नशामुक्त रीवा • ख़ुशहाल रीवा🙏
नशामुक्त जनजागरण सद्भावना पदयात्रा
रीवा की पावन धरती से नशामुक्त समाज और स्वस्थ, संस्कारवान राष्ट्र के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान है।
परम पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस योगीरा�� श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस जनजागरण पदयात्रा में आप सभी संतों, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से सादर आह्वान है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें।
आइए, हम संकल्प लें—
नशे को छोड़ेंगे, परिवार को जोड़ेंगे।
स्वस्थ समाज बनाएँगे, संस्कारवान पीढ़ी बनाएँगे।
नशामुक्त रीवा से नशामुक्त मध्यप्रदेश और नशामुक्त भारत की ओर कदम बढ़ाए���गे।
📅 09 सितंबर 2026 | प्रातः 11 बजे
📍 मानस भवन से शिल्पी प्लाजा, रीवा
आयोजक:
भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा–रीवा
🙏 आपका एक कदम—किसी परिवार का भविष्य बचा सकता है।
आइए, पदयात्रा से जनजागरण की नई शुरुआत करें।
माननीय डॉ. मोहन यादव जी
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन
भोपाल, मध्यप्रदेश
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh
विषय: सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली/अवैध शराब से हुई मौतों, अवैध शराब के मजबूत होते नेटवर्क, पूर्व शिकायतों की अनदेखी, शिकायतकर्ताओं को कथित धमकी तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में।
महोदय,
अत्यंत पीड़ा, चिंता और आक्रोश के साथ मैं आपका ध्यान सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली/अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों की अत्यंत गंभीर घटना की ओर आकर्षित करन��� चाहता हूँ। इस घटना ने न केवल बंडा क्षेत्र बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के नागरिकों के मन में गहरी चिंता उत्पन्न कर दी है।
मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के बाद कई लोगों की मृत्यु हुई तथा बड़ी संख्या में लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में है!
भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से लंबे समय से समाज में फैल रहे अवैध शराब के कारोबार, जहरीली शराब तथा शराब के कारण होने वाली सा��ाजिक एवं पारिवारिक बर्बादी के विरुद्ध लगातार आवाज उठाता रहा हूँ। हमारा संगठन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि अवैध शराब के कारण किसी मां की गोद न उजड़े, किसी पत्नी का सुहाग न उजड़े और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया न उठे।
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
अवैध शराब का जाल इतना मजबूत कैसे हुआ?
माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या केवल छोटे-मोटे विक्रेताओं को पकड़ लेने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा?
निश्चित रूप से नहीं।
जब तक मुख्य सप्लायर, निर्माता, परिवहनकर्ता, अवैध भंडारणकर्ता, आर्थिक सहयोगी तथा संभावित संरक्षण देने वालों तक जांच नहीं पहुंचेगी, तब तक अवैध शराब का कारोबार समाप्त नहीं किया जा सकता���
इसलिए मेरा आग्रह है कि वर्तमान घटना को केवल एक स्थानीय आपराधिक घटना मानकर समाप्त न किया जाए। इसे संगठित अवैध शराब नेटवर्क की जांच का अवसर माना जाए।
पूर्व शिकायतों और चेतावनियों की भी जांच आवश्यक
इस पूरे प्रकरण का सबसे गंभीर पहलू यह है कि यदि क्षेत्र में पहले से अवैध या नकली शराब के संबंध में शिकायतें एवं चेतावनियां प्रशासन तक पहुंच रही थीं, तो उन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई?
किस अधिकारी को सूचना मिली?
कब मिली?
उस अधिकारी ने क्या कार्रवाई की?
किसके निर्देश पर कार्रवाई हुई अथवा नहीं हुई?
क्या किसी शिकायत को जानबूझकर दबाया गया?
क्या किसी व्यक्ति अथवा शराब कारोबारी को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त था?
इन सभी प्रश्नों का उत्तर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से मिलना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का विषय भी जांच के दायरे में आए, अवैध शराब के गंभीर विषय को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञ���पन देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार इस विषय को जिस गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाना चाहिए था, वैसा वातावरण दिखाई नहीं दिया। शराब के मुद्दे पर पुलिस अधीक्षक महोदय की नाराजगी ��ी मेरे लिए चिंता का विषय बनी।
मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ आपके संज्ञान में ला रहा हूँ क्योंकि जब कोई सामाजिक संगठन अवैध शराब के विरुद्ध आवाज उठाता है, तो प्रशासन का दायित्व है कि उसकी शिकायत को सुने, उसकी जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे।
इसके विपरीत यदि शिकायतकर्ता को ही हतोत्साहित किया जाए, तो इससे अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ सकता है।
बंडा थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से यह कहा गया कि “अगर आवाज उठाओगे तो जेल में बंद कर दूंगा।”
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यदि ऐसा कथन वास्तव में दिया गया है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
भगवती मानव कल्याण संगठन लंबे समय से अवैध शराब के विरुद्ध आवाज उठाता रहा है!
