@aksnova7856 सुनने में आया है कि लड़का 12 वीं तक पढ़ा है जबकि लड़की पोस्ट ग्रेजुएट है । इस हिसाब से भी रिश्ता बराबरी का नहीं था। बस एक सिपाही की पोस्ट देखकर शादी की बात की होगी। अब लड़की को अपनी शादी किसी बराबर पढ़े लिखे लड़के से करनी चाहिए ।
@IAbhay_Pratap बाबा रामदेव की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता । एक बाबा योग सिखाते सिखाते बड़ा व्यापारी बन गया । एक दिन कुछ बोलता है दूसरे दिन उसका उलट बोल देता है ।ये व्यक्ति आजकल हर डील में मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहा है।इसकी कंपनी पतंजलि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट के राडार पर थी ।
@Murti_Nain ये दोनों अपने को पत्रकार कहते हैं और दोनों में एक गुण लगभग शतप्रतिशत मिलता है यानी दोनों सरकार और खासतौर पर बीजेपी के कट्टर विरोधी हैं। जब भी मौक़ा मिलता है दोनों सरकार को और बीजेपी को जी भरके कोसते नहीं थकते। यही कारण है कि दोनों को अभी तक कोई मान्यता और समर्थन नहीं मिल सका है ।
@kbtrkm@SonOfBharat7 धीरेंद्र का जहाँ भी प्रोग्राम होता है वहाँ भी सैकड़ों लोगों को काम मिलता है जैसे कि टेंट वाला, टेंट लगाने वाली लेबर, खाना बनाने वाले हलवाई और उनकी लेबर, सिक्योरिटी स्टाफ; समागम में भाग लेने वालों को लाने वाली गाड़ियाँ; फूल और सजावट का सामान बेचने वाले आदि ।
@news24tvchannel बाबा राम देव को किसी को पाखंडी कहकर उसका अपमान नहीं करना चाहिए । इस तरह तो बाबा रामदेव को कोई भी पाखंडी का ताज पहना सकता है । बाबा राम देव का कार्यक्षेत्र एक योग गुरु का है जबकि आजकल वो उद्योगपति का काम कर रहे हैं ।उनको मर्यादा में रहकर टिप्पणी करनी चाहिए ।
@jpsin1 राजनीति में आने के बाद अकूत संपत्ति इकट्ठा करने का यह पहला मामला नहीं है।देश में हज़ारों उदारहण मिल जायेंगे जब किसी नेता को सरकार में पद मिलने के कुछ समय के अंदर ही उनकी सम्पत्ति में भारी वृद्धि देखने को मिल जाएगी।सारी सरकारें इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने में विफल साबित हुई हैं।
@jpsin1 बारात को वापिस लौटा कर इसने दोनों परिवारों की ख़ुशियाँ छीन लीं और समाज में अपनी जग हसाई कराने का काम किया है। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और सामाजिक बहिष्कार भी किया जाना चाहिए ताकि समाज में दोबारा कोई ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे ।
@thekrDeepak@umashankarsingh ऐसा लगता है जैसे कि मध्य प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो चुकी है। जब रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा सोचने की जरूरत है । मुख्य मंत्री को संज्ञान लेना चाहिए और पुलिस प्रशासन में उचित कदम उठाए जाने चाहिए ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आए ।
@mktyaggi सेना का वाहन सिविल केटेगरी में नहीं आता और उनके नियम भी अलग हैं । इस तरह इनका चालान नहीं काटा जाना चाहिए था । TI को तो ये बात पता होनी चाहिए थी ।
@SitamarhiJila CM Madhyapradesh के संज्ञान में लाया जाना चाहिए । RTO बिना किसी बड़ी गलती के वाहनों का चालान कर देते हैं जिसका खामियाजा ग़रीब वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है । जब से चालान की दर बहुत बढ़ चुकी है तब से ग़रीब वाहन चालकों को अपना जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत आ रही है ।
@Prajapat204@grok देश में क़ानून कमजोर है जो किसी बाहुबली को सजा नही दे सकता क्योंकि कोई भी गवाह बाहुबली के ख़िलाफ़ गवाही देने की हिम्मत नहीं कर सकता है।हाँ यहाँ का कानून कमजोर व्यक्ति को सजा देने में पूरी तरह सक्षम है।जब तक क़ानून में अपेक्षित संशोधन नहीं होगा तब तक बाहुबली का कुछ नहीं बिगड़ेगा ।
@MukAn_X जग जाहिर है कि हज़ारों करोड़ जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में लगे होंगे । यदि सरकार की कोई एजेंसी इस पैसे का हिसाब पूछ रही है तो वह बताना चाहिए। यदि सब काम नियमानुसार हुआ है तो डर किस बात का !
@INCBANSAL अजब संयोग है कि इस तरह के आंकड़े केवल उन्हीं राज्यों के दिए जाते हैं जहाँ बीजेपी चुनाव जीतती है । जिन राज्यों में विपक्षी पार्टियां चुनाव जीतती हैं वहाँ EVM ठीक तरह से काम करती है ।यह कैसे संभव होगा?
@HiNdU05019434 जिस नेता को लगता है कि उसकी पार्टी के जीतने के कोई आसार नहीं हैं तो वही लंबे चौड़े वादे करता है । इसकी पार्टी का उत्तर प्रदेश में अभी कोई आधार नहीं है और ना ही कोई वोट बैंक है ।
@ocupdate जो व्यक्ति भारतवर्ष के ख़िलाफ़ बोलने वाले विदेशी नेताओं का तालियों से स्वागत करता है ऐसे व्यक्ति को भारतवर्ष की जनता पसंद क्यों करेगी? लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा इतनी ज़्यादा घिनौनी राजनीति करना देशद्रोह के समान ही कहा जा सकता है ।