"हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल हैं भारतीय जनता पार्टी के उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जायें। अगर 120 सीट नहीं दे रहें तो उनके समाज का अपमान कर रहे हैं, चौधरी चरण सिंह जी का अपमान कर रहे हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
मेरा जन्म अयोध्या में हुआ हैं, मैं पैदायशी रामभक्त हूं।
मैं पढ़ता था तब भी सभी मंदिरों में जाता था, अब भी सरयू स्नान व पूजा करता हूं।
भगवान राम तो सदियों से हैं।
भाजपा ने तो राम के नाम पर सिर्फ राजनीति व व्यापार किया है, अयोध्या की जनता ने उन्हें सबक सिखाया।
#Ayodhya
"भारतीय जनता पार्टी ना नौजवानों की है, ना किसानों की है। ये केवल पूंजीपतियों की पार्टी है और उनकी मदद करती है।"
- राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी, फिरोजाबाद
शुक्रिया मैनपुरी की जनता इतना प्यार विश्वास और सम्मान देने के लिए🙏
सदैव श्री अखिलेश यादव जी और उनका परिवार श्रद्धेय नेता जी की भांति मैनपुरी का ख्याल रखेंगे और मैनपुरी के विकास में योगदान देंगे
पूरी मैनपुरी को सदैव श्रद्धेय नेता जी ने अपना परिवार माना ,कभी किसी से भेदभाव नहीं किया ,उसी तरह से श्री अखिलेश यादव जी और उनका परिवार सदैव समस्त मैनपुरी को अपना परिवार मानते हैं और मानते रहेंगे
मैं आपसे अपील करता हूं कि आइए हम साथ में प्रगति और समृद्धि की यात्रा की ओर अग्रसर हों। साथ में, हम बदायूं को एक मॉडल निर्वाचन क्षेत्र बनाएं जो पूरे देश के लिए एक मिसाल स्थापित करे।
चुनाव के दिन, एक उज्ज्वल कल के लिए मतदान ज़रूर करें।
आपका,
आदित्य यादव
#लोकसभाचुनाव2024
मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी कुँवर सर्वेश सिंह जी का निधन एक दुखद समाचार है। एक सहृदय राजनीतिज्ञ के रूप में वे हमेशा याद किये जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।
इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के पीछे किसके निर्देश हैं।
#केजरीवाल_को_Insulin_दो
#नहीं_चाहिए_भाजपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृृति से प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी उ0 प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में श्री मौहम्मद तस्लीम निवासी टी-46 सेक्टर-12 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर एवं श्री पंकज श्रीवास्तव निवासी भठवा वार्ड टाउन एरिया सलेमपुर जनपद देवरिया को प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। इनके अतिरिक्त श्री सत्यदेव यादव निवासी ग्राम छपिया पोस्ट पिपरा उत्तर पट्टी विधान सभा भाटपार रानी जनपद देवरिया को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा जताते हुए समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सिधौली, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी, मलिहाबाद के प्रधानों, बीडीसी और पंचायत सदस्यों के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। विश्वकर्मा सेवा समिति उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।
सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द सिंह पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र तथा सी.एल. वर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उदयवीर सिंह पूर्व एम.एल.सी एवं विकास यादव इस अवसर पर उपस्थित रहे।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वश्री रामपाल भार्गव पूर्व उपविजेता प्रत्याशी नगर पंचायत, मुकेश पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पंकज पाल सदस्य बीजेपी सभी सिधौली सीतापुर, योगेन्द्र रावत पूर्व उपविजेता जिला पंचायत सदस्य, जितेन्द्र पाल प्रधान दुलारमऊ, सुरेश पाल पूर्व प्रधान सरथुवा, विजय पाल पूर्व उपविजेता प्रधान धर्मावतखेड़ा सभी मोहनलालगंज लखनऊ, दिनेश पाल पूर्व प्रधान हसनपुर खेवली, रामनरेश पाल प्रधान पिपरसण्ड, विनोद कुमार धिमान बीडीसी सरसवां सभी सरोजनीनगर लखनऊ, राजकुमार पाल पूर्व प्रधान टिकारी, अमरपाल बूथ अध्यक्ष बीजेपी, संजय पाल सक्रिय सदस्य बीजेपी सभी बीकेटी लखनऊ, नन्दू विश्वकर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गुरूप्रसाद पाल पूर्व संगठन मंत्री बीजेपी, शिवकुमार पाल सक्रिय सदस्य बीजेपी, दिनेश पाल प्रधान खडसरा, मेवालाल पाल पूर्व प्रत्याशी बीडीसी सभी मलिहाबाद लखनऊ, काशी प्रसाद विश्वकर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वकर्मा सेवा समिति उ0प्र0 मोहनलालगंज, एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा बीजेपी, कृष्णा भारती बीजेपी, मनोज रावत सभी सरोजनीनगर लखनऊ, दीपू सिंह यादव, एवं दिलीप यादव सिधौली सीतापुर, सुरेश राजपूत मलिहाबाद, विशाल भार्गव, मनोज राजपूत, विपिन रावत, संजय यादव, अनुराग यादव, आलोक वर्मा, मोहम्मद सिराज, सुरेन्द्र यादव सभी सिधौली सीतापुर आदि के साथ उनके सैकड़ों साथी भी थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता