(ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता.)
दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्यों में भाषण देने जाती हैं और “जंगलराज” की बात करती हैं, जबकि हकीकत यह है कि आज दिल्ली खुद उसी दौर से गुजर रही है।
एक बिहार के रहने वाले युवा को 'बिहारी' पहचान के नाम पर गोली मारी गई — और सत्ता में बैठे लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। क्या यही जिम्मेदारी है? क्या यही जवाबदेही है? दिल्ली में सरकार भी आपकी, केंद्र में सरकार भी आपकी… फिर आखिर जवाब कौन देगा?
यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस नफरत का परिणाम है जो पिछले कुछ समय से समाज में बोई जा रही है। आज लोगों को उनके नाम, जाति, या राज्य के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है — क्या हमने कभी ऐसी दिल्ली की कल्पना की थी?
दिल्ली नफरत से नहीं, मोहब्बत और इंसाफ से चलेगी। और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम आवाज उठाते रहेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े कुछ लड़कों द्वारा गुंडागर्दी की गई।
सबसे बड़ा सवाल है—पुलिस अब तक चुप क्यों है? क्या कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही क्योंकि आरोपी बीजेपी–एबीवीपी से जुड़े हैं?
उम्मीद है कि @DelhiPolice तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बुराड़ी के नत्थूपुरा में आयोजित भव्य जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल होकर अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ।
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की मिसाल है। उनके विचार आज भी हमें एक समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।
मोदी जी एक दिन संसद नहीं गए, कहते हैं कि मुझे वहाँ महिलाओं से डर लगता है।
मोदी जी को महिलाओं, सोनम वांगचुक, केजरीवाल, डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका से डर लगता है। मोदी जी कितना डर-डर कर जियोगे, थोड़ी तो हिम्मत दिखाओ।
#KejriwalJhukegaNahi
सत्यमेव जयते ।
आज Arvind Kejriwal जी के शराब मामले में बरी होने के बाद यह साफ हो गया है कि झूठ कितने भी ऊँचे मंच से बोला जाए, टिकता नहीं है।
इस देश में लोकतंत्र है।
इस देश में अदालतें हैं।
आज सत्य की जीत हुई 🙏
BJP के बनाये फर्जी शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा।
लेकिन आज कोर्ट में साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है।
#KattarImaandarKejriwal