आगे आगे पुलिस पीछे-पीछे हनुमान सेना,
योद्धाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के वाहन के पीछे पीछे RLP कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का ये सिर्फ़ काफ़िला नहीं, अपने लीडर और अपने योद्धाओं के प्रति समर्पण की तस्वीर है
हर गाड़ी बता रही हैं साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे
@hanumanbeniwal ✌🏻🦁
कुचामन में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे RLP कार्यकर्ताओं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पुलिस बल का प्रयोग करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान की जनता इसका जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी। पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित एवं पार्टी विशेष से प्रेरित लग रही है जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य सत्ता की लाठी और गोली से डरने वाले नहीं है |
मत छेड़ उस तूफान को जो अन्याय के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।
हनुमान की सेना खामोश जरूर रहती है।
लेकिन जब बोलती है तो सत्ता की नींव हिल जाती है।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
लोसल में छोटे भाई राजवीर जाखड़ के नवीन प्रतिष्ठान होटल गोल्डन प्लेस के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुआ।
इस दौरान धोद के पूर्व विधायक कॉमरेड पेमाराम जी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
27 मई को जयपुर में हजारों साधु संतो के साथ साथ उनके लाखों भक्त भी चलेंगे......
जब गोली खाने की बात आएगी तो साधु संतो को पीछे कर देंगे और सबसे आगे हम खड़े होंगे- @hanumanbeniwal
पाली जिले के ग्राम धुंधला में आयोजित परम आराध्य,सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व आयोजकों ने भव्य स्वागत किया |
@RLPINDIAorg
जब नाम ही विजय है तो हारेगा कैसे 🙏🙌
साउथ में एक्टर को भगवान के तौर पर पूजा जाता है तभी तो मात्र 2 साल पुरानी पार्टी अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
Vijay नाम आज पूरे हिंदुस्तान में छा रहा है....
#electionresult2026
आज जयपुर में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सिवाना श्री गोपाराम जी मेघवाल के सुपुत्र IRS श्री पूरण मेघवाल के सगाई समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपत्ति को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवजीवन प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
@GoparamINC
आदरणीय सचिन पायलट जी के सीकर आगमन पर पलसाना टोल प्लाजा पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, आप सभी युवा साथी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचे।
दिनांक 2 मई 2026
समय दोपहर 12:00 बजे
@SachinPilot
मैं रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw
,रेल राज्य मंत्री श्री @RavneetBittu व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp का ध्यान जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आसलपुर–जोबनेर रेलवे फाटक के हर रोज घंटों तक बंद रहने की वजह से आम -जन को हो रही भारी परेशानी की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं, इस रेलवे फाटक का ऐसे बंद होना अब सिर्फ “परेशानी” नहीं, बल्कि जनता के साथ बड़ा अन्याय है । इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता,विशेषकर जहां यह रेलवे फाटक है,वहां आस - पास के गांवों के लोग कई वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करते आ रहे है और हर बार उन्हें इस रेलवे फाटक पर ROB बनाने का झूठा आश्वासन दे दिया जाता है | मेरा रेल मंत्री जी,रेल राज्य मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से प्रश्न है कि क्या यही आपका विकास है जहां लोगों को हर रोज घंटों तक लंबे जाम में खड़ा रहना पड़े ? क्या यही आपका विकास जहां अक्सर फाटक बंद होने से कई जिंदगियां एम्बुलेंस में दम तोड़ देती है ?
एक तरफ अमृत भारत स्टेशन योजना,रेलवे फाटकों पर ROB बनाकर उन्हें मानव रहित बनाने की बड़ी - बड़ी बातें अक्सर रेल मंत्री जी करते है मगर उन्हें जनता की ऐसी प्रमुख समस्याएं ध्यान में नहीं आती | जिस क्षेत्र की जनता लगातार बीजेपी को वोट कर रही है,जो क्षेत्र राजस्थान की राजधानी से महज कुछ दूरी पर स्थित है,बावजूद इसके वहां रेलवे फाटक के हर रोज बार - बार व घंटों तक बंद होने से जो जनता को जिस समस्या का सामना करना पड़ता है वो समस्या बीजेपी के नेताओं को नजर क्यों नहीं आ रही है ?
राजस्थान सरकार ,इस रेलवे फाटक पर शीघ्रता से ROB बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके जल्द से जल्द ROB स्वीकृत करवाने के दिशा में सकारात्मक कदम उठाए अन्यथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आसलपुर - जोबनेर रेलवे क्रॉसिंग पर ROB बनाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी |
@RailMinIndia@NWRailways@GMNWRailway@RajCMO@RajGovOfficial