेशान हो कर भी चुप रह जाते हैं और कंपनियां इसी का फायदा उठाती रहती हैं देश की सरकारों को अपने नागरिकों का हक सुरक्षित रखने के लिए जवाबदेह रहना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के हित भी सुरक्षित हो सकें और लोग पीड़ित ना हों।
सुभाष शर्मा पूर्व विधायक कोटपुतली
मोबाइल नंबर 9414009955
2/2
साउथ कोरिया की दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग को अखिरकार घुटनों पर आना पड़ा :-
मैं काफी लंबे अर्से से सैमसंग कम्पनी के फोन का स्तेमाल करता आ रहा हूँ लेकिन पिछले 20 दिनों से मैं सैमसंग कम्पनी के मोबाइल फोन से काफी परेशान हो रहा था फोन ने चलते चलते काम करना बन्द कर दिया था फोन का प्रॉपर बैकअप नहीं हो रहा था WhatsApp, Contact Address Book, Facebook सहित कई सोशल मीडिया एप्लीकेशनसंस प्रॉपर तरीके से काम नहीं कर रहे थे यह सब अचानक से हुआ जिसके कारण किसी भी कन्टेन्ट को फॉरवर्ड करना, सेंड करना या सर्च करना असंभव हो गया था इसकी शिकायत कई बार सैमसंग कम्पनी के सर्विस सेंटर पर जाकर की सैमसंग कम्पनी के इंजीनियरों ने कम से कम 10 बार से ज्यादा मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट भी करवा दिया साथ ही कम्प्यूटर द्वारा सॉफ्टवेयर को भी कई बार अपडेट कर दिया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई थी कम्पनी के डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, सर्विस सेंटर के इंजीनियर कोई भी फोन में आई इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा था तो मैंने सैमसंग कम्पनी से फोन बदल कर दूसरा फोन देने के लिए कहा तो सैमसंग कम्पनी ने फोन को रिप्लेस करने से मना कर दिया आखिर परेशान हो कर मैंने किसी अन्य कम्पनी का फोन बदल लेने का मन बना लिया और फोन को बदलने की तैयारी भी कर ली लेकिन मन में यह तकलीफ थी कि इतना रुपया फोन में खर्च करने के बाद भी मैं परेशान हो रहा हूँ ऐसे में एक उपभोक्ता के पास कंज्यूमर कोर्ट में जाने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह जाता है लेकिन कोर्ट में जाने से पूर्व मैंने यह जानने की कोशिश की कि मेरी जैसी समस्या का सामना और दूसरा कोई सैमसंग फोन यूजर भी करता है क्या ? तो मुझे पता चला कि ज्यादातर लोग ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं लेकिन सभी पसोपेश में थे कि ऐसा कैसे हो रहा है ? और अब क्या करें ? लेकिन इस के बाद मैंने मेरे स्तर पर ही इसकी तलाश शुरु की कि आखिर सैमसंग कम्पनी के फोन में ही ऐसा कैसे हो रहा है ? मैंने महसूस किया कि यह समस्या अचानक से आई है और वह भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद।
साउथ कोरिया की दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट में मुझे यह कमी महसूस हुई और सभी उपभोक्ता जो इस परेशानी से जूझ रहे थे वे भी सब नए वर्जन के सॉफ्टवेयर अपडेसन के बाद के कारण ही परेशान थे मैंने अपने स्तर पर 50 से भी ज्यादा सैमसंग मोबाइल उपभोक्ताओं की सूची बनाई जो सब ऐसी परेशानी का सामना कर रहे थे भारत में सैमसंग कम्पनी के फोन उपभोक्ताओं को पिछले 20 दिनों से इस प्रकार की परेशानी नए सॉफ्टवेयर वर्जन UI 8 Android 16 1 November 2025 को अपने फोन में अपडेट करने के बाद ही शुरु हुई थी सॉफ्टवेयर वर्जन UI 8 Android 16 1 November 2025 के कारण फोन चलने बन्द हो गए, फोनों की गति धीमी हो गई, कई एप्लीकेशनसंस ने काम करना बन्द कर दिया तथा फोन में इन्स्टाल की गई कई एप्लीकेशनसंस की सिंकिंग ही बन्द हो गई जिसके कारण फोन का प्रॉपर बैकअप बन्द हो गया इसकी शिकायत जब सैमसंग कम्पनी को की तो कम्पनी का मैनेजमेंट यह मानने को ही तैयार नहीं हुआ कि यह समस्या सैमसंग के नए वर्जन के सॉफ्टवेयर अपडेसन के बाद आई है।
