@BJP4India@narendramodi@BhajanlalBjp@V_S_Kanawat प्रधानमंत्री मोदी जी की दीर्घायु आयु की कामना की गई स्वस्थ रहे निरन्तर देश के लिए कार्य करते रहे इस कार्यक्रम में मसूदा के विधायक श्री मान वीरेंद्र जी कानावत कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ज्योति जी आर्य सह प्रभारी सुनीता भाटी व भारतीय जनता पार्टी मसूदा क्षेत्र के अध्यक्ष शामिल हुए|
राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजनलाल जी शर्मा के नेत्तृत्व में युवाओ को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का एक मंच मिल रहा है पंच गौरव योजना में ब्यावर जिले के लिए हॉकी खिलाड़ियों को आज जिला मुख्यालय पर खेल किट और सामग्री प्रदान की गई।
@BhajanlalBjp
राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
वीरों की धरती, समृद्ध संस्कृति, अद्भुत स्थापत्य और गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण हमारा राजस्थान, सदैव देश के विकास में अग्रणी रहा है। यहां की लोक परंपराएं, कला, संस्कृति और विरासत हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
#RajasthanDiwas2026
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी द्वारा ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के साथ देश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में एक नए युग की शुरुआत हुई है।
इस अत्याधुनिक एवं स्मार्ट परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय अब एकीकृत रूप से कार्य करेंगे, जिससे निर्णय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी, त्वरित और समन्वित बनेगी।
हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस व्यवस्था, डिजिटल अभिलेखागार और आधुनिक कॉन्फ्रेंस सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में एक सशक्त कदम है।
‘सेवा तीर्थ’ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक प्रेरक प्रतीक है।
#SevaTeerth
अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे.....भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।
गृह मंत्री श्री @AmitShah जी का अवैध घुसपैठियों/ बांग्लादेशियों को सीधा संदेश –
"पहले वोटर लिस्ट से निकालेगे फिर देश से निकालेगे।"
ये देश कोई धर्मशाला नही है –
यहां मत देने का अधिकार, शासन तक करने का अधिकार केवल उसको मिलेगा जो इस देश का नागरिक होगा।