मा० निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आज दिनांक 16/10/2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ बैठक की गई।
बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारण एवं नवीन मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से निर्धारित समयावधि में सुझाव एवं आपत्तियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ��ी निर्धारित समय-सारिणी तथा दिनांक 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
@ceoup @ECISVEEP
मा० निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आज दिनांक 16/10/2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ बैठक की गई।
बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारण एवं नवीन मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से निर्धारित समयावधि में सुझाव एवं आपत्तियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की निर्धारित समय-सारिणी तथा दिनांक 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
@ceoup@ECISVEEP
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ��पस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक तथा दस्तक अभियान 12 से 31अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया व दिमागी बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता, जलजमाव रोकथाम, मच्छर��ानी के प्रयोग व नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान के तहत विभागों के समन्वय से साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग जैसी गतिविधियां नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएंगी।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम, रनिया पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। वृद्धजनों को अंगवस्त्र,मिष्ठान एवं फल वितरित कर सम्मान किया, उनका हाल-चाल जाना तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना कर, वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
दिनांक 27.09.2026 को तहसील मैथा अंतर्गत ग्राम नवल निवादा में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से हुई जनहानि के प्रकरण में पीड़ित परिवार को राहत सहायता प्रदान की गई। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा राहत प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मैथा एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@rahat_up@InfoDeptUP
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता ��ें की गई।बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने, जागरूकता अभियान, आपातकालीन सेवाओं व सुरक्षा संकेतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर ��ें कमी लाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने 01 से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा 19 नवंबर से संचालित होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर���देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी एम०ओ०आई०सी०, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
आज दिनांक 28.09.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों ���े अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
आज दिनांक 24.09.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तार�� हेतु अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
आज दिनांक 24.09.2026 को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुईं।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्��ा अधिकारी क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस, निर्धारित मानकों के अनुरूप परिचालन, चालक-परिचालकों के सत्यापन, यातायात नियमों के पालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
"सेवा संकल्प अभियान" अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा' के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इको पार्क, माती, कानपुर देहात में किया गया।
��ार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाध��कारी द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं राष्ट्र के प्रति उनके सपनों और विचारों की सराहना की गई।
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह (सपरिवार) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया
🪔 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवस�� पर शुक्ल तालाब, अकबरपुर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अविनाश सिंह चौहान जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी,अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभ��यान” के सकुशल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के दृष्टिगत माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी,माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, प���लिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
#सेवा_संक���्प_अभियान
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं म��िला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं के सम्मान समारोह, मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभ एवं नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के सजीव प्रसारण को कानपुर देहात के सामुदायिक भवन, इको पार्क, माती में देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर माननीय राज्य ��ंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण तथा ��ड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अंतर्गत माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र, पोषण पोटली आदि वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मेधावी छात्राओं तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ से
उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प���रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति ��ात्रा योजना' का शुभारंभ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ। साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण व माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा मातृशक्ति द्वारा कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में द���खा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अंतर्गत माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा माताओं, बहनो��� एवं बेटियों को वस्त्र, मिष्ठान, चेक एवं किट आदि प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1
@ArchanaAgrawa10
@InfoDeptUP
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान अंतर्गत लगाए गए पौधों के संरक्षण, देखभाल एवं सतत निगर��नी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
साथ ही जिला गंगा समिति के अंतर्गत नदियों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए नदी तटों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों का सम्मान समारोह, 3.54 लाख रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण एवं मानदेय वृद्धि कार्यक्रम के सजीव प्रसारण व माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को इको पार्क माती में देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी , माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी,अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अन्य संबंधित अधिकारी,शिक्षक, रसोइया तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थी (रसोईया)को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात���मक कार्ड वितरित किए गए तथा योजना के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@basicshiksha_up
@Sen2Partha
@CommissionerKnp @SamagraSecUP
@InfoDeptUP
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग की आउटसोर्स मैनपावर सर्विस प्रोवाइडर बिड में फर्जी/कूटरचित बैंक ��एमडी/एफडीआर प्रस्तुत कर GeM पोर्टल के माध्यम से प्रवेश का प्रयास करने वाली 4 फर्मों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग एवं FIR दर्ज कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों, निविदाओं एवं नियुक्ति/आउटसोर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में फर्जी अथवा कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रवेश का प्रयास किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@basicshiksha_up
@Sen2Partha
@CommissionerKnp @SamagraSecUP
@InfoDeptUP
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागार में निरुद्ध दिव्यांगजन बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के अनुश्रवण एवं निगरानी के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने दिव्यांग बंदियों को शासनादेश एवं माननीय न्यायालय के निर्देशो��� के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक सहायक उपकरणों, सुगम वातावरण, आवागमन, पौष्टिक आहार, फिजियोथेरेपी, मानसिक स्वास्थ्य सहयोग एवं प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिव्यांग बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्��ेश दिये। साथ ही व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण एवं निगरानी करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।
@UPGovt @CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP