कमाई
जम्मू और कश्मीर से लौट आया हूं मोदी जी ने अपने यूनिवर्सल वक्त रात के 8 बजे वाला संबोधन भी दे चुके है।
और मै वहां से साथ लाया हूं बहुत सारी यादें बहुत सारी कहानियां और कुछ यादगार निशानियां जिसे मैं हमेशा के लिए रखना चाहता हूं। नौशेरा पुंछ और राजौरी में कई लोगों के घर पर बमबारी हुई मिस���इल और गोले दागे गए जिससे उनके घर कबाड़ में बदल गया, खड़ी दीवारें मिट्टी में मिल गई, हिंदू मुस्लिम सिख सारे परिवार से मिला जिनका घर और परिवार तबाह हो गए थे इस युद्ध में।
उन्ही कुछ गोले मिसाइल का टुकड़ा उन घरों की मिट्टी को अपने साथ लाया हूं।
मेरे रिज्यूमे के ऊपर रखा यह पत्थर मिट्टी और लोहे के टुकड़े ही मेरी कमाई और लर्निंग है इस वार रिपोर्टिंग का।
#IndiaPakistanConflict #IndiaPakistanWar2025 #ceasefire #ModiSpeech
हर साल हज़ारों युवा आंखों में बड़े सपने लेकर प्रयागराज (इलाहाबाद) आते हैं, कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई शिक्षक या प्रोफेसर। लेकिन इन सपनों के पीछे सालों का इंतज़ार, खाली जेब और सिस्टम की नाकामी की एक क���़वी सच्चाई भी छिपी है।
प्रयागराज में 15 साल और पीएचडी तक की पढ़ाई, फिर भी 27 साल के जगत आज बेरोज़गार हैं। मिर्ज़ापुर के एक किसान परिवार से आने वाले जगत को सुबह 10 रुपये का नाश्ता करने से पहले ��ी सोचना पड़ता है।
आख़िर एक किसान कब तक बच्चों की तैयारी का बोझ उठाएगा और युवाओं के बर्बाद होते इन सालों का हिसाब कौन देगा?
Story - @Geet_reports
Link - https://t.co/NuybcYGNY5
गृह मंत्री अमित शाह ने NIA को करीब 5 करोड़ रुपये में इज़रायली कंपनी 'Cellebrite' का डेटा निकालने वाला टूल खरीदन��� के लिए 'मेक इन इंडिया' नियमों से छूट दी। यह टूल फ़ोन का लॉक खोलकर निजी मैसेज और डिलीट किया गया डेटा तक निकाल सकता है।
एक तरफ़ 'राइट टू प्राइवेसी' और दूसरी तरफ़ ऐसे विदेशी सॉफ्टवेयर- क्या आम नागरिक की निजता अब सुरक्षित है?
Video - @Sujeetkmodi
साउथ कोरिया में परीक्षा से पहले हुई एक चूक पर शिक्षा मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। लेकिन हमारे देश में पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं और छात्रों के संघर्ष के बाद भी जवाबदेही तय करने में महीनों लग जाते हैं। आखिर कब सुधरेगी हमारी परीक्षा व्यवस्था?
परीक्षाएं 'पंचवर्षीय योजना' बन गई हैं और कीमत चुका रहा है देश का युवा। कब तक चलेगा यह सिस्टम?
आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
video - @Sujeetkmodi
अंतरराष्ट्रीय अदालत ने 2017 में हुए अत्याचारों के लिए म्यांमार को ज़िम्मेदार ठहर��या है और पीड़ितों की सुरक्षित वापसी व मुआवज़े का आदेश दिया है।
1982 में नागरिकता छीने जाने से लेकर 2017 में 7.5 लाख लोगों के पलायन तक, क्या इस फ़ैसले के बाद रोहिंग्या शरणार्थी वाकई अपने घर लौट पाएंगे, या यह फ़ैसला सिर्फ़ काग़ज़ों तक ही सीमित रह जाएगा?
