आप सभी को #दीपा��ली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। 🙏���
#Dipawali #HappyDiwali2026
🪔 नरक चतुर्दशी / रूप चौदस की शुभकामनाएँ! 🪔
दीपक का प्रकाश हर अंधेरे को दूर करे,
माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहे।
रूप और गुणों से आपका जीवन समृद्ध हो,
यही हमारी ओर से आपके लिए म��गलकामना है! 🙏
समस्त इष्ट-मित्रों और परिवारजनों को छोटी दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ। 🌟
पता ही नहीं चलता कि बेटियाँ कब इतनी बड़ी हो जाती हैं, कब उनकी छोटी-छोटी इच्छाएँ बड़े सपनों में बदल जाती हैं और कब वे उन सपनों को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ने लगती हैं।
मेरी सिद्धि को आज अपने लक्ष्य क��� ओर बढ़ते देखकर मेरे मन में गर्व और भावुकता का अनमोल एहसास है। डॉक्टर बनने का उसका सपना, उसकी मेहनत और उसका समर्पण एक पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी है।
ईश्वर तुम्हें जीवन में हर ऊँचाई प्राप्त करने की शक्ति दे। तुम एक सफल ��ॉक्टर ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और दयालु इंसान भी बनो।
मेरी प्यारी सिद्धि, तुम्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ और अनंत आशीर्वाद। तुम्हारी हर उड़ान पर पापा को सदैव गर्व रहेगा।
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरोला में जनपद सदस्य श्री दातार सिंह जी के ताऊजी एवं श्री शिवराज सिंह जी तथा श्री लक्ष्मण सिंह जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भजन सिंह जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है।
आज मंत्रालय (वल्लभ भवन) में अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग श्री मनीष रस्तोगी जी से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित विभिन्न वित्तीय मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
हम सभी का संयुक्त प्रयास है कि नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए।
आज से प्रारंभ हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर पूजनीय पितृजनों को सादर नमन करता हूंहमारे पितरों की स्मृतियाँ एवं उनके आदर्श सदैव हमारे संस्कारों में जीवंत हैं और हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी पर पितरों की प्रसन्नता और पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहे, यही मंगलकामना है
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा ���ी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती @KrishnaGaurBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।
एक राष्ट्र, एक विधान' की ऐतिहासिक सिद्धि
आज ही के दिन, 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A को समाप्त कर अखंड भारत का संकल्प पूर्ण किया गया था।
समस्त देशवासियों को इस ऐतिहासिक दिन की हार्दिक शु��कामनाएँ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दृढ़ संकल्प शक्ति को नमन।
मैं सौभाग्यशाली रहा कि सदन में मेज थपथपा रहा ��ा। केंद्रीय मंत्री के रूप में संकल्प प्रस्तुत करते समय श्री @AmitShah जी के साथ मैं भी लोकसभा में साक्षी था।