भारत के प्रथम कानून मंत्री व समाज सुधारक बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर जी के जयंती पर उन्हे शत शत नमन।।
भारत की एकता व अखण्डता पर जो उनके विचार थे,वर्तमान समाज को उसको आत्मसात करनें की जरूरत है।
🙏
#बेगूसराय के चमथा ग्राम में छोटी बच्ची की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना से मन द्रवित है। समाज में इस प्रकार की अमानवीय मानसिकता किस प्रकार उत्पन्न होती है, वास्तव में चिंता का विषय है। संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं, मन कह रहा है कि दोषियों को यथोचित न्यायिक दंड शीघ्र मिले।
शर्म को भी शर्म आए #Munger की अमानवीयता देखकर ! इनदिनों हमारा देश सचमुच किसी गहरे सदमे का शिकार है !हमें,हमारी सरकारों,हमारी पुलिस,हमारे रहनुमाओं को आख़िर हो क्या गया है? हम इतने बेगैरत और ह्रदयहीन तो नहीं थे? क्या बेबस सामान्य नागरिक की चीखें बड़े लोगों के कान तक नहीं पहुँचती😢?