Video - @Sujeetkmodi
चुन��वी आंकड़ों के मुताबिक़, राजस्थान के पंचायत समिति चुनाव (7,520 सीटें) में कांग्रेस ने 3,758 और भाजपा ने 2,213 सीटें जीतीं, वहीं जिला परिषद (1,271 सीटें) में कांग्रेस को 794 और भाजपा को 357 सीटें मिलीं।
भरतपुर में निर्दलीयों की बढ़त और RLP की 497 सीटों के बीच, शहरी निकायों के बाद ग्रामीण इलाकों में भाजपा के पिछड़ने के क्या सियासी मायने हैं?
Video - @Sujeetkmodi
सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को दिए एक फैसले में बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए जमानत दे दी है। जनवरी 2024 में सभी 11 दोषियों के सरेंडर करने के बाद यह इस मामले में बड़ा कानूनी मोड़ है।
क्या आपको लगता है कि इस तरह एक-एक करके सभी दोषियों को राहत मिल जाएगी? क्या न्याय मिलने के बाद भी इस तरह अपराधियों का बाहर आना पीड़ितो��� का मनोबल नहीं तोड़ता?
Video - @Sujeetkmodi
क्या विरोध-प्रदर्शनों को संभालने वाली विशेष पुलिस इकाइयों की वाक़ई ज़रूरत है? न्यूयॉर्क में ज़ोहरान ममदानी के एक प्रस्ताव में पुलिस की विशेष इकाई 'स्ट्रैटेजिक रिस्पॉन्स ग्रुप' (SRG) को खत्म करने की मांग की गई है।
भारत की बात करें तो किसान आंदोलन, छात्रों के प्रदर्शन और 'कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स' (CJAR) के विरोध के दौरान पत्रकारों और महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल हु��।
सवाल यह है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग होने पर शासन और प्रशासन की जवाबदेही कैसे तय हो?
चर्चा - @Harishjha97 , @neeraj_jhaa , @Nivedita_Shan , @Sujeetkmodi और @hemannt_yadava
लिंक - https://t.co/tVdXQy7fHb
आज राहुल ने भाषण नहीं दिया कविता पढ़ी है। शानदार कविता। जागी हुई कविता। जिंदगी से भरी कविता। हर मां की अपनी कहानी पर एक बेटा कविता ही पढ़ सकता है। अभी मैं फ्लाइट में उस कविता को कई कई बार पढ़ा। कुछ हिस्से आप भी पढ़ें-
" एक बेटे के रूप में, मैंने सोचा कि हममें से किसी एक को अपनी मां के बारे में भी कुछ बातें बतानी चाहिए।
मैं उस त��्वीर को देख रहा था।
एक और तस्वीर है, जिसमें मां कैम्ब्रिज में झूले से उल्टी लटकी हुई हैं।
यह उस समय की तस्वीर है।
जब हम छोटे थे, ��ब हमारी मां ऐसी थीं।
मेरे माता-पिता की मुलाकात को लेकर बहुत सारी कहानियां थीं।
उनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट में मिले थे।
कई साल बाद मैं कैम्ब्रिज गया।
मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं।
उसे इस जगह के बारे में कुछ पता नहीं था।
मैंने कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।
हम वहां पहुंचे।
मुझे आज भी याद है, ���हां एक पीले रंग का दरवाजा था।
एक आदमी वहां खड़ा था।
उसने पूछा, कितने लोग हैं?
मैंने कहा, दो।
उसने कहा, अंदर जाकर बैठ जाइए।
मैं बैठ गया।
उन्होंने हमें मेन्यू दिया।
मैंने उस आदमी से कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।
उसने मेरी तरफ देखा और कहा, अरे, वे दोनों!
मैं उन्हें जानता हूं।
मैंने पूछा, आप उन्हें कैसे जानते हैं?
उसने कहा, हां, मैं जानता हूं। मुझे बिल्कुल पता है कि आप क��न लोगों की बात कर रहे हैं।
फिर मैंने उससे पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है?
