हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।
चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्।
प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।
॥सुंदर कांड॥
भाई अक्षय कुमार के वध का समाचार सुन मेघनाद क्रोध से युद्धभूमि की ओर चला। भयानक योद्धा को आते देख हनुमानजी भी गर्जना कर उसके स्वागत को तैयार हो गए।
#RamCharitManas#SundarKand#JaiShriRam
माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
मात्र 18 वर्ष की आयु में मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी का त्याग सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की प्रेरणा देता रहेगा।
#खुदीरामबोस#राष्ट्रप्रथम
श्रावण शिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो।
हर हर महादेव! 🔱🕉️
#श्रावणशिवरात्रि#महादेव#हरहरमहादेव#शिवभक्ति
॥सुंदर कांड॥
सुत-वध सुनि रावण क्रोधित हुआ और बलवान मेघनाद को भेजा। आदेश दिया—कपि को मारना नहीं, बाँधकर लाना है, ताकि जाना जा सके कि वह कहाँ का है।
🚩 जय श्री राम 🚩
#RamCharitManas#SundarKand#JaiShriRam
🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!
9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान एवं एकता की भावना को सशक्त करें।
आइए, तिरंगे के रंगों में भारत की एकता व अखंडता का उत्सव मनाएँ।
#HarGharTiranga#IndependenceDay2026
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
भारतीय परंपराओं में कुछ यात्राएं धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं होतीं, अपितु वे समाज, संस्कृति, अनुशासन एवं लोकजीवन की जीवंत पाठशाला भी बन जाती हैं। श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा ऐसी ही एक अनुपम परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र से जोड़ती है।
प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा सम्मानपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। व्यवस्थित शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सकीय सहायता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी के माध्यम से यात्रा को सुचारु बनाया गया है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं। पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं तथा प्लास्टिक-मुक्त जीवन का संकल्प लें। यदि मार्ग में एंबुलेंस अथवा विद्यालय वाहन जा रहा हो, तो उसे प्राथमिकता दें। हमारी छोटी-सी सजगता किसी के लिए बड़ी सहायता बन सकती है।
शक्ति, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक ‘शेर’ का संरक्षण जैव-विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन की रक्षा है।
‘विश्व शेर दिवस’ पर इस वन्यजीव के संरक्षण का संकल्प लें और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्रकृति सुनिश्चित करें।
#WorldLionDay#SaveLions#WildlifeConservation#Biodiversity
‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की वर्षगांठ पर सभी अमर क्रांतिवीरों को विनम्र नमन।
उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है, जो सदैव ‘देश प्रथम’ की भावना को प्रेरित करता रहेगा।
#काकोरीकांड#क्रांतिवीर#देशप्रथम
॥सुंदर कांड॥
हनुमानजी ने राक्षसों में कुछ का वध किया, कुछ को मसल डाला और कुछ को पकड़कर धूल में मिला दिया। भयभीत राक्षस रावण के पास जाकर बोले—“प्रभु! यह वानर अत्यंत बलवान है।”
#RamCharitManas#SundarKand#JaiShriRam
भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की वर्षगांठ पर माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि। ‘करो या मरो’ का उद्घोष करने वाले वीरों का त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
#भारतछोड़ोआंदोलन#अगस्तक्रांति
॥सुंदर कांड॥
अक्षयकुमार को असंख्य योद्धाओं सहित आता देख हनुमानजी ने वृक्ष हाथ में लेकर ललकारा और महागर्जना करते हुए उसका संहार किया।
यह वीरता, साहस और धर्मबल की अद्भुत अभिव्यक्ति है। 🚩
#RamCharitManas#SundarKand
रावण ने अनेक योद्धा भेजे, पर श्रीहनुमान जी की गर्जना से रणभूमि गूँज उठी। उन्होंने अधिकांश राक्षसों का संहार कर दिया, शेष अधमरे होकर भयभीत अवस्था में भाग निकले।
#RamCharitManas#SundarKand#Hanuman#JaiShriRam
मानवता, सेवा और करुणा के प्रतीक, सिख पंथ के आठवें गुरु ‘बाला प्रीतम’ श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन।
निःस्वार्थ सेवा, दया और जनकल्याण का उनका संदेश युगों-युगों तक मानवता का पथ आलोकित करता रहेगा।
#GuruHarkrishanSahib#PrakashParv#Seva
7 अगस्त 1941 को भारत ने अपने महान साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव Rabindranath Tagore को खो दिया। भारतीय संस्कृति को विश्वपटल पर प्रतिष्ठित करने और पूर्व-पश्चिम के सांस्कृतिक सेतु बनने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
#RabindranathTagore#Gurudev#Punyatithi
Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.
Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.
Don’t forget to use #NationalHandloomDay.