Jo karna hai kar lo, jaise jeena hai jee lo, jaise apne ko accept ya changes karne hain kar lo, attention validations sab le lo…seekhna hai ya baithe rehna hai man se karo. life is only for once and nobody else should dictate your path and mind. Nobody to please in the end.
आज अलवर जिले के पिनान स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी का राजस्थान की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के साथ @MORTHIndia एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण @NHAI_Official द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की समीक्षा बैठक में सहभागिता की। इस दौरान एक्सप्रेसवे को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-सुविधा केंद्रित बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे आधुनिक संपर्क मार्ग राजस्थान सहित पूरे देश में विकास, निवेश, पर्यटन और सुगम आवागमन को नई गति प्रदान कर रहे हैं।
#Rajasthan
लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस घटना में घायल हुए सभी व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर जी के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दीं।
उन्होंने मीणा समाज की बेटी से विवाह कर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक समरसता का एक सकारात्मक संदेश दिया है। ऐसे कदम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को समानता, आपसी सम्मान और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
समाज में ऐसे प्रेरणादायक उदाहरण आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास व सौहार्द बढ़ाने का कार्य करते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा वे जीवन में निरंतर प्रगति करें।
आज FORTI (राजस्थान व्यापार एवं उद्योग महासंघ) द्वारा आयोजित फागोत्सव में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों और साथियों के साथ होली के इस उत्सव में रंग, उल्लास और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।
सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸🎨
#Fagotsav #Holi #Rajasthan #FORTI
आज कुछ युवाओं की नासमझी के कारण उन्हें पुलिस कार्यवाही का सामना करना पड़ा। मैंने उन्हें छुड़ा तो लिया, लेकिन मन में एक ही बात है— ये बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं, मैं नहीं चाहता कि किसी मुकदमों के चक्कर में इनका भविष्य खराब हो।
कल को अगर करियर पर आंच आई, तो ये नेता या भीड़ आपके काम नहीं आएगी। सिर्फ आपका परिवार ही साथ खड़ा होगा। मेरी सभी युवाओं से अपील है कि भावनाओं में बहकर "उपद्रव" का हिस्सा न बनें। ऐसा काम करें जिससे आपके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो, न कि उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़ें।
इन दिनों राजस्थान जाट महासभा के बारे में समाज के कुछ युवा सही जानकारी के अभाव में शोसल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियाँ करते देखे गए है अत जनहित में जाट महासभा के संबंध में कुछ तथ्यात्मक सूचनाएँ इस आलेख में है।
शर्म आनी चाहिए बीजेपी मंत्री को!
"ऑपरेशन सिन्दूर का नेतृत्व करने वाली भारत की बेटी सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री विजय सिंह आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं।"क्या यही है आपकी देशभक्ति का चेहरा
कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने विदेश में सैन्य दल का नेतृत्व किया। वह हर भारतीय की प्रेरणा हैं। उनका रिश्ता आतंकवादियों से जोड़ना निंदनीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं- सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर) #SatyapalMalik
मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी जी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं। वे मानती थीं कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है। जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया। उन्होंने अपनी नीतियों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे ज्यादा मजबूत किया।
आज कांग्रेस पार्टी जाति आधारित जनगणना और SC/ST/OBC के लिए आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाने की मांग करके इंदिरा गांधी जी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है।
दादी जी! आपके दिए सेवा और संस्कार के सबक सदैव हमारे साथ रहेंगे।
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि हमारे परिवार की सदस्य, छोटे भाई हजारीराम मील, प्रधान पंचायत समिति सूरतगढ़ की धर्मपत्नी का असामयिक निधन दिनांक 2 नवंबर 2024 को हो गया है। उनके जाने से हमारे परिवार में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, वह कभी नहीं भरेगा।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन जयपुर में रखा गया है:
दिनांक: 13-11-2024
समय: 4PM
स्थान: सामुदायिक केंद्र, अयोध्या मार्ग, हनुमान नगर, जयपुर
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
BIG NEWS 🚨 : एक कथावाचक के बैग को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है कि उसका बैग गाय की चमड़ी से बना है.
ऐसा नहीं है.
वह बैग, गाय की चमड़ी से नहीं बल्कि गर्भवती गाय के भ्रूण की कोमल चमड़ी से बनता है. उसको तो चमड़ी या Skin भी नहीं कहते, उसे तो झिल्ली या Membrane कहते हैं.
गाय की चमड़ी का बैग इतना महंगा होता है क्या ?
फिर वैसे भी किसी गौभक्त की भावनाएं आहत हो नहीं रही हैं तो आप लोग क्यों मैडम को ट्रोल कर रहे हैं ?
Post Credit : Mr Mahendra Yadav (वरिष्ठ पत्रकार)