राष्ट्रगान के रचयिता, महान दार्शनिक व साहित्यकार, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपकी कालजई और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने वाली रचनाएं एवं उच्च विचार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
#RabindranathTagore
सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, पूर्व विदेश मंत्री, 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र की समृद्धि व विकास के लिए आपका समर्पण सभी के लिए महान प्रेरणा है।
#Sushmaswaraj
जन-जन के मन में पूर्ण 'स्वराज' की लौ प्रज्वलित करने वाले महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रखर समाज सुधारक व राष्ट्रवाद के पुरोधा 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
#बाल_गंगाधर_तिलक
एक और ऐतिहासिक क्षण!
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को फिर से गौरान्वित किया है।
अपने अथक परिश्रम से आप दोनों ने ये साबित कर दिया कि असंभव कुछ भी नहीं। जीत की ढेरों #शुभकामनाएँ।
#Cheer4Bharat#ParisOlympics2024
विश्व साहित्य जगत को मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं निरंतर आलोकित कर रही हैं। उनकी कृतियों से सभ्य-सुंदर समाज के विकास और मानवता के कल्याण के लिए अथाह प्रेरणा मिलती है।
आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
#MunshiPremchand
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लेने वाले माँ भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
सम्पूर्ण राष्ट्र आपके अतुल्य देशप्रेम एवं बलिदान को प्रणाम करता है।
#SardarUdhamSingh
स्वाधीनता संग्राम सेनानी, उत्कृष्ट शिक्षाविद व प्रखर समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
गरीबों-वंचितों के उत्थान, नारी सशक्तिकरण तथा समरस समाज के निर्माण के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं।
#IshwarChandraVidyasagar
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति के मूल में सदा से प्रकृति के संरक्षण व उसके प्रति आदर की परंपरा रही है।
आइये, इस अवसर पर संकल्प लें कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे।
#WorldNatureConservationDay2024
कारगिल विजय दिवस पर माँ भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को मैं नमन करती हूं।
यह दिन हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, शौर्य और पराक्रम को स्मरण कराता है, जिनकी विजय गाथा देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
जय हिंद 🇮🇳
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
हरियाणा की कांग्रेस नेत्री @officekiran जी एवं उनकी बेटी (पूर्व सांसद) @Shruti4Progress जी का भाजपा परिवार में स्वागत है।
आपके शामिल होने से हमारे विचार परिवार को मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की तरक्की होगी। जय हो
हरियाणा की कांग्रेस नेत्री @officekiran जी एवं उनकी बेटी (पूर्व सांसद) @Shruti4Progress जी का भाजपा परिवार में स्वागत है।
आपके शामिल होने से हमारे विचार परिवार को मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की तरक्की होगी। जय हो
गत दिनों महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय भिवानी में राष्ट्रीय प्रतिभा विकास डी०एस० ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिक्षा, खेल व मोटिवेशन वर्कशॉप 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
गत दिनों काठमांडू, नेपाल में आफ्नो घर आश्रम के पांचवे वार्षिकोत्सव एवं द्वितीय तल के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।