मैंने कम्पनी से कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कम्पनी को तत्काल नया सॉफ्टवेयर अपडेट करना चाहिए ताकि लाखों लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके लेकिन कम्पनी ने सॉफ्टवेयर की कमी को स्वीकार ही नहीं किया तो मैंने कम्पनी को एक दिन पूर्व चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ता अदालत में अन्य उपभोक्ताओं को साथ लेकर सैमसंग कम्पनी के विरुद्ध दावा डालूंगा ही उसके साथ साथ मैं सभी उपभोक्ताओं को एकत्रित कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन और करूँगा और उस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मेरे जैसे सभी उपभोक्ता एकजुट हो कर दुनिया को यह बताएँगे कि दुनिया में बड़ी बड़ी कम्पनियां किस प्रकार से उपभोक्ताओं का शोषण करती हैं और उनकी समस्याओं को सुनने और उसका समाधान करने के बजाय टाल-मटोल कि नीति अपना कर समय को पास करती रहती हैं साथ ही प्रेस के सामने ही सभी सैमसंग मोबाइलों की होली जलायेंगे और लोगों से हम सब अपील करेंगे कि देश में लोग सैमसंग कम्पनी के फोन को त्यागना शुरु करें।
1/2
2023 का स्क्रीन शॉट है यह 20000 बीस हजार करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाए जाने के लिए केंद्रीय केबिनेट कमेटी द्वारा हाइड्रोजन हब बनाए जाने की स्वीकृति दिए जाने के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया के समक्ष यह बताया था कि इस प्रोजेक्ट से देश के 6 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा क्या सरकार या सरकार का कोई नुमाइंदा यह बतायेगा कि अब तक इस प्रोजेक्ट से कितने लोगों को रोजगार मिला ?? या केवल देश को गुमराह करने और झूठी वाहवाही प्राप्त करने के लिए ही इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं ??
कोटपुतली के पूर्व विधायक डॉ.रघुवीर सिंह गौड़ का निधन होने के बाद आज उनके तीए की बैठक में उपस्थित होकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की पूर्व विधायक डॉ.रघुवीर सिंह गौड़ जाने माने चिकित्सक, मृदुभाषी, ईमानदार एवं मिलनसार लोकप्रिय विधायक रहे उनके परिजनों को सान्त्वना प्रदान कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लोगों के पोर पोर में बेईमानी बस चुकी है सिस्टम कितना नाकारा हो चुका है नीचे से ऊपर तक सारा सिस्टम भ्रष्टाचार की गिरफ्त में आ चुका है भ्रष्टाचार ने सारे सिस्टम को जकड़ लिया जिसको जहाँ पर मौका मिल रहा है वह जनता के धन को लूटने में लगा है सत्ता आँखें बन्द कर लेती है आमजन को दिखावे के लिए कार्रवाई होती है पीछे से समझौता हो जाता है सब मिल बाँट कर खाने लगे हैं कितने लोग तो मेहनत कर कर के थक जाते हैं और कई लोग सौ सौ करोड़ रुपए इकठ्ठा कर लेते हैं सरकारों के पास इकठ्ठा किया गया जनता के टेक्स का धन सत्ता और सिस्टम बाँटकर खाने लगे हैं देश हो प्रदेश हो भ्रष्टाचार ने हालात को बदतर बना दिया है आमजन के हिस्से में सिर्फ फाकाकशी के अलावा कुछ नहीं रहता है।