हम सरकार के विरोधी नहीं हैं।
हम अवैध शराब के विरोधी हैं।
हम प्रशासन के विरोधी नहीं हैं।
हम प्रशासन में मौजूद भ्रष्टाचार, लापरवाही और संभावित संरक्षण के विरोधी हैं।
हमारा स्पष्ट आग्रह है कि इस पूरे मामले में किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए, लेकिन जो भी दोषी हो—चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति, कारोबारी या अधिकारी क्यों न हो—उसे कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़े।
“शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई केवल अपराध रोकने के लिए नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के परिवारों और आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए आवश्यक है।”
सादर,
अजय अवस्थी
Akawasthi.official@gmail.com@DGP_MP @spsagarmp @collectorsagar
🙏 jai Mata di 🙏
भगवती मानव कल्याण संगठन (कानपुर शाखा)द्वारा आयोजित
नशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा के सफल एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी श्रद्धालुजन, सामाजिक कार्यकर्ता, सम्मानित अतिथिगण, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा कानपुर नगर की जागरूक जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
आप सभी के सहयोग, सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा से “नशामुक्त कानपुर, खुशहाल कानपुर” का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
हम सभी का सामूहिक प्रयास ही नशामुक्त भारत के निर्माण का आधार बनेगा। भविष्य में भी आप सभी का इसी प्रकार स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहे — यही हमारी कामना है।
🌼 सादर धन्यवाद 🌼
दिनांक 14 फ़रवरी 2026,
शनिवार प्रातः 11 बजे
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन सान्निध्य में
🇮🇳नशामुक्त कानपुर जनजागरण पदयात्रा🇮🇳
आइए, नशा छोड़कर संस्कार, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
आपकी सहभागिता ही बदलाव की शुरुआत है।
🙏 नशामुक्त समाज – सशक्त भारत 🇮🇳
#NashaMuktKanpur #JanJagraranPadyatra #NashaChhodo #SwasthBharat #ShaktiputraJiMaharaj
कैंसर से डरें नहीं — जागरूक बनें, समय पर जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आज का छोटा-सा कदम, कल की बड़ी मुस्कान बन सकता है।”
📘 जानकारीपूर्ण संदेश
विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी)
कैंसर से बचाव संभव है —
✅ तंबाकू व नशे से दूरी
✅ संतुलित आहार व नियमित व्यायाम
✅ समय-समय पर स्वास्थ्य जांच
✅ सकारात्मक सोच
याद रखें:
जल्दी पहचान = बेहतर इलाज।
अखिर कब तक?
दिल्ली में 2026 की शुरुआत डरावनी है।
सिर्फ 27 दिनों में 807 लोग लापता, जिनमें 137 बच्चे शामिल।
अब भी 500+ परिवार अपने अपनों का इंतज़ार कर रहे हैं।
ये सिर्फ आंकड़े नहीं — ये टूटते सपने और रोते परिवार हैं।
आइए चुप न रहें। साझा करें, सतर्क रहें, म���द करें।
किसी एक की जागरूकता किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।
#MissingInDelhi #SaveOurChildren #PublicSafety #Awareness #Delhi
📌 जागरूकता के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
✅ बच्चों और बुज़ुर्गों को अकेले बाहर न भेजें
✅ घर से निकलते समय लोकेशन और संपर्क साझा करें
✅ बच्चों को माता-पिता का मोबाइल नंबर याद कराएँ
✅ भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता रखें
✅ संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस ��ो सूचित करें (112)
✅ गुमशुदगी में 24 घंटे का इंतज़ार न करें — तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएँ
✅ पास के लोगों और CCTV की मदद से शुरुआती घंटों में तलाश तेज़ करें
✅ सोशल मीडिया पर सही जानकारी के साथ पोस्ट शेयर करें
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
भारत सरकार, नई दिल्ली
विषय: यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशव्यापी असंतोष एवं गंभीर विरोध के संबंध में▪︎▪︎▪︎
माननीय प्रधानमंत्री जी,
सविनय निवेदन है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों को लेकर पूरे देश में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच गहरा असंतोष और चिंता का माहौल बना हुआ है। इन नियमों से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, स्वायत्तता तथा छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
