India Women Vs Ban Women Post Match Review .. Please share and repost if like my work . तो T20 वर्ल्ड कप में एक और दिन निकल गया और हरमनप्रीत की टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब तक सेमीफ़ाइनल खेलने की उम्मीद बरकरार है। भले ही इस मुकाम कितनी भी मुश्किल से पहुंचे और आगे चुनौती आसान नहीं है पर अभी तो भारत की बांग्लादेश पर जीत की बात करते हैं। मैच का स्कोर कार्ड देखें तो यही लगेगा कि ये जीत आसानी से मिल गई लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मैच से पहले खराब फील्डिंग चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है। फील्डिंग बहुत खराब रही और पावरप्ले में ही चार कैच छोड़े। इस फील्डिंग पर अपने आख़िरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने की उम्मीद कैसे करें? एक बात अच्छी रही कि शेफ़ाली वर्मा की शानदार हाफ-सेंचुरी जिसमें 34 गेंद में 53 रन बनाए 8 चौके और 1 छक्के के साथ, उससे भारत का नेट रन रेट बेहतर हुआ पर इसका फायदा कैसे उठाएंगे? जिस ग्रुप 1 में भारत है उसमें हर टीम के 4-4 मैच हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट के साथ टॉप पर है और सेमीफ़ाइनल का एक स्पॉट तो उनका हो गया। दूसरे स्पॉट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है और जहाँ भारत को ऑस्ट्रेलिया से एक मुश्किल मुकाबले में टक्कर लेनी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश से अपेक्षाकृत आसान मुकाबले में हिस्सा लेना है। ये दोनों मैच भारत के लिए बड़े ख़ास हैं। अगर आप भारतीय टीम को चाहने वालों में से एक हैं तो भी ये तो मानना पड़ेगा कि 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ होने वाला कई तरह से चिंता करने वाला है। सबसे ख़ास है ख़राब फील्डिंग जिसमें भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पावरप्ले में चार कैच छोड़े गए और कुछ भी जो सोच रहे हैं , वैसा नहीं हो रहा। ऐसा लगता है भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के सदमे से उबर नहीं पाया है। यास्तिका भाटिया, राधा यादव, नंदिनी शर्मा ने ये कैच छोड़े। बांग्लादेश ने भारत की उदारता का फ़ायदा उठाया और 136 रन का अच्छा स्कोर बनाया। भारत को अपना नेट रन रेट बेहतर करना था, लेकिन उन्होंने शायद 15 रन ज़्यादा दे दिए। महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे बड़े सफल रन-चेज़के रिकॉर्ड में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने और 137-5 बनाए बांग्लादेश के विरुद्ध ओल्ड ट्रैफर्ड में। रिकॉर्ड 150 रन का है जो पाकिस्तान के विरुद्ध बनाए थे केप टाउन में 2023 में। गड़बड़ ये है कि टीम ट्रेनिंग में तो अच्छी कैचिंग करती है पर मैच में फील्डिंग निराश करती है।शैफ़ाली वर्मा को भी छूटे कैच का फ़ायदा मिला और टी 20 वर्ल्ड कप में 3 पारी में जो दूसरा 50 लगाया, उससे उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले मैच से पहले काफ़ी आत्मविश्वास मिलेगा। T20 वर्ल्ड कप में भारत की खिलाड़ी के लिए सबसे ज़्यादा POTM अवॉर्ड का रिकॉर्ड देखें तो शैफाली वर्मा ने अपना तीसरा ऐसा अवार्ड जीता और इस टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना और मिताली राज का 3 अवार्ड का रिकॉर्ड बराबर किया। इनसे ज्यादा अवार्ड सिर्फ हरमनप्रीत कौर के नाम हैं और वे 4 अवार्ड जीत चुकी हैं। इस मैच के दौरान ही शैफाली वर्मा ने T20 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे किए। एक बड़ी ख़ास बात ये है कि टूर्नामेंट के इतिहास में 500 रन तक पहुँचने वाली 23 बल्लेबाज़ों में से उनका स्ट्राइक-रेट (133.07) सबसे ज़्यादा है, और उनके बाद एलिसा हीली (129.39) का नंबर आता है। इस तरह इन दो बड़ी उपलब्धि के साथ वे बहुत खुश थीं और कहा कि अगर मैं नॉट आउट रहती, तो और भी ज़्यादा खुशी होती। इस वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से अब तक 11 कैच छोड़े गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत को सच में बेहतर खेलने की ज़रूरत है। उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। लॉर्ड्स का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ है और मौजूदा हालात को देखते हुए, सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए यह भारत के लिए एक तरह से नॉकआउट मैच होगा। हालाँकि, अगर बांग्लादेश अगले मैच में दक्षिण अफ़्रीका को हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत का मुकाबला 'करो या मरो' वाला नहीं रहेगा। एक और बड़ी ख़ास बात ये है कि भारत ने टूर्नामेंट में अपने सिर्फ़ 4 मैच ही खेले हैं और भारत ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी समेत अपनी पूरी टीम का इस्तेमाल कर लिया है। तब भी टीम सही कॉम्बिनेशन की तलाश ही कर रही है। जो काम वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही हो जाना चाहिए था , वह वर्ल्ड कप के मैचों में भी चल रहा है। एक ख़ास उपलब्धि ये है कि इस मैच में लिए 2 विकेट के साथ श्री चरानी के नाम अब एक ही महिला T20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आ गया है और वह ऑल-टाइम लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। अमेलिया केर - 15 श्रबसोल - 13 मेगन शूट - 13 मलाबा - 12 श्री चरणी - 12
Hi @TeamYouTube, my channel Sumit Sports was terminated for Spam, Deceptive Practices & Scams. I use original cricket commentary with my own voice and do not stream TV broadcast audio/video. The channel was previously reinstated after review in January. Please request a final human review. Case ID: 5-3299000041402. Thank you.