नोएडा: शहर की सोसायटियों में हजारों परिवार अब भारी मेंटनेंस शुल्क की बढ़ोतरी से जुझ रहे हैं। कामगारों के न्यूनतम वेतन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद प्रबंधन ने 20 से 40 पैसे प्रति वर्ग फीट की दर से रखरखाव शुल्क में इजाफा कर दिया ��ै। पेट्रोल-डीजल, बिजली और रोजमर्रा की महंगाई के बीच यह निवासियों के बजट पर एक और झटका है।
सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसायटी में प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात यहां मेंटेनेंस शुल्क 4.96 से सीधे 7.30 रुपये प्रति वर्ग फीट करने की सूचना मिली। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी भी हो चुकी हैं। यह 48 फीसदी की बढोतरी है।
जेपी ग्रुप की विभिन्न परियोजनाओं में से जेपी विशटाउन के क्लस्टर में भी 25 ��्रतिशत तक वृद्धि लागू कर दी गई है। विभिन्न सोसायटियों में मेंटनेंस शुल्क बढोतरी की सूचनाएं भी जारी हुईं हैं।
बीते कुछ समयद में मेंटनेंस शुल्क में 20 से 48 प्रतिशत तक की बढोतरी दर्ज की गई है। कई सोसायटियों में तो महज छह महीने के अंदर दो बार चार्ज बढ़ोतरी की गई।
प्रबंधन का तर्क है कि सुरक्षा गार्ड, हाउसकीपिंग, गार्डनिंग और अन्य स्टाफ की सैलरी में इजाफा हुआ है। न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी, जीएसटी और अन्य खर्चों ने कुल लागत को प्रभावित किया है।
वहीं निवासियों का आरोप है कि सुविधाओं में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है, फिर भी शुल्क मनमाने ढंग से बढ़ाया जा रहा है। वहीं, सिविटेक स्टेडिया सोसायटी में मेंटनेंस शुल्क 2.55 से करीब 3.10 रुपये प्रति वर्ग फीट करने की सूचना जारी हुई है।
इस पर अंत��म निर्णय आना बाकी है। सेक्टर-119 स्थित गौर ग्रैंड्योर सोसायटी में रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं में सुधार कार्य का हवाला देते हुए मेंटेनेंस शुल्क में बढोतरी हुई है।
बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल की कीमतों के बीच यह लोगों पर दोहरी मार है। सेक्टर-144 की गुलशन बोटनिया सोसायटी में मेंंटनेंस शुल्क बढोतरी की सूचना जारी हुई है। दो माह पूर्व भी यहां मेंटनेंस शुल्क बढाया गया था।
टाटा यूरेका पार्क सोसा��टी में कामन एरिया के रखरखाव शुल्क 4.96 रुपये प्रति वर्ग फीट होकर बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने ��र निवासियों ने प्रदर्शन किया था। प्रबंधन की ओर से यह शुल्क बढाकर अब 7.30 रुपये प्रति वर्ग फीट किया गया है।
#Noida #UttarPradesh #DainikJagran
Flew @airindia from DEL to BLR. All the staff were very supportive from check in to exit. We had good time traveling with 2 infants and a todler.. #AIFans#FlyAI
@RailwayNorthern@RailMinIndia please facilitate UPI payment facility in new delhi railway station counter for getting platform ticket, how people are supposed to carry change in Digital time!!
Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!
#Chandrayaan_3#Ch3
@IndiaPostOffice Item was wrongly marked to RK puram pind code by sending branch and now this is not getting delivered or being transferred to CR park post office. Please confirm why the customer suffer??
Tracking no ER247702863IN
Wonderful innings from Kohli, emotions turning back and forth every over. Lucky to witness the match and Kohli wonderful innings #INDvsPAK2022@T20WorldCup
Delighted to have our Honourable Prime Minister, Shri Narendra Modi visit the #Airtel5G booth at #IMC2022. The future of connectivity is here. #Airtel5GAtIMC@airtelnews