प्रिय दादरी विधानसभा परिवार,
सादर प्रणाम। 🙏
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी ने सोशल मीडिया, फोन कॉल, संदेशों एवं विभिन्न माध्यमों से जो अपार स्नेह, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
जैसा कि मैंने आप सभी से निवेदन किया था, मेरे चाचा श्री सत्यप्रकाश सांगवान जी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मुझे दिल्ली में उनके साथ रहना पड़ा। इसी कारण मैं आज दादरी में उपस्थित होकर आप सभी से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से पुनः क्षमाप्रार्थी हूँ।
आप सभी का आत्मीय प्रेम, विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा है। आप सभी ने जिस स्नेह और सम्मान से मुझे अपना आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें। आपका यही स्नेह और विश्वास मुझे सदैव दादरी विधानसभा की सेवा के लिए समर्पित रहने की शक्ति देता रहेगा।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
आपका अपना
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
कारगिल युद्ध के अद्वितीय वीर नायक, माँ भारती के अमर सपूत तथा राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अतुलनीय साहस, अदम्य शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की रक्षा एवं सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र उनके अमर योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
जय हिंद!
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
चरखी दादरी से हमारे विधायक श्री सुनील सांगवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
हरियाणा के चरखी दादरी से विधायक श्री सुनील सांगवान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।
@sunilsangwanckd
चरखी दादरी के यशस्वी विधायक श्री @sunilsangwanckd जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता एवं यश प्रदान करें।
चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आप इसी ऊर्जा, समर्पण और जनसेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
@sunilsangwanckd
चरखी दादरी से लोकप्रिय विधायक श्री @sunilsangwanckd जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। आप निरंतर जनसेवा के पथ पर नई ऊर्जा और सफलता के साथ आगे बढ़ते रहें।
चरखी दादरी के लोकप्रिय विधायक श्री @sunilsangwanckd जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सफल जनसेवा की निरंतर मंगलकामना करता हूँ।
चरखी दादरी से विधायक, टीम हरियाणा के सदस्य श्री सुनील सतपाल सांगवान जी को भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@sunilsangwanckd@NayabSainiBJP
चरखी दादरी से कर्मठ व ऊर्जावान मेरे साथी विधायक भाई सुनील सांगवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी सोच और नेतृत्व में चरखी दादरी विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे इसी के साथ ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@sunilsangwanckd
चरखी दादरी से हमारे विधायक श्री सुनील सांगवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@sunilsangwanckd
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आपका संघर्ष, त्याग और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आपके विचार और राष्ट्रसेवा का आदर्श भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन करता रहेगा।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
“मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन“
हरियाणा में जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त होने पर स्वर्गीय सतपाल सांगवान परिवार के पारिवारिक सदस्य एवं सुनील सतपाल सांगवान टीम के सक्रिय सदस्य भाई जय सिंह फौगाट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हरियाणा में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करें। आपके उज्ज्वल एवकार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
सुनील सतपाल सांगवना
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
हरियाणा सरकार की लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री एवं जनसेवा के प्रति समर्पित आदरणीय बहन @ArtiSinghRao जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर यश की प्राप्ति हो। आप इसी प्रकार जनकल्याण, समाज सेवा एवं प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहें।
आपका जीवन सदैव सफलता, सम्मान एवं जनसेवा के श्रेष्ठ कार्यों से आलोकित रहे।
— सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पलवल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री @GauravgGautam जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर यश की प्राप्ति हो। आप इसी प्रकार जनसेवा, प्रदेश के विकास तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
आपका नेतृत्व और समर्पण समाज एवं प्रदेश की उन्नति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहे।
— सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
संत परंपरा के अमर प्रवर्तक, महान समाज सुधारक एवं निर्भीक चिंतक संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
संत कबीर दास जी ने अपनी वाणी से समाज को सत्य, समानता, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी भेदभाव से मुक्त, समरस एवं जागरूक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं और हमें कर्म, नैतिकता तथा लोककल्याण के पथ पर अग्रसर होने का संदेश प्रदान करते रहेंगे।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
कारगिल युद्ध के अदम्य वीर, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रदर्शित आपका अद्वितीय साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। आपका प्रेरणादायी जीवन और शौर्यगाथा देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की भावना का संचार करती रहेगी।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
श्रीहरि भगवान विष्णु जी की उपासना के पावन पर्व 'निर्जला एकादशी व्रत' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाएं रखे, यही कामना है।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और एकात्म भारत का संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा
'योग: कर्मसु कौशलम्'
आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
योग भारत की उस प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने का मार्ग दिखाता है। यह केवल अभ्यास नहीं, बेहतर जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन की साधना है।
आइए, योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ, शांत और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा