आज पंचकूला स्थित पंचकमल में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी के दायित्व ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की।💐
भाजपा ने प्रदेश संगठन की बागडोर एक सशक्त महिला नेतृत्व को सौंपकर यह सिद्ध कर दिया है कि नारी शक्ति केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और जीवंत प्रतिबद्धता है। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कदम है।
मुझे दृढ़ विश्वास है कि डॉ. अर्चना गुप्ता जी के दूरदर्शी एवं ऊर्जावान नेतृत्व में हरियाणा भाजपा नई ऊँचाइयाँ स्पर्श करेगी। 🙏
#BJPHaryana #ArchanaGupta #NariShakti #BJP
आदरणीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री Manohar Lal जी की अध्यक्षता में आयोजित विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में आज चंडीगढ़ में सहभागिता की।
बैठक के दौरान ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश का ऊर्जा क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।
#Chandigarh #PowerSector #ElectricityMinistry #ManoharLalKhattar
जनसेवा ही हमारा परम धर्म है🙏
आज अपने आवास पर अपने प्रिय परिवारजनों से भेंट-वार्ता हुई।। हर चेहरे पर विश्वास, हर आँख में उम्मीद — यही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।
सभी बंधुओं की बात ध्यान से सुनी, उनकी समस्याओं को महसूस किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
"सेवा में समर्पण, संकल्प में दृढ़ता — यही हमारी पहचान है।"
🔸 जनसेवा जारी है… जनसेवा जारी रहेगी! 🔸
#जनसेवा #SevaSankalp
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mansukhmandviya जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! 🎉🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु रहें। राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण एवं जनसेवा के प्रति आपकी समर्पित कार्यशैली निरंतर नई प्रेरणा देती रहे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रेरक और संपूर्ण भारत की विविधता , प्रतिभा , खासियत का परिचय करानेवाला प्रेरक #मन_की_बात माननीय सांसद (राज्य सभा) श्री @subhashbrala जी के साथ उनके आवास 10 राजेंद्र प्रसाद रोड(नई दिल्ली ) में देख रहा हूँ ।
आज नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर साथियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम "मन की बात" को श्रवण किया।
प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों के प्रेरणादायी प्रयासों, नवाचारों, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर साझा किए गए विचार अत्यंत प्रेरक एवं मार्गदर्शक रहे। उनके संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री @RakeshSinha01 जी भी उपस्थित रहे।
#MannKiBaat
गोवा में औषध विभाग, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया(पीएमबीआई) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान देश में दवाओं की उपलब्धता, उनकी किफायती कीमतें, जनऔषधि योजना के विस्तार, जेनेरिक दवाओं के प्रति जनविश्वास बढ़ाने तथा औषधि मूल्य निर्धारण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
साथ ही यह भी विचार-विमर्श किया गया कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं सहजता से उपलब्ध हों, जनऔषधि केंद्रों की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़े तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनहितैषी बनाया जा सके।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे सुधारों को और मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समिति ने कई महत्वपूर्ण सुझावों पर मंथन किया।
#Goa #ParliamentaryCommittee #ChemicalsAndFertilizers
अरोड़वंश समाज के जनक, सामाजिक समरसता, धर्म, सेवा और लोककल्याण के प्रेरणास्रोत श्री अरूट जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका आदर्श जीवन हमें समाज के उत्थान, एकता, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
#श्रीअरूटजीमहाराज#अरोड़वंश#जयंती
हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🖋️🇮🇳
आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन सभी पत्रकार साथियों को नमन, जो अपनी लेखनी और कर्मनिष्ठा से जनता की आवाज़ को बुलंद कर लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बना रहे हैं।
ईश्वर से आप सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।
#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस #HindiJournalismDay
गोवा में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्ययन यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा में सहभागिता की।
बैठक में दवाओं की मूल्य निर्धारण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं जनहितकारी बनाने, जनऔषधि एवं जेनेरिक दवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने तथा भारतीय रसायन उद्योग के समक्ष गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
देश के औद्योगिक विकास, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु ऐसे संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
#Goa #ParliamentaryCommittee #ChemicalsAndFertilizers #JanAushadhi #GenericMedicines #ChemicalIndustry
किसानों, गरीबों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती से उठाने वाले, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌾
#ChaudharyCharanSingh
आज कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (KAPL) में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर संस्थान का दौरा कर विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता जी की नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा हरियाणा संगठन ओर अधिक सशक्त होकर प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगा। 💐🙏
#BJPHaryana
स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अदम्य साहस के प्रतीक 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
वीर सावरकर जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अकल्पनीय यातनाएँ सहन कीं, लेकिन कभी अपने विचारों और संकल्प से पीछे नहीं हटे।
#VeerSavarkar #SavarkarJayanti
हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता @chkanwarpal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं समृद्ध जीवन तथा दीर्घायु प्रदान करें।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ! 🙏
आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा ने भारत की सड़क संरचना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। आपके नेतृत्व में देश के कोने-कोने में विकास की नई राहें बनी हैं।🇮🇳
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको —उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्राप्त हो! 🎊
#HappyBirthdayNitinGadkari #NitinGadkari
भुवनेश्वर स्थित Central Institute of Petrochemicals Engineering & Technology (CIPET) का भ्रमण किया।
संस्थान में अत्याधुनिक शोध, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें उद्योग-जगत के लिए तैयार करने में यह संस्थान उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया के स्वप्न को साकार करने में CIPET जैसे संस्थान वास्तव में रीढ़ की भूमिका निभा रहे हैं।
संस्थान के समस्त अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक आभार। 🇮🇳
#Bhubaneswar #CIPET #SkillIndia #AtmanirbharBharat #Odisha
आज ही के दिन, 12 वर्ष पूर्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने “सबका साथ, सबका विकास” का जो संकल्प देश के सामने रखा था, वह आज विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की पहचान बन चुका है।
इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर नई शक्ति, नए आत्मविश्वास और नई पहचान के साथ अग्रसर है।
ये 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि जनविश्वास, राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना को समर्पित स्वर्णिम यात्रा के प्रतीक हैं।
#12YearsOfSeva
#PMModi
#NarendraModi
भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित रसायन एवं उर्वरक विभाग की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में रसायन एवं पेट्रो-रसायन क्षेत्र से जुड़े अनेक दूरगामी एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। उद्योगों के सुदृढ़ीकरण, बीमार इकाइयों के पुनरुद्धार, निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने सहित भारत को वैश्विक रसायन एवं पेट्रो-रसायन क्षेत्र में अग्रणी एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने हेतु आवश्यक नीतिगत पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
#Bhubaneswar #Odisha #ParliamentaryCommittee #ChemicalsAndFertilizers #PetroChemicals