जमीन से जुड़े व्यक्तित्व, सादगी की मिसाल और आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) को उनका हक दिलवाने वाले योद्धा श्री #धर्मेंद्र_राठौड़ जी को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई। आपकी कर्मठता हम सभी के लिए प्रेरणा है।
#धर्मेंद्र_राठौड़@DharmendraS_inc
EWS, जो पिछड़े स्वर्ण वर्ग के लिए किसी जड़ी-बूटी की तरह संजीवनी सिद्ध हो रहा है, उसी के कारण सामान्य वर्ग के गरीब आज मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
ऐसी महत्वपूर्ण पहल को लागू करवाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले #धर्मेंद्र_राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#धर्मेंद्र_राठौड़ @DharmendraS_inc
📍 नई दिल्ली
गांधी के विचारों से ओतप्रोत, भारत भूमि के लोक-लाडले , गरीबों के मसीहा, जुझारू एवं निडर व्यक्तित्व के धनी, लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी से उनके आवास 10 जनपथ पर आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ तथा उनका असीम स्नेह और प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मैंने एवं मेरे समधी श्री जितेन्द्र सिंह जी चौहान ने सपरिवार “गिरीश संग भूमिजा” के सगाई समारोह की कुंकुम पत्रिका भेंट कर उन्हें सपरिवार पधारने का विनम्र निमंत्रण दिया। आदरणीय राहुल गांधी जी ने सदैव की भाँति अपनत्व भरे भाव से शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उनके स्नेह, आत्मीयता और सहज पारिवारिक व्यवहार से पूरा परिवार भाव-विभोर हो गया। यह गरिमामयी एवं यादगार मुलाकात जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव संजोई रहेगी।
@RahulGandhi@GirishRathore7_@INCIndia@INCRajasthan
इतिहासविद राजवीर सर 'भवानी' तलवार की आध्यात्मिक शक्ति और राजपूत योद्धाओं के पौराणिक इतिहास के बारे में बताते हैं। YouTube/Ranveer Allahbadia पर देखें। @officialrajveer1953 @ranveerallahbadia @beerbiceps (राजपूत महाराणा प्रताप,पृथ्वीराज चौहान व क्षत्राणियों की शासन नेतृव क्षमता. )
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एमपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी भारतीय राजनीति के उन व्यक्तित्वों में से हैं, जिनकी पहचान स्वाभिमान, सिद्धांत और वचनबद्धता से होती है। वे उस परंपरा से आते हैं, जहाँ जुबान और वचन की कीमत जीवन से भी ऊपर मानी जाती है।
एक गौरवशाली इतिहास: - दिग्विजय सिंह जी मुकुंद दास खींची के वंशज हैं। इतिहास गवाह है कि जब मुकुंद दास खींची जी पर महाराजा अजीत सिंह जी की गुप्त जानकारी देने का दबाव बनाया गया, तो उन्होंने अपनी जीभ काट ली थी ताकि उनके मुख से अपने राजा के विरुद्ध एक शब्द भी न निकल सके। उन्होंने साबित किया कि एक बार दी गई जुबान की कीमत जान से भी बढ़कर होती है।
निस्वार्थ राजनीति और त्याग: - भारतीय राजनीति में श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा प्रधानमंत्री पद को ठुकराए जाने के बाद, यदि किसी नेता ने सत्ता के मोह को त्याग कर अपने शब्दों को सर्वोपरि रखा है, तो वे दिग्विजय सिंह जी हैं। उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि वे सत्ता नहीं ला पाए तो 10 वर्षों तक कोई पद ग्रहण नहीं करेंगे। इसी वचन को निभाने के लिए उन्होंने देश के गृह मंत्री जैसे बड़े पद को भी ठुकरा दिया।
नर्मदा परिक्रमा और सत्ता की वापसी: - जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर थी, तब दिग्विजय सिंह जी ने एक ऐतिहासिक नर्मदा पदयात्रा (परिक्रमा) की। इस कठिन यात्रा के माध्यम से उन्होंने न केवल जनता से सीधा संपर्क साधा, बल्कि संगठन में नई जान फूँक दी, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस सत्ता में वापस आई। यह यात्रा अपने आप में संघर्ष और समर्पण की एक बेमिसाल मिसाल थी।
जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस को संकट में डाल रहे थे, तब दिग्विजय सिंह जी ने प्रबल दावेदार होने के बावजूद चुनाव से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यह दर्शाता है कि उनकी राजनीति स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि देश और पार्टी की मजबूती के लिए है।
दिग्विजय सिंह जी पद की नहीं, विचार और सिद्धांत की राजनीति करते हैं। यह बात देश और राजनीति के लिए एक संदेश है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि चरित्र, वचन और मूल्यों से पहचाना जाता है।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@priyankagandhi@digvijaya_28
VDO भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर युवा आज X प्लेटफॉर्म पर हल्ला बोल ट्विटर कैंपेन....
आज शाम 5 बजे से..
युवाओं के हित में सभी लिखे...
👇
#vdo_post_increase_करो@RajCMO
VDO पद वृद्धि की मांग देश में ट्रेंड कर रही है..
लिखते रहो कुछ ही समय में देश में टॉप ट्रेंड करेगी..
X platform पर हल्ला बोल ट्विटर कैंपेन में सभी कलम चलाए..
#vdo_post_increase_करो@RajCMO
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए क्योंकि इस समय 3400 पदों की सृजन की फाइल आ चुकी है।
अब डायरेक्ट विभाग चाहे तो इन पदों को अर्थना के रूप में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज कर पद वृद्धि करवा सकता है।
#vdo_post_increase_करो
माननीय @RajCMO मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी,
प्रदेश का युवा आज आपके निर्णयों पर आशा की नज़रें टिकाए बैठा है। वर्षों तक इंतज़ार करने के बाद जब VDO भर्ती आई, तो मात्र 850 पदों की संख्या देखकर लाखों अभ्यर्थियों के मन में निराशा घर कर गई।
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ
गाँवों की सेवा का सपना लिए countless युवा रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सीमित पदों के कारण उनके सपनों पर विराम सा लगा है। माननीय मुख्यमंत्री जी, आपकी एक कृपादृष्टि—VDO पदों में वृद्धि—इन युवाओं के जीवन में नई रोशनी जगा सकती है।
आपके एक निर्णय से कई परिवारों में उम्मीद की लौ फिर से प्रज्ज्वलित हो जाएगी। हम सब हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि कृपया युवाओं के भविष्य और ग्रामीण विकास की आवश्यकता को देखते हुए VDO पदों में वृद्धि करने की कृपा करें।”
माननीय मुख्यमंत्री जी पंचायत परिसीमन भी हो चुका है और DPC भी हो चुकी हैं ऐसे में VDO के पद करीब 5000+ खाली है, इसलिए हम सब VDO भर्ती के अभ्यर्थी आपसे निवेदन करते है कि पद बढ़ाओ
भजनलाल सरकार को युवाओं के हित में फैसला लेना चाहिए।
@BhajanlalBjp@alokrajRSSB@TheUpenYadav@AslamChopdar11@HANUMANKISAN@manojpehul@Radhemahwa@RamdevChotiya76