राष्ट्र-आराधक, सुशासन और जन-सेवा के प्रतीक, 140 करोड़ भारतीयों के कुशल मार्गदर्शक, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
'राष्ट्र सर्वोपरि' के संकल्प के साथ आपकी यह कर्मयात्रा सेवा, समर्पण और अद्वितीय विकास की मिसाल बनी है। आपके सशक्त नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखरों को छू रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मां भारती की निरंतर सेवा की शक्ति प्रदान करें।
#HappyBdayPMModi
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है।
यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत-इंडोनेशिया की प्रगाढ़ मित्रता का प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जनसंघ के संस्थापक सदस्यों मे से एक, पूर्व राज्यसभा सांसद जिनके छः दशको से भी अधिक राजनीतिक अनुभव का लाभ आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता है ऐसे सम्माननीय वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नारायण सिंह केसरी जी को 101 स्वर्णिम जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
ॐ नम: शिवाय
जय बाबा बर्फानी..🙏
पुनीत पावन श्री अमरनाथ यात्रा के प्रारंभ होने की सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई,
बाबा बर्फानी से कामना है की इस अलौकिक व दिव्य यात्रा मे जाने वाले सभी सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं की यह यात्रा शुभ व मंगलमय हो !
बोल बम 🚩
एक पेड़ माँ के नाम…
पूजनीय माँ श्रीमती आशा विजयवर्गीय जी ने अपने जन्मदिन पर पूज्य पिताजी आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के साथ रेवती रेंज मे वृक्षारोपण किया व उपस्थित सभी पर्यावरण हितैषियों से भी अपने व परिवारजनों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर धरती माँ को एक अनमोल उपहार देने का सभी से आह्वान किया !
अपनी कुशल कप्तानी मे आईसीसी द्वारा आयोजित तीनो प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट ( टी-20 विश्वकप,वन-डे विश्वकप व चैम्पियंस ट्रॉफी ) भारत को जीताने वाले विश्व के पहले कप्तान श्री महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
ॐ नम: शिवाय
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक विचार से जन-आंदोलन तक की परिणति का प्रेरक है। उन्होंने भारत में एक वैचारिक आंदोलन को जन्म दिया।
जिस समय जनसंघ की स्थापना हुई थी, तब हर तरफ कांग्रेस का ही बोलबाला था। ऐसे दौर में अलग विचार के लिए कोई जगह ही नहीं थी। तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन सारी परिस्थितियों को चुनौती देते हुए एक नए विचार का साहस किया।
यह केवल एक संगठन बनाने का निर्णय नहीं था, एक राजनीतिक दल को जन्म देने का काम नहीं था... यह लोकतंत्र में वैचारिक विविधता, राष्ट्रीय चिंतन और जनभागीदारी पर अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति थी। इसी विश्वास से भारतीय जनसंघ का जन्म हुआ।
वही भारतीय जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति बनकर जनसेवा कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है जब आने वाली पीढ़ियां भारतीय जनता पार्टी की इस यात्रा का इतिहास लिखेंगी, इसका अध्ययन करेंगी, तो वे निश्चित रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, साहस और उनकी दूरदृष्टि का उल्लेख करेगी।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ShyamaPrasadMukherjee
125 वर्ष... एक विचार, एक संकल्प, एक अखंड राष्ट्र का स्वप्न।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के प्रति अटूट समर्पण की अमर प्रेरणा है।
शत-शत नमन।🙏
#ShyamaPrasadMukherjee
@BJP4MP निःशुल्क राशन की यह व्यवस्था न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि करोड़ों परिवारों के जीवन में सम्मान, विश्वास और आत्मबल भी बढ़ा रही है। जय हो।