देश की जनता के हक, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत, करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नैतिक बल और प्रेरणास्रोत, त्याग, साहस और जनविश्वास के प्रतीक, जननायक श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
अंडमान और निकोबार हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इसके विनाश के खिलाफ हम सभी दृढ़ता से खड़े हैं।
इसलिए हम सबका फर्ज है कि हम अपनी उन प्राकृतिक धरोहरों को बचाकर रखें जो हमें सांसें मुहैया कराती हैं।
मैं अंडमान और निकोबार में प्रकृति व पर्यावरण के विनाश के पूरी तरह खिलाफ हूं।
21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा,देश में कंप्यूटर और सूचना क्रांति के जनक,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
देश के विकास,युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के 21अप्रैल को पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी में पधार रहे हैं।
लेकिन राज.सरकार द्वारा रिफाइनरी भ्रमण के नाम पर सरकारी कर्मचारियों व शिक्षण संस्थानों का उपयोग भीड़ बढ़ाने के लिए करना लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल हैं ।
कल रात्रि प्रशासन का सत्ता के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण हैं कि जोधपुर NSUI के जिला अध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी की गिरफ्तारी जिस तौर तरीके से की गईं उसकी घोर भ्रत्सना करता हूँ। वह उनके तुरंत रिहाई की मांग करता हूँ।
महान समाज सेविका,प्रथम महिला अध्यापिका,नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर नमन।
महिला सशक्तिकरण ओर आपके द्वारा सामाजिक उत्थान में किए गए ऐतिहासिक कार्य और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष सदैव अविस्मरणीय है।
आप हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं।
आप सभी को हमारे लोकप्रिय पर्व शीतला सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रार्थना करता हूँ कि कल्याणकारी माँ शीतला आपको ओर आपके परिवार को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करें ओर सभी रोगों और कष्टों का निवारण करें।
मैं सभी के स्वस्थ और शतायु होने की कामना करता हूं।
जय शीतला मां!
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी की पूज्यमाताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है
दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ
ईश्वर शोकसंतप्त श्री टीकारामजी जूली व परिवारजनों को इस दुःख घड़ी में संबल प्रदान करें
देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारतवासियों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका अविस्मरणीय संघर्ष और अतुल्य बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव उर्जित रखेगा।
!! हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा!!
शीश के दानी बाबा खाटू श्याम जी के लक्खी फाल्गुन मेले के शुभारंभ की समस्त भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा श्याम आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लायें यही कामना है।
#Shree_Shyam#जय_श्री_श्याम
"शौर्य, वीरता और बलिदान के प्रतीक" पुलवामा में कायराना हमले में शहीद हुए भारत माँ के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन् और श्रद्धांजलि।
आपका बलिदान हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा, मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा हम सबको प्रेरित करती है।
#PulwamaAttack#BlackDay
देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 77वें गणतंत्र दिवस की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज का दिन हमें संविधान की उस ताकत की याद दिलाता है, जिसने हमें एक समान, स्वतंत्र और शक्तिशाली लोकतंत्र का नागरिक बनाया।
AICC के कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री अजय माकन जी को जन्मदिवस की हार्दिक एवँ शुभकामनाएं ।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करता हूँ।💐💐
Ajay Maken
विश्व में भारतीय संस्कृति,योग और वेदांत का गौरवमयी परचम लहराने वाले महान योगी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर नमन।
आइए,इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के उच्च आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने का संकल्प लें।
महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्त्रोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए कामना करता हूँ।
Priyanka Gandhi Vadra
नारी शिक्षा के अधिकार के लिए कीचड़,पत्थर व अपमान सहते हुए 18 विद्यालयों की स्थापना करने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका "माता सावित्रीबाई फुले"की जयंती पर नमन।
आपका जीवन केवल एक शिक्षिका का नहीं, बल्कि जातिवादी और नारीशक्ति के दमन के खिलाफ खड़े ऐतिहासिक प्रतिरोध का प्रतीक है!
भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपने अपने दूरदर्शी नेतृत्व,राष्ट्रनिष्ठ सोच,अदम्य साहस से कई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत की नींव रखी।