दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है
कल तक एमबीबीएस में प्रवेश के लिए मारामारी थी। किसी भी हाल में और किसी भी कीमत पर एडमिशन होना चाहिए, यही चलता था। एडमिशन हो गया, समझो जिंदगी बन गई। आज ऐसा लग रहा है, MBBS का हाल भी B. Tech और B. Ed. जैसा होने वाला हैं राजस्थान के 8 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज जिनकी फीस भी 20 लाख के आसपास हैं उसके बाद भी उनकी बड़ी संख्या में सीटें 3 काउंसलिंग के बाद भी खाली हैं।
अभी 15 दिन पहले केरलम में डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। उनको 25-30 हजार से ज्यादा कोई भी प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं दें रहा है। वैसे भी अगले 15-20 साल में 95% कॉलेज जो अभी चल रहे हैं, उनका कोई काम नहीं रह जायेगा। इसलिए जिनके बच्चे 7-8 साल के हैं वो ज्यादा लोड न लें। बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे और क्या पढ़ाएंगे, मस्त रहो। दुनिया भयानक तेजी से बदल रही है। 15-20 साल में सबकुछ बदल जाएगा।
बदलाव का आनंद लो
राजस्थान के बाड़मेर जिले के जैसार गांव में बोर्ड परीक्षा के दौरान 12वीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण कर उसके नाखून उखाड़ना, दांत तोड़ना और उसके साथ गंभीर मारपीट करना अत्यंत निंदनीय एवं चिंताजनक घटना है। यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न करती है।
शिक्षा का वातावरण भयमुक्त होना चाहिए, लेकिन यदि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में छात्र स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो यह शासन - प्रशासन के साथ पूरे समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मेरा यह प्रश्न है कि जब बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्र ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है ?
वर्तमान में राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है तथा शीघ्र ही प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा भी प्रस्तावित है,इसके बावजूद जोधपुर, बाड़मेर, फलोदी सहित कई जिलों में बढ़ती अपराध की घटनाएँ अत्यंत चिंता का विषय हैं।
मेरी सरकार से मांग है कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम से कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा घटना के समय विद्यालय में मौजूद स्टाफ की भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जो स्टाफ ऐसी घटना के समय मूकदर्शक बनकर खड़े रहे उन्हें भी कड़ा सबक मिले ,साथ ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और जंगलराज की स्थिति को देखते हुए सरकार को स्कूलों,विशेषकर बालिका स्कूलों में भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए |
@RajCMO@PoliceRajasthan
शिक्षा के लिए 21 हजार करोड़ का दान
मूलतः रींगस (सीकर ) के रहने वाले दुनिया में मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप' के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने जीवन की सारी कमाई का 75% शैक्षणिक कार्यों के लिए दान करने का ऐलान किया है। किसी भी भारतीय के द्वारा दान की जाने वाली यह सबसे बड़ी रकम होगी। अनिल अग्रवाल के पूर्वज रींगस से बिहार चले गए थे और अनिल ने अवसरों की पहचान करके दुनिया भर में अपने व्यापार को जमाया। आज उनका नाम दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल होता है। उदयपुर में हिंदुस्तान जिंक से लेकर बाड़मेर में केयर्न वेदांता तक उनके ही उपक्रम हैं।
यह गौरतलब है कि अनिल अग्रवाल ने खुद उच्च शिक्षा हासिल नहीं की लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और विरासत में मिली व्यापारिक सूझ-बूझ से उन्होंने बड़े से बड़े सौदे किए। अनिल अग्रवाल लंदन में रहते हैं लेकिन राजस्थान से उनका जुड़ाव निरंतर बना रहता है। उनके बेहतरीन विचारों, खास तौर से मां को लेकर उनके मर्मस्पर्शी विचारों और हमारी परंपराओं को लेकर उनके सजगता के लिए मैं उन्हें फॉलो करता हूं।
@AnilAgarwal_Ved
बिग ब्रेकिंग:
1) सलमान ख़ान पहुचे अपनी शूटिंग पे।
2) डॉक्टर त्रेहन पहुचे अपने मेदांता अस्पताल में ।
3) एलन मस्क पहुचा ट्विटर के ऑफिस में ।
4) आजतक का पत्रकार पहुचा आजतक के स्टूडियो में ।
5) दुर्गेश नाई पहुचा अपने सलून वहाँ पहुँच के उसने काटे बाल , साथ में खखोरी फ्री ।
6)हलवाई ने बनाई कलाकंद ।
7)मोची ने सिल दिए जूते ।
8)सब्जी वाले ने बेची सब्ज़ी
9)आइसक्रीम वाले ने बेची आइसक्रीम ।
10)पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने पेट्रोल भर ,
11)होटल वाले ने चाय पिलाई ,
12)बेकरी वाले ने केक बनाया ,
13 ) मछली आज फिर तैरती पाई गई ।
14 ) नेताओं ने आज फिर वादे पूरे नहीं किए ।
15) मीडिया ने आज फिर से की ग़ुलामी ।
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये
श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
ॐ हनुमते नमः
#Normalisation_बंद_करो को राजस्थान के पशु परिचारक एग्जाम के बाद स्टूडेंट्स इस ट्रेंड को चला रहे हैं। एग्जाम अलग-अलग सेशन में होने की वजह से नॉर्मलाइज़ेशन के प्रोसेस पर सवाल उठ रहे हैं। स्टूडेंट्स को लगता है कि ये सिस्टम पारदर्शी नहीं है और सेशन-वाइज़ कठिनाई को ठीक से एडजस्ट नहीं किया जा रहा।
Normalisation इस तरह से हर परीक्षा में दिक्कते क्यो खड़ा कर रहा है ?
चाहे ssc हो JE हो या state exams
पशु परिचर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन से योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। हमारी मांग है कि नॉर्मलाइजेशन बंद करे और परिणाम दोबारा जारी किया जाए, ताकि सभी को उनका हक मिल सके।
#पशु_परिचर_परिणाम_वापस_निकालो@alokrajRSSB@manojmeena@SantoshBishnoi _#पशु_परिचर_परिणाम_वापस_निकालो
पशु परिचर परिणाम में मेहनती बेरोजगारों के साथ अन्याय हुआ है सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
सरकार से निवेदन है कि नॉर्मलाइजेशन से जो बेरोजगारों की दृष्टि से गलत परिणाम सामने आ रहे हैं है इसके कमेटी बनाकर गहनता से जांच करके इस समस्या से निजात दिलायें।
#पशु_परिचर_परिणाम_वापस_निकालो