उसने कहा, चिकन चॉपसुए अच्छा है।
तो मैंने कहा, ठीक है, हमें दो प्लेट दे दीजिए।
हमने चिकन खाया।
और अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाइए।
लेकिन वहां कभी चिकन चॉपसुए मत खाइए।
क्योंकि उन्हें याद था कि वहां का खाना शानदार था।
लेकिन खाना बिल्कुल खराब था।
मैं अमरिंदर सिंह जी को यहां देख रहा हूं।
आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन आप मेरी बहन से पूछ सकते हैं।
हमने अपने माता-पिता को बहस करते हुए तो देखा था, लेकिन उन्हें लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा।
और संयोग से उस समय मेरे पिता अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे।
आपको याद है ना?
वह एकमात्र मौका था, जब हमने उन्हें लड़ते हुए देखा था।
पापा अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे।
मां कुछ कहना चाह रही थीं।
उन्होंने तीन-चार बार अपनी बात दोहराई।
पापा शायद तनाव में थे।
इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया।
और इस तरह वह एकमात्र लड़ाई हुई, ज���से हमने देखा।
मैंने ऐसा किसी दूसरे घर में नहीं देखा।
हर बार जब खाना होता था, तो पापा बैठते थे और उनकी गोद में मां बैठी होती थीं।
��ैंने इसे सामान्य बात समझा था।
जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था, तो वहां उनके माता-पिता एक-दूसरे की गोद में नहीं बैठते थे।
मैं अपने दोस्तों से पूछता था कि तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?
यह हमारे लिए सामान्य बात थी।
लंच हो या डिनर, मां हमेशा पापा की गोद में बैठती थीं।
हमारा बचपन इसी माहौल में बीता।
फिर हमने उस रिश्ते को टूटते हुए देखा।
सिर्फ धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक।
हमने अपने एक सहारे को गोली लगते हुए देखा और फिर अपने सबसे बड़े सहारे को विस्फोट में उड़ते हुए देखा।
मैंने यहां याददाश्त के बारे में बहुत कुछ सुना है।
मैं अक्सर अपनी मां से इस बारे में बहस करता हूं।
आपकी याददाश्त बहुत अच्छी है।
मेरी मां कहती हैं कि नहीं, मेरी याददाश्त अच्छी नहीं है।
वह कभी कुछ नहीं भूलतीं।
सिवाय एक चीज के।
अगर आप उनसे पूछें कि पापा की मौत के समय क्या हुआ था, तो उन्हें कुछ याद नहीं है।
किताब में जो कुछ लिखा गया है, उसे मेरी बहन और मां ने मिलकर यादों के सहारे तैयार किया है।
उनकी जिंदगी में जो खूबसूरत प्यार था, ��ह एक ही दिन में गायब हो गया।
यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है।
है ना?
और फिर मेरे पिता अचानक चले गए।
और फिर उन्होंने एक नई यात्रा शुरू की।
एक अलग मां बन गईं।
वह हंसने वाली, मस्ती करने वाली और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं।
एक नई मां सामने आई।
क्योंकि उनके जीवन की लौ बुझ गई थी।
मैं इसे किसी दूसरे तरीके से नहीं कह सकता।
लोग सोचते हैं कि मेरी मां अंतर्मुखी हैं।
लेकिन वह बिल्कुल भी अंतर्मुखी नहीं हैं।
वह पूरी तरह बहिर्मुखी हैं।
वह किसी से भी बात कर सकती थीं।
किसी भी विषय पर बात कर सकती थीं।
लेकिन मेरी दादी की हत्या के बाद और फिर मेरे पिता की हत्या के बाद, वह अपने भीतर सिमटती चली गईं।
और फिर मैंने देखा कि एक नया दरवाजा खुला।
कौन सा दरवाजा?
