युवा बेरोजगारों के विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोला है l
और आज सीएमओ के वार्ता के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया और अब केवल युवा बेरोजगारों विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी से मुलाकात करेंगे l
यदि युवा बेरोजगारों की मांगों को सरकार अनदेखी करती है
तो गंभीर परिणाम कांग्रेस सरकार को चुनावो भुगतना पड़ेगा l
क्योंकि इस बार चुनावो में युवाओं की बड़ी भूमिका रहेगी और जीत की चाबी युवाओं के पास रहेगी l
युवा बेरोजगारों की निम्नलिखित मांगों को लेकर आज राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है -
- *नई 1 लाख भर्तियों का विभाग *वर्गीकरण,विज्ञप्ति और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए*
- सेकंड ग्रेड विषेश शिक्षकों की भर्ती 2000 पदों पर निकाली जाए l
- अध्यापक भर्ती लेवल 2,वरिष्ठ अध्यापक व स्कूल व्याख्याता तथा पीटीआई भर्ती सहित अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता से पहले की जाए l
- पंचायती राज jen भर्ती के नियम संशोधन जल्द से जल्द किए जाए
और भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी की जाए l
- रीट अध्यापक भर्ती 2016 साइंस मैथ की 494 पदों पर एक और सूची जारी की जाए l
- *रीट पात्रता परीक्षा की तिथि व विज्ञप्ति जारी की जाए* l
- सामान्य शिक्षा विभाग में नई कंप्यूटर अनुदेशक,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए l
- अध्यापक भर्ती में लेवल 2 में 4500 पदों को वापस जोड़ा जाए l
और अध्यापक भर्ती में ज्वाइन करके त्यागपत्र देने वाले अभ्यर्थियों के पदों पर एक और सूची जारी करने का प्रावधान किया जाए l
- आईटीआई कनिष्ठ अनुदेशक, एसआई और संस्कृत शिक्षा विभाग की अध्यापक भर्ती कंप्यूटर अनुदेशक,लाइब्रेरियन,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए l
- फायरमैन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए l
- आजीविका विभाग की व्यक्ति संदर्भ पशु संदर्भ अभ्यर्थियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए l
- अध्यापक भर्ती लेवल 1 के रिक्त पदों पर एक और सूची जल्द से जल्द जारी की जाए l
- वनरक्षक,BCI 610, MVSI भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी करके चयनितो नियुक्ति दी जाए
- आरपीएससी कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में गुड एकेडमी नियम हटाया जाए l
- पशु चिकित्सक भर्ती,AAO भर्ती का साक्षात्कार जल्द से जल्द करवाए जाए l
- नई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड में पदों की संख्या बढाकर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए l
- बिजली विभाग रोडवेज विभाग की भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द से जल्द जारी की जाए l
- फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट,फर्जी खेल प्रमाण पत्र के खिलाफ सरकार तत्काल कानून लेकर आए और फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें l
- भर्ती परीक्षाओं का पेपर बनाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और उत्तर व प्रश्नों में गलती करने की सजा युवा बेरोजगारो को ना मिले l
बल्कि पेपर बनाने वालों के खिलाफ कानूनी और आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाए l
- कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में शिथिलता दी जाए l
- युवा बेरोजगारों से हुए समझौते की मांगे और युवा बेरोजगार महासम्मेलन की सभी मांगों को पूरा किया जाए l
- आगामी सभी भर्ती परीक्षाए लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाई जाए और मेरिट प्रथा को समाप्त की जाए
- पंचायत राज एलडीसी 2013 और नर्सिंग भर्ती 2013 को पूरी की जाए l
- पशुधन सहायक,पशुपरिचर, सेंट्री इंस्पेक्टर,4th ग्रेड कर्मचारी,एलडीसी, लाइब्रेरियन,पैरामेडिकल संवर्ग की डायलिसिस,ब्लड बैंक,ऑपरेशन थिएटर, कैथ लैब,एंडोस्कोपी ECG इमरजेंसी ट्रॉमा टेक्नोलॉजी l
-CHO भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले युवा बेरोजगारों के साथ न्याय किया जाए l
-राज्य सरकार ने अध्यापक भर्ती में TSP में पद बढ़ाने की घोषणा की थी l
उन पदों को बढ़ाने की घोषणा को सरकार तत्काल पूरा करें l
- रीट 2018 की एक और सूची जारी की जाए l
- पीटीआई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी किया जाए l
पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती 2022 और प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची जारी की जाए
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 में बजट में घोषित 100 पदों को जोड़ा जाए
वर्तमान प्रकियाधिन अध्यापक भर्तीयो को क्रमशः नियुक्ति दो --
पहले स्कूल व्याख्याता (1 ग्रेड) फिर वरिष्ठ अध्यापक (2 ग्रेड) फिर अध्यापक भर्ती तृतीय श्रेणी लेवल 2 (3 ग्रेड) को क्रमशः नियुक्ति दे।
अध्यापक भर्ती तृतीय श्रेणी लेवल 2 के काटे गए 4500 पद वापस जोडों
@Reetu_13@SachinPilot भाई लोगों सचिन पायलट जी की खुद की मांग पूरी नहीं हो रही...वह तुम्हारी मांग क्या पूरी करवाएंगे उल्टा इसका सरकार पर विपरीत प्रभाव पड़ता है... ऐसे इधर-उधर अपनी मांगों के लिए मत घूमो इन मांगों को बस सरकार ही पूरा कर सकती है