🚨 बड़ा खतरा! लापरवाही की इंतहा!
अमेठी के किटियावां स्थित दर्शन नगर (NH931) में 11000V हाईटेंशन लाइन का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे के निचले हिस्से में गहरा गड्ढा होने के बावजूद उसमें अभी तक मिट्टी या कंक्रीट की भराई नहीं की गई है।
ज़रा सी लापरवाही या तेज हवा से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर सीधे खतरे की जद में हैं। स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
@UPPCLLKO, @PankajSinghBJP, @ChiefSecyUP और स्थानीय विद्युत प्रशासन से अपील है कि जनहित में इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस जर्जर खंभे को दुरुस्त करवाया जाए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
📍 दर्शन नगर, किटियावां, अमेठी
#Amethi #DarshanNagar #UPPowerCorporation #ElectricityDepartment #PublicSafety #VandeBharatLiveNews
🚨🔥 BIG BREAKING NEWS | अमेठी में मंदिर की मर्यादा पर उठे तीखे सवाल! 🔥🚨
🚩 नवरात्रि में माँ दुर्गन धाम परिसर में डांस को लेकर बवाल जैसे सवाल, आखिर अनुमति किसने दी?
📍 राघीपुर, गौरीगंज, जनपद अमेठी, उत्तर प्रदेश
🙏 जहाँ गूंजने चाहिए माँ दुर्गा के जयकारे, वहाँ वायरल वीडियो ने खड़े किए मंदिर की गरिमा और व्यवस्था पर सवाल!
अमेठी। नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, साधना और माँ दुर्गा की आराधना का प्रतीक है। मंदिरों में श्रद्धालु आस्था लेकर पहुँचते हैं और माता रानी के चरणों में शीश झुकाते हैं। लेकिन माँ दुर्गन धाम, राघीपुर में मंदिर परिसर में डांस से संबंधित सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
🔥 सबसे बड़ा सवाल—मंदिर परिसर में आखिर ऐसी गतिविधि की अनुमति किसने दी?
यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि मंदिर की निर्धारित मर्यादा के विपरीत है, तो मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी और अनुमति देने की प्रक्रिया की जाँच क्यों नहीं होनी चाहिए? क्या धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए कोई नियम तय हैं? और यदि नियम हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी किसकी है?
📱 सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में इंस्टाग्राम आईडी: Archana_baby7081
वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना जरूरी है। हालाँकि, वीडियो की सत्यता, स्थान, समय और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी आवश्यक है। केवल सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा।
🚨 प्रशासन से सीधे सवाल—जवाब कौन देगा?
🔴 1. मंदिर प्रबंधन समिति से सवाल: मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किस प्रक्रिया के तहत दी गई थी? क्या प्रबंधन ने धार्मिक स्थल की गरिमा और निर्धारित नियमों का ध्यान रखा?
🔴 2. थाना प्रभारी गौरीगंज से सवाल: क्या पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जाँच करेगी? क्या यह स्पष्ट किया जाएगा कि वीडियो कहाँ और कब बनाया गया था?
🔴 3. क्षेत्राधिकारी गौरीगंज से सवाल: क्या मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी, यदि किसी नियम का उल्लंघन प्रमाणित होता है?
🔴 4. पुलिस अधीक्षक अमेठी एवं अपर जिलाधिकारी अमेठी से माँग: मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जाँच कराई जाए और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔴 5. जिलाधिकारी अमेठी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील: धार्मिक स्थलों की मर्यादा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँ।
⚖️ सवाल तीखे हैं, लेकिन फैसला जाँच के बाद ही!
हमारा उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना या सोशल मीडिया पर किसी को निशाना बनाना नहीं है। मुद्दा यह है कि धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार कौन है और नियमों का पालन कैसे सुनिश्चित होगा?
