एक महिला अपने पासपोर्ट में अपने पति का नाम जुड़वाना चाहती थी?
समस्या सिर्फ इतनी थी कि उसके पास Marriage Certificate नहीं था।
वह सबसे पहले एक पासपोर्ट बनाने वाले एजेंट के पास पहुंची।
एजेंट ने उसकी बात सुनते ही कहा, "काम तो हो जाएगा, लेकिन ₹2,000–₹3,000 खर्च करने पड़ेंगे।"
महिला ने पूछा, "इतने पैसे किस बात के?"
एजेंट बोला, "मैरेज सर्टिफिकेट नहीं है, इसलिए थोड़ा मुश्किल मामला है।"
महिला को बात समझ नहीं आई।
फिर वह दूसरे पासपोर्ट वाले के पास गई।
वह भी बोला, "अगर जल्दी काम करवाना है तो ₹2,000–₹3,000 लग जाएंगे।"
अब महिला को लगने लगा कि शायद बिना Marriage Certificate के पासपोर्ट में पति का नाम जोड़ना बहुत मुश्किल है।
इसके बाद वह एक जन सेवा केंद्र पहुंची।
वहां भी उसे कहा गया कि काम हो सकता है, लेकिन कुछ अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
अब तक वह अलग-अलग लोगों से एक ही बात सुन चुकी थी।
इसलिए उसने सोचा कि क्यों न सीधे पासपोर्ट ऑफिस जाकर ही जानकारी ली जाए।
पासपोर्ट ऑफिस पहुंचकर उसने अधिकारी को पूरी बात बताई।
अधिकारी ने पूछा, "क्या शादी हो चुकी है?"
महिला ने कहा, "हाँ।"
अधिकारी ने पूछा, "Marriage Certificate है?"
महिला बोली, "नहीं।"
तब अधिकारी ने उसे Annexure J के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि कई मामलों में Marriage Certificate न होने पर Annexure J नाम का Joint Declaration Form लगाया जा सकता है।
इस फॉर्म में पति-पत्नी दोनों की जानकारी, हस्ताक्षर और एक Joint Photo लगाई जाती है।
महिला हैरान रह गई।
जिस काम के लिए अलग-अलग लोग उससे ₹2,000–₹3,000 मांग रहे थे।
उसकी सही जानकारी उसे सीधे पासपोर्ट ऑफिस से मिल गई।
हालांकि अधिकारी ने यह भी साफ किया कि हर मामला अलग होता है।
जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट ऑफिस अन्य दस्तावेज भी मांग सकता है और अंतिम फैसला नियमों के अनुसार ही लिया जाता है।
पासपोर्ट ऑफिस से निकलते समय महिला को एक बात अच्छी तरह समझ आ गई।
कई बार जानकारी की कमी की वजह से लोग बिना वजह ₹2,000-₹3,000 खर्च करने को तैयार हो जाते हैं।
जबकि सही जानकारी लेने पर वही काम आसान तरीके से समझ में आ सकता है
@flipkartsupport i have ordered a almirah from flipkart on 10 march 2026 which i got delievered on 15 march 2026 which was unassembled. According to product you shown on website it shows installation after product delivery. I called customer care on 16,19,23,25 but they keep on
दिनांक 07.03.2026 को मेरे द्वारा @indanegasonline पर ऑनलाइन गैस बुक कराई गई परन्तु आज दिनांक 12.03.2026 तक सम्बंधित गैस एजेंसी द्वारा गैस उपलब्ध नहीं कराई गई, एजेंसी पर फ़ोन करने पर बताया गया की बुकिंग रद्द कर दी गयी है. कृपया प्रकरण का संज्ञान लें 🙏🙏