देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद - न अफ़सोस, न माफ़ी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है।
उनके शब्द पढ़िए: “अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मा���ें।” कोई उल्लंघन “बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
एक आज़ाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा। लेकिन हमारे Compromised PM? चुप। एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं।
Compromised PM देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा - क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं।
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ लगातार बर्बरता हो रही है।
लेकिन अफसोस है कि सरकार और प्रधानमंत्री मोदी इस पर पूरी तरह से चुप है। हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
जबकि मोदी सरकार को इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए और अल्पसंख्यकों की रक्षा हर हाल में सुनिश्चित करनी चाहिए।
(ये वीडियो 16 दिसंबर 2024 का है, जब कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी ने संसद में ��स मुद्दे को उठाया था।)
प्रियंका जी और पूरी कांग्रेस पार्टी ने बार बार मोदी सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता पर सरकार बांग्लादेश से बात करे
लेकिन मोदी जी और उनकी सरकार ना कुछ कह रही है ना कुछ कर रही है
मोदी जी बस हाथ पर हाथ धरे मूक दर्शक बने हुए हैं
न जनसंवाद, न संसद में चर्चा, न राज्यों की सहमति - मोदी सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोज़र चला दिया है।
यह विकास नहीं, विनाश है - जिसकी कीमत करोड़ों मेहनतकश भारतीय अपनी रोज़ी रोटी गंवा कर चुकाएंगे।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का इस गंभीर मुद्दे क�� हर पहलू का पर्दाफाश करता हुआ ये लेख ज़रूर पढ़ें।
देश ने एक बार अहिंसा और सत्य के रास्ते से बदलाव देखा था, आज हालात फिर वही इशारा कर रहे हैं।
क्योंकि खतरा अब किसी सत्ता को नहीं, सीधे हमारे जीवन क�� है, हवा ज़हरीली होती जा रही है,
पानी सूख रहा है, और सरकार पहाड़ों को परिभाषाओं में कैद कर रही है।
अरावली कोई ज़मीन का टुकड़ा नहीं, यह उत्तर भारत का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है।
जो तापमान को थामे रखता है, सूखे को रोकता है,
और हमारी सांसों को बचाता है।
अगर इसे कमजोर किया गया, तो नुकसान सीमाओं में नहीं बँटेगा हर शहर, हर गाँव, हर परिवार इसकी चपेट में आएगा।
यह संघर्ष न पोस्टर का है, न नारों का, यह चुप्पी और जिम्मेदारी के बीच का चुनाव है।
क्योंकि प्रकृति के खिलाफ लिया गया हर फैसला,
भविष्य के खिलाफ फैसला होता है।
अब सवाल यही है, हम सच के साथ खड़े होते हैं,
या इतिहास में चुप रहने वालों में गिने जाते हैं?
#SaveAravali #AravaliBachao
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अ��्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं।
आदिवासी बेटी पर FIR!
आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में अडानी द्वारा लगाता��� छत्तीसगढ़ में उजाड़े जा रहे जंगलों के ख़िलाफ़ और आदिवासी हितों को लेकर सोशल मीडिया पर मुखर रायगढ़ ज़िले की एक बेटी मनीषा गोंड पर इस छत्तीसगढ़ विरोधी भाजपा ने FIR दर्ज कराई है.
यह FIR एक ऐसे वीडियो की आड़ में दर्ज कराई गई है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री के भाषण का ही अंश है.
ऐसे षड्यंत्रों से छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है.
आदिवासियों को डराना, धमकाना बंद कीजिए.
@ChhattisgarhCMO @vishnudsai
“मैं चुनौती देती हूं…
एक चुनाव BJP सही लड़ ले !
बैलेट पेपर पर लड़ ले..ये खुद जानते हैं कि कभी नहीं जीत सकते !”
मोदी जी,
दम है @priyankagandhi जी की चुनौती स्वीकार ���रने का ? या डर गए ???
सदन में अमित शाह का हाथ कांप रहा था
अमित शाह तभी तक बहादुर हैं, जब तक इनके हाथ में सत्ता है. जिस दिन सत्ता गई, उसी दिन इनकी बहादुरी भी निकल जाएगी
👍👍👍
@RahulGandhi
📍रामलीला मैदान, दिल्ली
आज, जनसंसद में देश भर के मज़दूर यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई जिस दौरान नए ले���र कोड्स पर उनके साथ विस्तृत और गंभीर चर्चा की।
इन 4 नए लेबर कोड को लेकर वो बहुत चिंतित हैं - उनके अनुसार ये कानून श्रमिकों के अधिकारों और संगठनों को कमज़ोर कर उनके हक़ की आवाज़ को दबाने के लिए बनाए गए हैं।
उनकी चिंताओं और सुझावों को ध्यान से सुना, और इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उनकी आवाज़ उठाने का वादा किया है।
70 दिनों के भीतर चौथी बार और भाजपा सरकार बनने के दो सालों में 14वीं बार गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ आए हैं।
ताज्जुब की बात की 14वों बार में छत्तीसगढ़ के लिए कोई नई घोषणा या सौगात नहीं..
हां इन दो सालों की ये उपलब्धि जरूर रही...!!
- रायगढ़ जिंदल फर्जी ग्राम सभा और भूमि अधिग्रहण, ग्रामवासियों को जेल, खरीद फरोख्त
- अंबिकापुर भूमि अधिग्रहण जनता और प्रशासन के बीच हिंसा
- तमनार कॉल ब्लॉक भूमि अधिग्रहण
- खनन के लिए ब्लास्टिंग से रामगढ़ पहाड़ी (सरगुजा) का दरक जाना
- केते बासन एक्सटेंशन फर्जी सहमति से जंगल पर कब्जा
- हसदेव जंगल में और 10 लाख पेड़ काटे जाने की स्वीकृति
- हसदेव अरण्य की 1742 हेक्टेयर वन भूमि का खदान हेतु डाइवर्जन
- बीजापुर कोरंडम खदान के पहले लाखों पेड़ बिना सहमति के काटे जा रहे हैं
- बीएसपी भिलाई निजीकरण की ओर अग्रसर
@vishnudsai@AmitShah@ChhattisgarhCMO