🚨 डुमरियागंज में सड़क हादसा, 14 वर्षीय बच्ची की मौत
अनदुआ शनिचरा के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 14 वर्षीय चांदनी की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा घायल हो गए। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है।
#BreakingNews@siddharthnagpol#Dumariyaganj#RoadAccident#UPNews
सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज में 3 महीने से आधार कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे दिव्यांग ने कन्या इंटर कॉलेज के वॉटर टैंक पर चढ़कर हंगामा किया।
हर्ष को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी।
@dmsid1@siddharthnagpol
धोबहा मुस्तहकम (नयें नगर) में धौरहरा नहर के पास पेड़ से लटका अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप। सूचना पर प्रशासन मौके पर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
@siddharthnagpol#धोबहा#पुलिस#जांच
🚨 ब्रेकिंग | सिद्धार्थनगर
डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप। पुलिस और स्थानीय लोग युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
#Dumariyaganj@siddharthnagpol#viralvídeo
डुमरियागंज ब्लॉक के सामने एक लड़की बैठी है, जो कुछ बता नहीं पा रही है। यदि कोई इसे पहचानता हो या इसके परिजनों को जानता हो, तो कृपया पोस्ट शेयर करें, ताकि बेटी अपने घर पहुंच सके।
#Dumariyaganj@siddharthnagpol#UPNews
🚨 सिद्धार्थनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल
डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर कादिराबाद गांव के ईदगाह के पास हादसा। दोनों घायलों को सीएचसी बेवां पहुंचाया गया, एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।
@siddharthnagpol#Dumariyaganj
सिद्धार्थनगर प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे वीडियो ब्लॉगर्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। विद्यालय की छात्राओं व किसी भी महिला को असुविधा या असहज स्थिति का सामना न करना पड़े, इसका सख्ती से ध्यान रखा जाए। महिलाओं का सम्मान करें, अपमान नहीं। @digbasti@dmsid1#महिलासम्मान
बांसी के ग्राम निषाद नगर में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की हत्या के मामले में क्षेत्राधिकारी बांसी श्री शुबेन्दु सिंह की वीडियो बाइट।
#Siddharthnagar#Bansi#UPPolice#CrimeNews
पथरा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत
सेहरी चौराहे पर बाइक की टक्कर से हरिओम (12) गंभीर घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार तीन लोग भी घायल हुए।
@siddharthnagpol#PathraBazar#RoadAccident#UPNews
🚨 सिद्धार्थनगर:भवानीगंज क्षेत्र के पथरपुरवा चौराहे पर वाई-फाई लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 7 लोग घायल। घायलों को CHC बेंवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
@siddharthnagpol#UPNews#ViralVideo
#सिद्धार्थनगर:उसका बाजार ब्लॉक के देवलहा ग्रांट में चरने गई पशुपालक नईम की भैंस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस ही नईम की जीविका का सहारा थी। घटना की सूचना राजस्व व पशु विभाग को दी गई है।
#भैंस#पशुपालक#UPNews
सिद्धार्थनगर:कठेला-बन्दुआरी के बीच पुल के पास बाइक की सिलेंडर लदे ठेले से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग ने सीएचसी इटवा में दम तोड़ दिया। दोनों देवियापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
@siddharthnagpol
सिद्धार्थनगर: भनवापुर में 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
@siddharthnagpol#भनवापुर
सिद्धार्थनगर:जोगिया उदयपुर के सोनवल गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब एक सप्ताह से लापता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव राहुल कुमार का शव मिला। मौके पर ASP, CO, पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। @siddharthnagpol
इटवा क्षेत्र के ग्राम सोहना में एक घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
व्यक्ति घर में किस उद्देश्य से मौजूद था,इसकी जांच पुलिस कर रही है। चोरी की नीयत या अन्य कारण—फिलहाल स्पष्ट नहीं। @siddharthnagpol
सिद्धार्थनगर: मन्नीजोत में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु
मन्नीजोत में लावारिस हालत में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
@siddharthnagpol#Mannijot#BreakingNews#ViralNews
🚨 सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा
मधुबेनिया चौराहे के पास भारतीय और नेपाली बाइक की जोरदार टक्कर। हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल। मृतकों में एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल। घायल महिला को गोरखपुर रेफर किया गया।
@siddharthnagpol#RoadAccident#BreakingNews#सड़कहादसा
🚨 डुमरियागंज में 3 भैंसें चोरी
औसानपुर में बीती रात चोर घर के बाहर बंधी 3 भैंसें खोल ले गए। घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठे।
@siddharthnagpol#डुमरियागंज#भैंसचोरी