आज सदन में छात्र मुद्दे को जोरदार तरीके से रखा, JSSC-CGL परीक्षा रद्द हो, विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो.
TDPL द्वारा ली गई JPSC/JSSC की सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने की मांग
इस लड़ाई में छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं...
झारखंड में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब विधायकों के लिए बनवायी गयी मात्र तीन तीन करोड़ की 81 झोपड़ियां,
बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे प्रदेश की गरीबी और भुखमरी खत्म हो जायेगी
झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार या संस्था से बड़ा है।
JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर लगातार सामने आ रहे आरोप अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि सोशल मीडिया पर वायरल OMR शीट तथा परीक्षा परिणाम से जुड़े दावे सत्य हैं, तो यह केवल परीक्षा की निष्पक्षता पर प्रश्न नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के विश्वास और भविष्य पर सीधा आघात है।
JPSC परीक्षा 2025 का असामान्य रूप से ऊंचा कटऑफ, OMR शीट को लेकर उठ रहे सवाल, परिणाम प्रक्रिया पर सामने आ रही चर्चाएँ तथा मुख्य परीक्षा को अत्यंत कम समय में आयोजित करने की जल्दबाजी इन सभी बिंदुओं पर आयोग और राज्य सरकार को तत्काल स्पष्ट एवं सार्वजनिक जवाब देना चाहिए।
7वीं JPSC परीक्षा के दौरान भी OMR से जुड़े विवाद सामने आए थे। इसलिए इस बार भी हर संदेह का तथ्यों के साथ समाधान करना आयोग की जिम्मेदारी है। केवल JPSC ही नहीं इस सरकार के समय जितनी भी परीक्षाएं हुई है, सभी में गड़बड़ियां सामने आई है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा झारखंड के युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। हमारे कार्यकाल में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता को सर्वोच्च महत्व दिया गया। एक लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियाँ बिना किसी विवाद के संपन्न हुईं। झारखंड दारोगा भर्ती हमने रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लेकर संपन्न कराई, जिसमें 300 से ज्यादा आदिवासियों के बच्चे सफल हुए। इसके साथ ही हमने शिक्षक नियुक्ति, वनरक्षी, पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, उत्पाद उपनिरीक्षक, विभागीय लिपिक तथा अन्य अनेक नियुक्तियाँ पारदर्शी तरीके से कराई।
मैं झारखंड सरकार एवं JPSC से मांग करता हूँ कि परीक्षा से जुड़े सभी आरोपों पर तत्काल सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए तथा पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय एजेंसी से कराई जाए।
बार-बार ऐसी गड़बड़ियां युवाओं के साथ मजाक बन गई हैं। माता-पिता उन्हें अपना पेट काटकर पढ़ते हैं, उनका मन व्यथित हो जाता है। वहीं युवाओं की आयु भी बढ़ती जाती है, ऐसी घटनाएं उनके साथ उनके भविष्य के साथ भद्दा मजाक है। युवाओं के सपनों और भविष्य की रक्षा करना सरकार और आयोग दोनों की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है।
#JPSC #JusticeForStudents
@JioCare हमारे area में jio का नेट घर मे चलता ही नही है
नेट चलाने के लिए पेड़ पे चढ़ना पड़ता है
तो नेट चलता है
आखिर हर महीने 349 रुपये रिचार्ज कराते है किस लिए?
यूज़ भी नही कर पाते है।।
आ
Jio से आग्रह होगा कि हमारे एरिया में एक jio टॉवर 5g का लगाया जाए ताकि अच्छा से यूज़ कर सके सिम ।
@IndiaPostOffice मुझे शिकायत है post office वाले से आखिर वो returnt क्यों किया
जबकि मेरा घर से 3 km दूरी पे था
कम से कम एक बार कॉल कर लिया होता। बिना बताए वापस भेजना कहाँ का नियम है।
@IrfanAnsariMLA मंत्री जी जब स्टाफ लोग को आम जनता से पैसे चाहिए तो क्यों ना सरकार स्टाफ का सैलरी देना बंद कर दें
क्यों कि अब अस्पतालों में भी पैसे की मांग करने लगा है मरीजों से।
ये देवघर जिला के सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां का है👇
https://t.co/5GOePSQDJf
@DCDeoghar
@DCDeoghar@JharkhandCMO@prdjharkhand देवघर जिला में आपका स्वागत है सर💐💐💐
हमे आशा है कि देवघर जिला के लगभग प्रखण्डों में चल रहे है
रिश्वत खोरी ओर धीमी काम को सुधार करने का काम करेंगे
क्यों कि यहां के अधिकारी लोग को एक जॉब क्या मिल जाता है अपने आप को प्रधानमंत्री समझने लगता है।