देशभर में हो रहे विरोध यह दर्शाते हैं कि संबंधित पक्षों से पर्याप्त परामर्श किए बिना यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा केवल नीति का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव से पहले व्यापक संवाद अत्यंत आवश्यक है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इन नए नियमों की पुनः समीक्षा कराई जाए, शिक्षाविदों, छात्रों एवं राज्यों से विचार-विमर्श किया जाए तथा जब तक सर्वसम्मति न बने, तब तक इन नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाए।
आशा है कि आप देशहित एवं ��ात्रहित ��ें शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
सादर,
[email protected]
“साल के पहले त्योहार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर
आपको एवं आपके समस्त परिवार को
हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व आपके जीवन में
स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।”
आज भोपाल स्थित मंत्रालय में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
उन्हें 22–23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में सादर आमंत्रित किया।
#Bhopal#DyCM#RajendraShukla#YogaSadhna #ShaktiChetna #जनजागरण
आज मध्य प्रदेश के मंत्री श्री लखन पटेल जी के साथ, माननीय मुख्यमंत्री श्री @CMMadhyaPradesh जी से भोपाल स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। उन्हें 22–23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शि��िर में सादर आमंत्रित किया। वहाँ उप��्थित अन्य आदरणीय मंत्रियों से भी भेंट हुआ!
#योगसाधना #शक्ति_चेतना #जनजागरण #मध्यप्रदेश #भोपाल
आज राजिम ,गरियाबंद की पुण्यधरा पर स्थित कलेश्वर महादेव के दिव्य चरणों में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल दर्शन नहीं, आत्मा का स्पर्श है। भगवान शिव हमें सिखाते हैं—सहज���ा, वैराग्य और करुणा। यहाँ आकर मन स्वतः शांत होता है और अहंकार विलीन होने लगता है। कलेश्वर महादेव की कृपा से जीवन में स्थिरता, विवेक और धर्म का मार्ग प्रशस्त हो। हम सभी अपने भीतर के विकारों का त्याग कर सत्य, सेवा और साधना के पथ पर अग्रसर हों। यही शिवभक्ति का सच्चा स्वरूप है।
हर हर महादेव 🙏
देख रहे हों बिनोद 😄
दो प्रतिशत वालों को जय श्रीराम बोलने में ऐसी तैसी होती है और यहां अस्सी प्रतिशत वाले अपने बच्चों को जोकर बनाने के लिए मरे जा रहे है ▪︎▪︎
ग़ज़ब है
आज पटना राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री अरिफ मोहम्मद खान जी से सौजन्य भेंट हुआ।
इस अवसर पर उन्हें पंचज्योति सिद्धाश्रम में आयोजित होने वाले द्वि-दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर (दिनांक 22–23 जनवरी 2026) में पधारने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया ।
🌼 नशामुक्त परिवार
खुशहाल समाज 🌼
सागर में आयोजित नशामुक्ति जनजागरण यात्रा की अभूतपूर्व सफलता हेतु हृदय से आभार
सागर की पवित्र धरती पर नशामुक्ति के संकल्प को साकार करने के लिए जिस एकजुटता, जागरूकता और जनभागीदारी का परिचय आप सभी ने दिया, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
आप सभी के सहयोग, उत्साह और सक्रिय सहभागिता ने इस जनजागरण यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।
हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें—
जहाँ नशा नहीं, संस्कार हो
निराशा नहीं, उम्मीद हो
और हर परिवार खुशहाल व सुरक्षित हो।
इस अभियान को सफल बनाने वाले प्रत्येक सहभागी, युवा, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और सहयोगी संगठन का दिल से अभिनंदन और आभार।
एक स��कल्प — नशामुक्त सागर, खुशहाल सागर।
आत्महत्या करने वाली कक्षा 4 की बच्ची "अमायरा" को सुनिए..
अपने बच्चे को "अमाएरा" होने से बचाईए , उससे बातें करिए, उसकी बातों को गंभीरता से लीजिए...
अमायरा ने किसी लड़के को हैलो कह दिया था उसके बाद से स्कुल के सभी बच्चे उसे प्रताड़ित करने लगे ये कह की उसने लड़के को प्रपोज किया है, इतना मानसिक प्रताड़ित किया गया कि गार्जियन ने स्कुल स्टाफ से शिकायत की तो टीचरो ने कोई ध्यान नहीं दिया, अंत में ये मासूम ने आत्महत्या कर लिया...💔
#justisforamaira