यदि किसी प्रकार की अनुमति दी गई थी, तो उसका आधार स्पष्ट होना चाहिए। यदि कोई नियम टूटा है, तो निष्पक्ष जाँच के बाद जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। और यदि वीडियो को लेकर कोई गलतफहमी है, तो संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
📢 अब देखना यह है कि मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन इन सवालों पर स्थिति स्पष्ट करते हैं या मामला केवल सोशल मीडिया की चर्चा बनकर रह जाता है।
🙏 मंदिर आस्था का केंद्र हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
🚩 जय माता दी! जय माँ दुर्गा! 🚩
@amethipolice
#BreakingNews #माँदुर्गनधाम #राघीपुर #गौरीगंज #अमेठी #नवरात्रि #मंदिरकीमर्यादा #धार्मिकस्थल #जिलाप्रशासनअमेठी @Uppolice #YogiAdityanath #ThanaGauriganj #COGauriganj
रायबरेली-अमेठी मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेपटरी: नो-पार्किंग जोन के बावजूद गौरीगंज जिला अस्पताल रोड पर खड़े हो रहे एसीसी सीमेंट के ट्रक
अमेठी:
रायबरेली से अमेठी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गौरीगंज जिला अस्पताल रोड को नो-पार्किंग जोन घोषित किए जाने के बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस पाबंद इलाके में भी सड़क किनारे आए दिन एसीसी सीमेंट लदे भारी ट्रक बेखौफ खड़े रहते हैं।
अस्पताल के बाहर बेतरतीब खड़े इन ट्रकों के कारण मुख्य मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इमरजेंसी में आने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और तीमारदारों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
@DmAmethi@AmethiPolice
@uppolice
@uptrafficpolice
@CMOfficeUP
@BrajeshPathakUp
गौरीगंज में माँ दुर्गा पूजा पंडाल और झांकी का भव्य नजारा! 🙏✨
माता रानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व धूमधाम से चल रहा है पावन नवरात्र महोत्सव।
📍 स्थान: गौरीगंज, अमेठी
@DM_Amethi@AmethiPolice@SmritiIrani #Gauriganj #Amethi #DurgaPuja2026 #Navratri #VandeBharatLiveNews #UttarPradesh #MaaDurga
🚨 BREAKING: अमेठी के शाहगढ़ में हंगामा!
उल्टा गढ़ा धाम पर प्रधान की बहू की चेन खींचने के आरोप में एक महिला पकड़ी गई है, जो अपना नाम-पता नहीं बता रही है। पहचान बताने वाले को इनाम मिलेगा!
📍 शाहगढ़, अमेठी
📝 पत्रकार: सुमित मिश्रा
टैग करें: @AmethiPolice@dmamethi@UPPolice#Amethi
अमेठी में स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही! शाहगढ़ ब्लड बैंक में सुबह 7 बजे की ड्यूटी वाले डॉक्टर 10:30 बजे तक गायब। आपातकालीन स्थिति में भटक रहे मरीज
मामले का संज्ञान लेकर लापरवाह डॉक्टर पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें-
@DM_Amethi@CMOAmethi@Brajeshlive@dgpup@myogiadityanath
अमेठी के शाहगढ़ (गोपालीपुर) में 4 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली गुल। शिकायत पर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
टैग: @dm_amethi@UPPCLLKO @MadhyanchalLko @EnergyMinisterUP
हैशटैग: #Amethi#UPPCL#Shahgarh#PowerCut
गौरीगंज जिला अस्पताल में शर्मनाक खेल!
महिला वार्ड में पुरुष भर्ती, पुरुष वार्ड में महिलाएं!
जला AC बोर्ड, डॉक्टरों की मनमानी चरम पर!
CMO से बात करने की कोशिश नेटवर्क होने की वजह नहीं लगा कौल फ़ोन? @DmAmethi@cdoamethi@AmethiCmo
वायरल वीडियो के आधार पर
🚨 गौरीगंज, अमेठी: चलती बुलेट पर मौत का डांस!
बिना हेलमेट 3 सवार, कान में हेडफोन लगाए चलती बाइक पर वीडियो बनाती महिला।
ये रीलबाजी जानलेवा है। @Uppolice@amethipolice कार्रवाई करें।
#Amethi#Gauriganj@Uppolice
⚠️ हादसे को दावत - भोए, अमेठी
सड़क किनारे बिजली के तारों पर लटकी हैं पेड़ों की बड़ी डालियां।
GPS: भोए (227801) - 26.329621°, 81.659025°
तेज हवा में टूटकर गिरा तो करंट / आग का खतरा। विभाग कब जागेगा?
@UPPCLLKO@DmAmethi#Amethi#Bhoe
अमेठी: उल्टा गढ़ा धाम में रीलबाजी! मुंशीगंज थाना
मंदिर परिसर में भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल।
आस्था का दरबार बना रील का मंच!
कार्रवाई की मांग @amethipolice@Uppolice@rinkuschauhan
अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज में स्थित भारत गैस एजेंसी पर अवैध वसूली का लगाया गया आरोप 1800 से 2500तक बेचा जा रहा है सिलेंडर लोगो का कहना है की ब्लेक मे बेचा जा रहा है प्रशासन बेखबर बुकिंग होने के बावजूद भी नहीं डिलीवर हो पा रहा सिलेंडर
#amethi#bharat@DmAmethi