भारत के लोगों का दरवाजा।
हैं।
मैंने बहुत बार बोला है कि प्रियंका गांधी परिवार और पार्टी का संकट प्रबंधन ( Crisis Management ) करती है।इससे कई उदाहरण भी है।सोनिया गांधी की इस किताब से संकट प्रबंधन के आगे की कहानी समझ आई कि प्रियंका गांधी में ये क्षमता कहाँ से आती है ? 👇
स��निया गांधी की किताब बाजार में आ गई है।
खूबसूरती यह है कि रील्स के इस दौर में एक पांच सौ से अधिक पन्नों वाली किताब की चर्चा हो रही है। दिलचस्प यह भी है कि कांग्रेसी किताब पढ़ते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं और विरोधी पढ़ने के लिए इसलिए रुके हैं क्योंकि उन्हें भी बहस के लिए मुद्दा चाहिए। किताब की यही सबसे बड़ी ताकत होती है। और हाँ, सोनिया गांधी की किताब पढ़िए या मत पढ़िए लेकिन किताब जरूर पढ़िए। हर हाथ में मोबाइल के इस दौर में खुद से मिलने की किताब ही सबसे बड़ी उम्मीद है। रील तो सिर्फ हंसा सकती है…
आज जब न्यूज़ क���टेंट को हटाए जाने (Content Removal) और सोशल मीडिया पाबंदियों (Social Media Restrictions) का खतरा हर वक्त मंडरा रहा है, तब स्वतंत्र पत्रकारों और मीडिया संगठनों के लिए सत्ता को जवाबदेह ठहराना कितना चुनौतीपूर्ण हो गया है? क्या पत्रकारिता (Journalism) सच में स्वतंत्र रह सकती है?
देश के बदलते IT नियमों, 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन' (DPDP) कानून और पत्रकारों के गोपनीय स्रोतों (Sources) की सुरक्षा पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर देखिए यह चर्चा।
क्या पत्रकारिता सच में स्वतंत्र रह सकती है?
चर्चा - @Harishjha97, @neeraj_jhaa, @hemannt_yadava, @cartoonistrrs और @Sujeetkmodi
Link - https://t.co/J163Umun7Q
देश के सरकारी और मुख्यधारा के टीवी न्यूज चैनल्स अब डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और स्वतंत्र ���त्रकारों से क्यों घबरा रहे हैं?
लेकिन सवाल यह है कि फेक न्यूज़, क्लिकबेट और पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले मेनस्ट्रीम टीवी चैनल्स क्या अब अपनी साख और प्रासंगिकता (Credibility & Relevance) खो रहे हैं?
चर्चा - @Nivedita_Shan और @Sujeetkmodi
दैनिक भास्कर में हमारे साथी रहे देवपालिक का इतनी कम उम्र में दुनिया से यूं रुख़्सत हो जाना बेहद स्तब्ध करने वाला है। जब मैंने जयपुर में भास्कर जॉइन किया, त��� इत्तेफ़ाक़ से ऑफिस में मेरी सीट बिल्कुल उनके बग़ल में थी। उनके जैसे सरल, शांत, संजीदा और जज़्बाती इंसान सच में कम ही मिलते हैं। बहुत याद आओगे... विनम्र श्रद्धांजलि!
राजस्थान कैडर के सीनियर IAS शिखर अग्रवाल, IPS पत्नी प्रशाख��� माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल में एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला और कॉटेज। ₹6.15 करोड़ में खरीदे, उसी कंपनी को ₹1.80 करोड़ सालाना की लीज पर दिए। 20 विला अजबगढ़, अलवर के अनंता और 20 बुझड़ा, उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट में।
#BhaskarInvestigation #MyReport
लोकतंत्र में प्रदर्शन की कीमत इंटरनेट बंदी?
लोकतंत्र में प्रदर्शन के दौरान 24 घंटे इंटरनेट बंद करना कितना उचित है?
10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन के मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगते हुए कानून-व्यवस्था का हवाला दिया.
क्या सुरक्षा के नाम पर लोगों की डिजिटल आजादी रोकन�� जरूरी था?
किन राज्यों में कितनी बार इंटरनेट बंद की गई......