मेरे पिता जी के मित्र रहे भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ नेता श्री रामबिलाश शर्मा जी का आज सपरिवार पंचकूला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उनके राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से हमेशा नया सीखने को मिलता है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
अहमदाबाद में आज छात्रों और युवा कांग्रेस की 'विशाल मशाल रैली' गवाह है कि देश का युवा अब और चुप नहीं बैठेगा!
NEET और हर भर्ती परीक्षा के साथ हो रहे इस विश्वासघात ने साबित कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट में है..
जब तक पेपर लीक के गुनहगारों और लीक प्रधान की बर्खास्तगी नहीं होती, युवाओं के हक की यह मशालें इसी तरह जलती रहेंगी🔥
और हम युवाओं के भविष्य की इस लड़ाई में उनके साथ अडिग खड़े हैं✊
#SackPradhan
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान के क्रैश होने और इस हृदयविदारक हादसे में पाँच वीर जवानों के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
भगवान उनकी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
#NirmalChoudhary
आज मध्य प्रदेश के विधायकों और CLP नेता @UmangSinghar जी के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती देने हेतु सार्थक चर्चा हुई।
हम सभी मिलकर जन-हित और संघर्ष को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यदि आप IndiaAlliance के समर्थक हैं, X पर नए हैं और आपके 10 हजार या उससे कम Followers हैं।
फिर मुझे फॉलो करें और इस मैसेज को रीट्वीट करें । आइए एक साथ आएं और IndiaAlliance को मजबूत बनाएं।
▪️ जिसको फॉलोबैक अभी तक नहीं मिला , कमेंट करे और जिसको मिल गया वे RT करे
Only For First 100 User
गरीबी बहुत दर्द देती है, और हमने उसे करीब से जिया है। भूख, अभाव, संघर्ष और बेबसी का दर्द वही समझ सकता है जिसने इसे अपनी जिंदगी में महसूस किया हो। शायद इसी वजह से गरीब की तकलीफ़ देखकर मेरा दिल आज भी बेचैन हो उठता है।
गरीबी बहुत दर्द देती है, और हमने उसे करीब से जिया है। भूख, अभाव, संघर्ष और बेबसी का दर्द वही समझ सकता है जिसने इसे अपनी जिंदगी में महसूस किया हो। शायद इसी वजह से गरीब की तकलीफ़ देखकर मेरा दिल आज भी बेचैन हो उठता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस महासचिव@JitendraSAlwar जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
तंत्र, मंत्र, यंत्र के सहारे सत्ताधारी BJP द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य सभा की 'सीट चोरी' करना लोकतंत्र की हत्या और बाबा साहेब के संविधान पर एक और प्रहार है।
BJP ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस की राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करवाने की साजिश को अंजाम दिया। बीजेपी हर चुनाव में इसी प्रकार के अनैतिक हथकंडे अपनाकर सीट चोरी करती है। ऐसा ही खेल हरियाणा के विगत राज्यसभा चुनाव में भी करने की कोशिश हुई थी।
संवैधानिक संस्थाओं को सत्ता की कठपुतली बनाने के विरोध में आज📍जंतर मंतर, दिल्ली में सत्याग्रह किया।
मीनाक्षी जी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा✊
प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग मिलकर संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं! कांग्रेस की सरकार आने पर कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कोर्ट में जवाबदेह ठहराया जाएगा!