स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।
इस अमर उद्घोष से करोड़ों भारतीयों के मन में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी, महान समाज सुधारक, अद्वितीय चिंतक, युगदृष्टा शिक्षाविद् एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, जनजागरण और स्वराज के प्रति उनका अद्वितीय योगदान सदैव भारतवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन सर्वोपरि का संकल्प और समर्पित कार्यशैली के व्यक्तित्व, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित संभाग चुनाव संचालन समिति की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के साथ प्रतिभाग किया।
बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव से सम्बंधित विषयों पर संचालन समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा-वार्ता हुई।
@BJP4Rajasthan
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भरत शुक्ल जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री मानवेन्द्र शुक्ल जी और श्री अरुणेन्द्र शुक्ल जी भी उपस्थित रहे।
लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय जी से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
दिल्ली की मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम।
आज 1 अगस्त से “दिल्ली लक्ष्मी योजना” के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनका आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता दोनों सशक्त होंगे।
सभी पात्र महिलाएँ https://t.co/ZUD0SHR9uc पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ।
सशक्त नारी • समृद्ध दिल्ली • विकसित भारत
#ViksitDelhi #SashaktNaariSamriddhDelhi
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
भारतीय सेना के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के निवासी जनरल विश्वनाथ शर्मा जी ने अपने अद्वितीय शौर्य, अनुकरणीय नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प से भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके बड़े भाई, प्रथम परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा जी और उनका परिवार भारतीय सैन्य परंपरा, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अमूल्य विरासत का जीवंत प्रतीक रहा है। राष्ट्र के प्रति उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
Had a very pleasant meeting with Shri @DrPramodPSawant Ji, the Hon'ble Chief Minister of Goa, and discussed a wide range of issues.
From securing the second rank among all Indian States in the Fiscal Health Index 2026 to the remarkable growth of its tourism and IT sectors, Goa has set new benchmarks for all-round development under his seven years of leadership.
भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री आदरणीय श्री शिवप्रकाश जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना है।
@shivprakashbjp#ShivPrakashJi#BJP4India
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता लोकमान्य तिलक जी ने 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का मंत्र देकर देशवासियों में स्वतंत्रता का आत्मविश्वास जगाया। उनके विचार, लेखनी और संघर्ष ने जनमानस में राष्ट्रभावना को नई दिशा दी।
सार्वजनिक गणेशोत्सव और शिवाजी उत्सव के माध्यम से समाज को संगठित करने का उनका प्रयास जनजागरण का सशक्त माध्यम बना। साहस, संकल्प और राष्ट्रसमर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन तथा उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक हैं।
लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकसित भारत-जी राम जी योजना की प्रगति समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं के महत्त्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक की।
बैठक में अधिकारियों को योजना के कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#लोकमान्य#बाल_गंगाधर_तिलक#BalgangdharTilak
पीएम श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हितों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
इसी क्रम में, मोदी सरकार ने PM-KISAN योजना को वर्ष 2030–31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के लिए ₹3.15 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने, कृषि में निवेश को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह निर्णय किसानों के कल्याण और देश के कृषि क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
🔗 https://t.co/E5KSP1EE4P
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में सिद्ध आश्रम, कानपुर के स्वामी श्री राघवानंद सरस्वती जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उनके शिष्य श्री कौशल साहनी जी और श्री सुमित नांडल जी भी उपस्थित रहे।