छात्रों की बात.....छात्रों के साथ
झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों,
जोहार!
मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि संवाद से ही सुधार आते हैं और संवाद आपकी भागीदारी के बिना अधूरा है।
झारखंड के लाखों युवाओं के सपने हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब कोई छात्र वर्षों तक मेहनत करता है, तो उसके साथ केवल उसका भविष्य ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। इसलिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
सभी जानते हैं कि वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आयोग और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अपेक्षित मजबूती नहीं मिल सकी। हमारी सरकार ने समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय उन्हें स्वीकार किया और एक-एक कर सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू किए।
राज्य गठन के बाद पहली बार हमारी सरकार ने JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई नियमावली तैयार की। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर कठोर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त कानूनी व्यवस्था भी लागू की गई। यह कानून झारखंड के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए बनाया गया। उस समय इस पर अनेक प्रकार की आलोचनाएँ भी हुईं, लेकिन हमारा विश्वास था और आज भी है कि ईमानदार विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं।
आज देश के अनेक राज्यों को भी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में हमारा प्रयास है कि झारखंड केवल समस्याओं की चर्चा न करे, बल्कि समाधान का रास्ता भी दिखाए।
हम झारखंडी हैं। हमारे पूर्वजों ने हमें कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना सिखाया है। हमने मिलकर कोरोना जैसी बड़ी चुनौती का सामना किया। उसी आत्मविश्वास के साथ मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से झारखंड परीक्षा सुधार के क्षेत्र में भी एक नई मिसाल कायम करेगा।
हमारी सरकार का प्रयास है कि झारखंड के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और अवसर मिले। इसी उद्देश्य से नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। झारखंडी फर्स्ट की भावना के साथ हम स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा और उनके लिए अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज 25 वर्ष का झारखंड एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। यह केवल सरकार की यात्रा नहीं, बल्कि हम सभी झारखंडवासियों की साझा यात्रा है। इस यात्रा को सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की होगी।
साथियों,
हम परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा केवल सरकार अकेले नहीं कर सकती। इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण भागीदार आप हैं। इसी उद्देश्य से हमने "छात्रों की बात - छात्रों के साथ" अभियान प्रारंभ किया है।
मैं झारखंड के प्रत्येक जिले, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान और प्रत्येक छात्र-छात्राओं से आग्रह करता हूँ कि खुलकर अपने सुझाव दीजिए -
📌परीक्षा प्रणाली में क्या-क्या कमी दिखाई देती है, हमें बताइए।
📌यदि आपके पास कोई बेहतर व्यवस्था का सुझाव है, उसे साझा कीजिए।
📌यदि आपने किसी समस्या का सामना किया है, उसका अनुभव लिखिए।
📌यदि आपके पास कोई नया समाधान है, उसे हमारे साथ साझा कीजिए।
आपके प्रत्येक सुझाव का अध्ययन किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा और जहाँ भी संभव होगा, उन्हें नियमों एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप तय समय सीमा के अन्दर लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
क्योंकि यह केवल परीक्षा सुधार का विषय नहीं है। यह झारखंड के युवाओं के विश्वास का, लाखों परिवारों के सपनों का, राज्य के भविष्य का विषय है।
मैं आप सभी युवा साथियों से आग्रह करता हूँ कि इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें और अपने सुझाव नीचे दिए गए पोर्टल पर अवश्य दर्ज करें—
https://t.co/1Tf2OisNV9
आइए, हम सब मिलकर ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएं जिस पर हर छात्र गर्व कर सके और भरोसा कर सके।
जोहार!
ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुडदड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के स्लॉट बुक कर चुके आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं लर्नर लाइसेंस परीक्षा संपन्न कराई गई।
जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। ईचागढ़ एवं चौका थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन निरीक्षण अभियान के दौरान लगभग 48,300 घनफीट अवैध बालू भंडारण जब्त किया गया तथा बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर खनिज का परिवहन कर रहे एक वाहन को भी
माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं।
हूल दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू पार्क स्थित अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू तथा समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
🌾 वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
पंडरा पंचायत में आयोजित ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदन सृजन शिविर में किसानों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण निपटान तथा कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
@DCseraikella के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक द्वारा गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी शराब दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, विक्रय अभिलेख, मूल्य सूची एवं विभागीय प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अभिलेख एवं विक्रय व्यवस्था नियमानुसार पाई गई। साथ ही दुकान प्रबंधन को
समाहरणालय स्थित राजस्व, भू-अर्जन, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, नजारत, निर्वाचन, सामान्य प्रशासन, समाज कल्याण, कल्याण एवं परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं सभागार का औचक निरीक्षण कर नगरपालिका (आम) निर्वाचन तथा कार्यालयीय कार्यों के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
आवश्यक सूचना
=============
होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है। मास्टरशीट प्रकाशन, दावा-आपत्ति एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम नियमानुसार पृथक से जारी किया जाएगा।
अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना को ही प्रामाणिक मानें।
समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
गणतंत्र दिवस–2026 को आयोजित होने वाली मुख्य परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में @sp_saraikela की उपस्थिति में किया गया।
पूर्वाभ्यास में सम्मिलित सभी प्लाटूनों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु
समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थानीय युवाओं को रिक्त पदों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार–स्वरोजगार से जोड़ने, श्रमिक पंजीकरण सुनिश्चित
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा उन्हें मौके पर हेलमेट प्रदान किया गया।
#RoadSafetyMonth2026@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@prdjharkhand
It is a privilege to present, in Hindi, the martial arts journey of Power Star @PawanKalyan Garu, Deputy Chief Minister of Andhra Pradesh, through my voice. I extend my heartfelt congratulations to him on his martial arts journey and the international recognition he has achieved in the field of martial arts.
@PKCWoffl
#PKMartialArtsJourney
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत एन.आर. स्कूल, सरायकेला में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा, नशामुक्त एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कांड्रा–सरायकेला मार्ग के दुगनी में ड्राइवर एवं कंडक्टरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
स्वस्थ दृष्टि, सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों का पालन—यही सड़क सुरक्षा का मूल मंत्र है।
साथ ही, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, नुक्कड़
1 year of #Fateh 🤍
My most special film till date.
Grateful for every memory, every lesson, and all the love you gave it.
Thank you for standing by me.
Back to work now — the next one awaits. 🙏