कुंठित संघी ब्रिगेड अक्सर यह राग अलापती है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए ख़ुद को ही भारत रत्न दे दिया। अब ज़रा इसकी पूरी सच्चाई जानिये।
बात उन दिनों की है जब दुनिया शीत युद्ध के घेरे में थी और तीसरे विश्वयुद्ध खटका हमेशा बना रहता था। उस दौर में विश्व नेता पंडित नेहरू 13 जुलाई, 1955 को तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) और यूरोपीय देशों के सफल दौरे से भारत लौटे. वैश्विक मामलों में भारत की बड़ी भूमिका को स्थापित करने की प्रधानमंत्री की कोशिशों को उस यात्रा के दौरान व्यापक समर्थन भी मिला. उसका नतीजा यह हुआ कि वह यात्रा काफी चर्चित रही.
इसी कारण जब पंडित नेहरू स्वदेश लौटे तो राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनको रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे. नेहरू के स्वागत के लिए जबर्दस्त भीड़ भी दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गई थी. नतीजतन नेहरू ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष एक छोटा सा भाषण भी दिया.
उसके बाद 15 जुलाई, 1955 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन में एक विशेष भोज का आयोजन किया. नेहरूजी को भोज में आमंत्रित किया गया। भोज का कार्यक्रम गरिमा और उत्साह के साथ चल रहा था तभी अचानक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की कि वे पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं।
नेहरूजी के लिए यह बेहद चौंकाने वाली बात थी। क्योंकि उनकी सरकार ने इस तरह की कोई सिफ़ारिश राष्ट्रपति को नहीं भेजी थी। भारत रत्न देने के लिए जो भी औपचारिक प्रक्रिया है उसमें नेहरु जी का नाम कहीं नहीं था।
दो दिन पहले प्रोटोकॉल तोड़कर पंडित नेहरू को एयरपोर्ट पर रिसीव करने वाले राजेंद्र प्रसाद ने एक बार फिर प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का फ़ैसला किया था।
16 जुलाई, 1955 की द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में इस घटनाक्रम का ज़िक्र है। उसमें बताया गया कि किस तरह इस फैसले को आयोजन से पहले गुप्त रखा गया. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति ने खुद ही स्वीकार किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री या कैबिनेट की सलाह या सुझाव के बिना खुद ही पंडित नेहरू को यह सम्मान देने की घोषणा की.
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जानते थे कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता हैं, दुनिया में महात्मा गांधी के बाद शांति के सबसे बड़े मसीहा हैं और देश की सेवा के लिए उन्होंने 10 साल जेल में बिताए हैं। जिस व्यक्ति को स्वयं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'हिंद का जवाहर" अर्थात 'भारत रत्न" कहा हो, उसे भारत रत्न देना महज औपचारिकता थी। अंग्रेजों के संघी मुखबिर इस सच्चाई को नहीं पचा पाएंगे।
जिस कुर्सी के लिए लोग पूरी जिंदगी राजनीति करते हैं, सोनिया गांधी ने वह कुर्सी ठुकरा दी...
इसलिए मैं कहता हूं सोनिया गांधी होना आसान नहीं है!
2004 में कांग्रेस चुनाव जीतकर सत्ता में लौटी थी। प्रधानमंत्री की कुर्सी सोनिया गांधी के सामने थी। पार्टी चाहती थी कि वह प्रधानमंत्री बनें। देश की निगाहें उनके फैसले पर थीं।
लेकिन सोनिया गांधी ने कुछ और ही तय कर रखा था।
अपनी आत्मकथा Belonging में उन्होंने उस ऐतिहासिक फैसले के पीछे की कहानी लिखी है।
उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले ही राहुल और प्रियंका से इस विषय पर उनकी बातचीत हुई थी। दोनों नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें। इंदिरा गांधी की हत्या और राजीव गांधी को खोने का दर्द उनका परिवार पहले ही झेल चुका था। प्रधानमंत्री पद उनके लिए खतरे की आशंकाओं से भी जुड़ा था।
लेकिन उनका फैसला सिर्फ पारिवारिक भावनाओं तक सीमित नहीं था। वह जानती थीं कि चुनाव के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा विपक्ष को मुद्दा दे सकता है। उन्होंने अपने विचार अपने तक रखे और पार्टी की एकजुटता को प्राथमिकता दी।
जब प्रधानमंत्री बनने का अवसर आया, तो उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को देश की बागडोर सौंप दी।
जरा सोचिए, जिस पद को पाने के लिए लोग अपनी पूरी राजनीतिक जिंदगी लगा देते हैं, उसे सामने पाकर छोड़ देना कितना बड़ा फैसला होगा!
सोनिया गांधी ने बताया कि राजनीति सिर्फ सत्ता हासिल करने का नाम नहीं है। पार्टी को एकजुट रखना, देश के व्यापक हित को प्राथमिकता देना और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठना भी नेतृत्व है।
सत्ता हासिल करने वाले इतिहास में बहुत मिलेंगे, लेकिन सत्ता सामने होने के बावजूद उसका त्याग करने वाले विरले होते हैं।
सोनिया गांधी का 2004 का फैसला भारतीय राजनीति के इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
#Soniya_Gandhi #घोरकलजुग
मेरा भारत सरकार से सविनय निवेदन है
हॉस्पिटल के बाहर की दवाईयों की दुकान बंद करा कर पटाखों की दुकान खुलवाई जाये और हर मरीज के बिस्तर के पास अनार फुलझड़ी जलाने की व्यवस्था संसूचित की जाए ।
क्योंकि
पटाखे जलाने से बीमारियाँ ठीक हो सकती हैं -BJP की टॉलीगंज MLA पापिया अधिकारी
पाकिस्तान का जन्मा लाल कृष्ण आडवाणी आज तक राम लल्ला का दर्शन करने इसलिए नहीं गए, क्योंकि बाबरी विध्वंस के दिन को वो आज भी सबसे दुखद दिन मानते हैं।
2000 में NDTV में प्रणव रॉय और 2005 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया था। उन्होंने इस घटना पर अफसोस भी जताया था। आज खड़गे साहब के ईद वाले बयान पर संघी रोष दिखा रहे।
वक्त बदलता है, राजनीतिक परिस्थितियाँ बदलती हैं और बयानों के मायने भी बदल जाते हैं। लेकिन इतिहास के दर्ज बयान अपनी जगह बने रहते हैं।
पटाखे फोड़कर धुआं धुआं करने करवाने के बाद BJP नेता अब इस कदर बेशर्मी पर उतारू हैं कि सारा ठीकरा किसानों पर फोड़ रहे हैं।
कल पराली ज्यादा जलाई गई है, कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
दिया मिर्ज़ा की ओर से पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने का वीडियो डिलीट करने के बाद, दो दिन में मुंबई में लगी आग को देखने के बाद अब मुंबई की महापौर खुद वीडियो बनाकर लोगों से पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने कह रही हैं..
मैं 50 चुनाव हार जाऊं या 500 चुनाव हार जाऊं,
लेकिन मैं हिंदू मुस्लिम को बांटकर, झूठ फैलाकर और दंगे भड़काकर चुनाव नहीं जीतना चाहूंगा।
~ राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष 🔥🔥🔥